विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने चंडीगढ़ के खिलाफ महज 19 गेंदों में तूफानी अर्धशतक ठोक दिया। अपनी 75 रनों की विस्फोटक पारी में उन्होंने 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हार्दिक की यह प्रचंड फॉर्म विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी है।
UP : घने कोहरे ने उतारा पांच लोगो को मौत के घाट
उत्तरप्रदेश के बरेली में घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे पांच लोगो की मौत हो गई है। मजदूरी करने जा रहे पिता और उनके दो बेटों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनो की मौत हो गई। वही दूसरी और ट्रक ने ई-रिक्शा को रोंद दिया, जिसमे दो लोगो की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
जिस बेटे को पिता ने दी किडनी, उसी ने अस्पताल की छठी मंजिल से कूदकर दी जान
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ किडनी ट्रांसप्लांट के बाद भर्ती युवक हंसराज ने छठी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। साढ़े तीन महीने पहले पिता ने अपनी किडनी देकर बेटे को नया जीवन दिया था, लेकिन बीमारी से जूझ रहे युवक के इस आत्मघाती कदम ने परिवार को उजाड़ दिया।
हरियाणा : 3000 रुपये के लिए पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट
हरियाणा के सोनीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शॉपिंग के लिए 3 हजार रुपये न देने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेहरहमी से हत्या कर दी। पति रामकिशन जब ड्यूटी से लौटकर घर आया और सो रहा था, जब पत्नी सरिता ने अपने प्रेमी के साथ पति का मुँह दबाकर उसकी जान ले ली।
दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या, पहचान छिपाने के लिए चेहरा जलाया
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ गन्ने के खेत में एक महिला की अधजली और अर्धनग्न लाश मिली। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर चेहरा जला दिया गया। पुलिस शिनाख्त की कोशिशों के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सीहोर : ठंड ने छीनी बुजुर्ग की जिंदगी, ATM के सामने मिली लावारिस लाश
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कड़ाके की ठंड ने एक बेसहारा बुजुर्ग की जान ले ली। सीहोर के फैक्ट्री मार्ग पर SBI एटीएम के सामने एक बुजुर्ग का शव मिला, जो वहीं रहकर भीख मांगकर गुजारा करता था। आशंका बताई जा रही है अधिक ठंड के कारण उस बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धान खरीदी में डिजिटल क्रांति! किसानों को मिला पूरा भुगतान
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नई नीति से धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह बदल गई है। ऑनलाइन टोकन और पारदर्शी डिजिटल सिस्टम के जरिए बिचौलियों का खेल खत्म हो गया है, जिससे किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल का समयबद्ध भुगतान सीधे बैंक खातों में मिल रहा है।
Indore : बीती रात दो बड़े सड़क हादसे, बाइक सवार की मौत
इंदौर के कनाड़िया इलाके में बीती रात दो बड़े सड़क हादसे हुए, जिनमें कार सवारों की जान एयरबैग्स की वजह से बाल-बाल बच गई। पुलिस को कारों से शराब की बोतलें मिली हैं, जिससे नशे में गाड़ी चलाने की आशंका है। वहीं भंवरकुआं क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात बाइक सवार की मौत हो गई।
कुंभ 2027 से पहले चेकिंग अभियान तेज, आधार कार्ड से हो रही गैर-हिंदू दुकानदारों की पहचान
हरिद्वार में कुंभ 2027 की तैयारियों के बीच तीर्थ पुरोहितों ने घाटों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। पवित्रता बनाए रखने के नाम पर आधार कार्ड के जरिए दुकानदारों का धर्म देखा जा रहा है। गैर-हिंदू पाए जाने पर उन्हें हरकी पैड़ी क्षेत्र में व्यापार न करने की हिदायत दी जा रही है।
सरफराज खान का जलवा, VHT में सिर्फ 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक
विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का जलवा बरकरार है। आज पंजाब और मुंबई के बीच मुकबला खेला जा रहा है जिसमे पंजाब ने मुंबई को 216 रन का टारगेट दिया है। मुंबई की टीम इस स्कोर को चेस कर रही है। सरफराज खान ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है जिसमे 4 छक्के और 6 चौके लगाए है।