मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की मदद करेगी। साथ ही, मौके पर मौजूद अधिकारियों को जन-समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया।
पंकज चौधरी का बड़ा बयान: ‘जी राम जी बिल’ से मिलेगी रोजगार की गारंटी
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने वाराणसी में ‘जी राम जी बिल’ को रोजगार की असली गारंटी बताते हुए कहा कि हर नागरिक को काम के अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने सपा के ‘पीडीए’ को स्वार्थ की राजनीति करार देते हुए तंज कसा कि सपा जनता को गुमराह करने के लिए बार-बार अपने एजेंडे बदलती रहती है।
शुगर और हार्ट की बीमारियों से बचाएगा यह फल, जाने
हर कोई माता-पिता के स्वस्थ को लेकर परेशान रहता है। अगर आप भी अपने माता-पिता की शुगर या हार्ट की बीमारी को दूर करना चाहते है तो अमरूद एक बेहतरीन सुपरफूड है। इसमें मौजूद ‘पेक्टिन’ फाइबर ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है, जबकि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल को सेहतमंद रखते हैं। यह सस्ता फल गंभीर बीमारियों का खतरा कम कर सकता है।
पिस्तौल लहराकर बनाई रील, इन्फ्लुएंसर लड़की की तलाश में जुटी पुलिस
बठिंडा में सोशल मीडिया पर मशहूर होने के चक्कर में एक युवती को पिस्तौल के साथ रील बनाना भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने लड़की की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
BREAKING : ढाका में BNP नेता की गोली मारकर सरेआम हत्या
बांग्लादेश में अभी भी हिंसक प्रदर्शन जारी है और अब 12 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले चुनावी हिंसा चरम पर है। राजधानी ढाका में सरेआम बीच बाजार में विपक्षी दल BNP के नेता अजीजुर रहमान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देश में आचार संहिता लागू होने के बावजूद हत्या और आगजनी की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
बिजली के नए मीटरों ने बढ़ाई जनता की परेशानी
पंजाब में PSPCL द्वारा लगाए गए नए स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी के चलते विभाग का ऑनलाइन सिस्टम क्रैश हो गया है, जिससे बिल भुगतान और रिचार्ज सेवा ठप है। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि अगले दो दिनों में व्यवस्था बहाल हो जाएगी।
गुजरात में कड़ाके की ठंड का सितम: मौसम विभाग का अलर्ट
गुजरात में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तरी ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहेगा और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
लापता मासूम की गला रेतकर हत्या, घर के पास ही झाड़ियों में मिला शव
मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में तीन दिनों से लापता 8 साल के बच्चे का शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। मासूम की बेरहमी से गला रेतकर हत्या की गई और शव को घर के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
अनिल अग्रवाल के बेटे के निधन पर नीतीश कुमार ने जताया शोक
वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के असामयिक निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने शोक संदेश में कहा कि यह उद्योग जगत और अग्रवाल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
बंगाल में ED की रेड वाली जगह पहुंचीं ममता बनर्जी, केंद्र पर भड़कीं
पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीतिकार संस्था I-PAC के प्रमुख प्रतीक जैन के ठिकानों पर ED की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गईं और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले विपक्षी दलों को डराने और उनकी रणनीति को प्रभावित करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का जानबूझकर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।