📱Download Our App
कौन हैं अंकुश भारद्वाज? जिन पर 17 साल की खिलाड़ी ने लगाए यौन शोषण के आरोप

कौन हैं अंकुश भारद्वाज? जिन पर 17 साल की खिलाड़ी ने लगाए यौन शोषण के आरोप

अंकुश भारद्वाज, नेशनल शूटिंग कोच और मूल रूप से हरियाणा के अंबाला के रहने वाले है। अंकुश पर 17 वर्षीय महिला शूटर के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाये है। आरोप के बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने निलंबित कर दिया है। पीड़िता के परिवार ने हरियाणा पुलिस में FIR दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि यह घटना फरीदाबाद के एक होटल में हुई।

News Source: एबीपी न्यूज़
Khandwa : चोरो के पास से 1.50 लाख की पनडुब्बी मोटर बरामद

Khandwa : चोरो के पास से 1.50 लाख की पनडुब्बी मोटर बरामद

खंडवा के किल्लोद पुलिस ने खेतो में मोटर चुराने वाले बदमाश का पर्दाफाश किया है। खंडवा के कई इलाको में कुछ बदमाश खेतो में जाकर पनडुब्बी मोटर चुराते थे। पुलिस की कड़ी मकसद के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5 पनडुब्बी मोटर बरामद की है। इन मोटर की कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये है। आरोपियों ने गुरावा और चिकली गांव के खेतों से ये मोटर चुराई थीं।

News Source: दैनिक भास्कर
अमेरिका द्वारा रूसी जहाजों पर कब्जा करने पर रूस ने दी पहली प्रतिक्रिया

अमेरिका द्वारा रूसी जहाजों पर कब्जा करने पर रूस ने दी पहली प्रतिक्रिया

अटलांटिक महासागर में अमेरिका द्वारा रूसी तेल जहाज़ों को जब्त करने पर रूसी विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूस ने कहा ‘जहाज पर सवार रूसी नागरिकों के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्हें जल्द ही रूस वापस भेजा जाए। किसी भी देश को दूसरे देश के अधिकार क्षेत्र में विधिवत रजिस्टर्ड जहाजों के खिलाफ बल प्रयोग का अधिकार नहीं है। ये सरासर समुद्री डकैती है।’

News Source: इंडिया टीवी
साल के दूसरे फ्राइडे OTT पर धमाका, रिलीज होगी ये धांसू फिल्मे

साल के दूसरे फ्राइडे OTT पर धमाका, रिलीज होगी ये धांसू फिल्मे

साल 2026 के दूसरे फ्राइडे यानि 9 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म पर जोरधार धमाका होने वाला है। दरअसल नेटफ्लिक्स पर अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’, ‘पीपल वी मीट ऑन वेकेशन’ रिलीज होने वाली है। इसके अलावा सोनी लिव पर ऐतिहासिक ड्रामा ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ का दूसरा सीजन और जियो हॉटस्टार पर ‘द पिट’ और ‘अ थाउजेंड ब्लोस’ जैसे शो दस्तक देंगे।

News Source: एबीपी न्यूज़
MP : कड़ाके की ठंड से इन जिलों में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित

MP : कड़ाके की ठंड से इन जिलों में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित

अब मध्यप्रदेश में भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगो का जनजीवन अस्त-पस्त कर दिया है। IMD के अनुसार अगले 2-3 दिन तक शीतलहर और घने कोहरे का असर पुरे प्रदेश में बना रहेगा। तापमान कम होने के कारण शिवपुरी, सतना, झाबुआ और रीवा जैसे जिलों में छोटे बच्चों के स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिकी हमले में वेनेलुएला में मारे गए कितने लोग? सामने आए आंकड़े

अमेरिकी हमले में वेनेलुएला में मारे गए कितने लोग? सामने आए आंकड़े

हाल ही में अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति मादुरो का अपहरण कर लिया गया। अब इस हमले में मारे गए लोगों का आँकड़ा सामने आया है। वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो काबेलो ने टीवी इंटर्व्यू में बताया की बुधवार देर रात कहा कि अमेरिका की उस सैन्य कार्रवाई में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
शहरी भारत में DINK कल्चर का बोलबाला, बदल रहा जीने का अंदाज

शहरी भारत में DINK कल्चर का बोलबाला, बदल रहा जीने का अंदाज

शहरी भारत में ‘डबल इनकम, नो किड्स’ (DINK) का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कपल्स बच्चों की जिम्मेदारी के बजाय करियर और लग्जरी लाइफस्टाइल को चुन रहे हैं। इससे बाजार का रुख भी बदल गया है—पैसा अब खिलौनों के बजाय वेकेशन, रियल एस्टेट और प्रीमियम गैजेट्स पर खर्च हो रहा है। महंगाई और आजादी की चाहत इस बदलाव की बड़ी वजह है।

News Source: मनीकंट्रोल
Indore : पंढरीनाथ इलाके में 15 साल की छात्रा ने किया सुसाइड

Indore : पंढरीनाथ इलाके में 15 साल की छात्रा ने किया सुसाइड

इंदौर के पंढरीनाथ इलाके में रहने वाली 15 साल की छात्रा वर्षा ने अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है की इस छात्रा ने पीछे दो महीने से स्कूल जाना छोड़ दिया था। अभी पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
ब्रेकिंग : अमेरिका ने रूस के 2 तेल जहाज़ों पर किया क़ब्ज़ा

ब्रेकिंग : अमेरिका ने रूस के 2 तेल जहाज़ों पर किया क़ब्ज़ा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख के बीच, अमेरिकी नौसेना ने अटलांटिक महासागर में रूस के 2 जहाज़ों पर अपना क़ब्ज़ा कर लिया है। ये दोनो जहाज़ वेनेजुएला से कच्चा तेल लेकर रुस जा रहे थे। अमेरिका का आरोप है कि यह जहाज अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था। US की इस कार्यवाही के बाद दोनो देशों में तनाव बढ़ सकता है।

News Source: X ( ट्वीटर )
एशेज सीरीज में स्टार्क का दबदबा, मिचेल जॉनसन का तोडा 12 साल का रिकॉर्ड

एशेज सीरीज में स्टार्क का दबदबा, मिचेल जॉनसन का तोडा 12 साल का रिकॉर्ड

एशेज टेस्ट सीरीज आज खत्म हो गई है और ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज को इंग्लैंड से 4-1 से अपने नाम कर ली है। AUS के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इस सीरीज में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है, उन्होंने पूरी सीरीज में कुल 31 विकेट चटकाए है और मिचेल जॉनसन का 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह अब दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर पहुंचा दिया है।

News Source: अग्निबाण