📱Download Our App
सड़कों पर घूम रहे हैं आदमखोर कुत्ते, 7 दिन में 80 लोग हुए शिकार

सड़कों पर घूम रहे हैं आदमखोर कुत्ते, 7 दिन में 80 लोग हुए शिकार

उज्जैन के महिदपुर में आवारा कुत्तों के आतंक ने काफी हड़कंप मचा रखा है। बुधवार को एक पागल कुत्ते ने शहर के कई इलाको में करीब 40 लोगो को अपना शिकार बनाया है और उन्हने घायल कर दिया है। पिछले एक हफ्ते में 80 लोग और दिसंबर महीने में 230 लोग आवारा कुत्तो का शिकार बन चुके है। प्रशासन ने हमलावर कुत्ते को तो पकड़ लिया।

News Source: अमर उजाला
इंदौर के बाद भोपाल में दहशत, 3 इलाकों में मिला जानलेवा ‘ई-कोलाई’ बैक्टीरिया

इंदौर के बाद भोपाल में दहशत, 3 इलाकों में मिला जानलेवा ‘ई-कोलाई’ बैक्टीरिया

इंदौर के बाद अब भोपाल में भी पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है की भोपाल के आदमपुर छावनी, खानू गांव और बाजपेई नगर के पानी में खतरनाक ‘ई-कोलाई’ बैक्टीरिया मिला है, जो जानलेवा बीमारियां फैला सकता है। नगर निगम द्वारा इन इलाको में हैंडपंप और कुएं के पानी का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है।

News Source: अमर उजाला
VHT में हार्दिक का तूफानी अर्धशतक, 9 छक्के लगाकर मचाई धूम

VHT में हार्दिक का तूफानी अर्धशतक, 9 छक्के लगाकर मचाई धूम

विजय हजारे ट्रॉफी में हार्दिक पंड्या का जलवा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बडौदा टीम से हार्दिक ने चंडीगढ़ के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हार्दिक ने कुल 31 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली जिसमे 9 छक्के और 2 चौके लगाए। इससे पहले पंड्या ने 131 रन की धुंआधार पारी खेल कर शतक बनाया था।

News Source: इंडिया टीवी
जबलपुर : दोस्तों ने की ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या

जबलपुर : दोस्तों ने की ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या

जबलपुर के गोहलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहा 500 रुपए के विवाद में दोस्तों ने ही अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक आकाश ऑटो चलाता था, जिसे आरोपियों ने शराब लाने के लिए पैसे दिए थे। जब वह शराब लेकर नहीं आया, तो दोस्तों ने उसके सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: लल्लूराम
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय युवक की मौत

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय युवक की मौत

जयसिंहनगर के ढोलर गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 40 साल के जगेश्वर अहिरवार की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: अमर उजाला
Satna : टैक्स चोरी के शक में दो बड़े ज्वेलरी शोरूम सीज

Satna : टैक्स चोरी के शक में दो बड़े ज्वेलरी शोरूम सीज

सतना में स्टेट जीएसटी की टीम ने टैक्स चोरी के शक में पन्नीलाल चौक स्थित श्रीकृष्ण ज्वेलर्स और मां भगवती ज्वेलर्स पर छापेमारी की है। करीब 20 अधिकारियों की टीम ने स्टॉक का सही मिलान न होने पर शोरूम को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि करोड़ों की सेल होने के बावजूद टैक्स नकद जमा करने के बजाय इनपुट टैक्स क्रेडिट से सेटल किया जा रहा था।

News Source: लल्लूराम
इन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें

इन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें

8 जनवरी 2026 का दिन मेष से कर्क राशि वालों के लिए शानदार होने वाला है। मेष राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, वहीं वृषभ राशि वालों का ध्यान घर-परिवार पर रहेगा। मिथुन राशि के लिए नेटवर्किंग और बातचीत से लाभ के योग हैं, जबकि कर्क राशि वालों को अपने करियर और बजट पर ध्यान देने की जरूरत है।

News Source: एबीपी न्यूज़
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, तिलक वर्मा की इमरजेंसी सर्जरी

टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को झटका, तिलक वर्मा की इमरजेंसी सर्जरी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की राजकोट में इमरजेंसी सर्जरी हुई है, जिसके चलते वे अगले कुछ हफ्तों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। उनका न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलना भी मुश्किल है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है की उनकी जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है।

News Source: ईटीवी भारत
MP : महिला टेंट कारोबारी के घर पर बम से हमला, एक बच्ची घायल

MP : महिला टेंट कारोबारी के घर पर बम से हमला, एक बच्ची घायल

जबलपुर में एक टेंट कारोबारी महिला के घर लगातार बम हमले हो रहे है, जिससे पुरे इलाके में दहशत का माहौल है। बदमाशों ने उनके घर पर दो दिनों में दो बार बम से हमला किया, जिसमे एक बच्ची गंभीर घायल हो गई है। यह विवाद छेड़छाड़ का विरोध करने और जमीन पर कब्जा करने से शुरू हुआ था। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
MP के बाद UP में लोग पी रहे सीवर का पानी, कई बीमार

MP के बाद UP में लोग पी रहे सीवर का पानी, कई बीमार

एमपी के इंदौर में दूषित पानी मामले में कई लोगों की मौत हो गई । अब इसके बाद UP में लोगों को पीने के लिए सीवर का पानी मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर में पिछले 4 दिनो से लगातार नलों में बेहद दूषित और सीवर का गंदा पानी की आपूर्ति हो रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़