📱Download Our App
MP : कोर्ट को मिली ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी

MP : कोर्ट को मिली ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी

मध्यप्रदेश के रीवा जिले के कोर्ट में उस टाइम हड़कंप मच गया जब कोर्ट की ईमेल आईडी पर परिसर में बम होने की धमकी मिली। इस ईमेल में दोपहर 2:35 बजे तक परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई। धमकी के बाद कोर्ट से जज, वकील और सभी कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। जैसे ही सुचना मिली पुलिस और बम निरोधक मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

News Source: पत्रिका
BCI ने जारी किया AIBE-20 का रिजल्ट, ऐसे करे लिंक से डाउनलोड

BCI ने जारी किया AIBE-20 का रिजल्ट, ऐसे करे लिंक से डाउनलोड

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन ने AIBE-20 का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें 69.21% छात्र सफल हुए हैं। सभी उम्मीदवार इसकी ऑफिसियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इसी के साथ AIBE-21 परीक्षा का शेड्यूल भी जारी हो गया है। अगले एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 21 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
बर्थडे पर यश का धमाका, फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज

बर्थडे पर यश का धमाका, फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज

साउथ के सुपरस्टार ‘यश’ ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर अपने बर्थडे पर रिलीज कर दिया है। करीब 3 मिनट के इस टीजर में यश की ‘राया’ के रूप में धमाकेदार एंट्री ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे यश का मुकाबला 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से होगा।

News Source: ईटीवी भारत
अग्निवेश की मौत के बाद अनिल अग्रवाल का बड़ा फैसला

अग्निवेश की मौत के बाद अनिल अग्रवाल का बड़ा फैसला

वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का निधन हो गया है, और इस दुखद मृत्यु के बाद समाज सेवा का अपना संकल्प फिर दोहराया है। उन्होंने अपनी 75% संपत्ति दान करने का वादा किया है ताकि देश का कोई बच्चा भूखा न रहे। ‘मेटल किंग’ के नाम से मशहूर अनिल अग्रवाल अपने बेटे के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करना चाहते हैं।

News Source: ऑफिशियल लिंक
MP : 18 महीने के बच्चे समेत पूरे परिवार ने लगाई फाँसी, ये है वजह

MP : 18 महीने के बच्चे समेत पूरे परिवार ने लगाई फाँसी, ये है वजह

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-1 में गुरुवार को एक घर में पति-पत्नी और उनकी 18 माह की मासूम बच्ची के शव फांसी के फंदे पर लटे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार परिवार आर्थिक तंगी के कारण परेशान था। परिवार में आज ही बेटी के मुंडन भी होना था।

News Source: पत्रिका
गायकवाड़ ने बनाया अपने नाम एक नया रिकॉर्ड, औसत के मामले सबसे आगे

गायकवाड़ ने बनाया अपने नाम एक नया रिकॉर्ड, औसत के मामले सबसे आगे

इंडिया टीम के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट-ए क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज माइकल बेवन का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया में सबसे ज्यादा 58.83 का औसत हासिल कर लिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ 134 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

News Source: इंडिया टीवी
बजट में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत

बजट में बड़े रिफॉर्म की तैयारी, कारोबारियों को मिलेगी बड़ी राहत

आगामी बजट में सरकार सीमा शुल्क के नियमों को आसान बनाने की बड़ी तैयारी कर रही है। सरकार का प्लान है कि टैक्स स्लैब की संख्या 8 से घटाकर 5 या 6 कर दी जाए, ताकि व्यापार में होने वाली कानूनी उलझनें और विवाद कम हो सकें। इस सुधार से न केवल इंपोर्ट ड्यूटी का ढांचा सुधरेगा, बल्कि पेपरलेस सिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
मोनालिसा के नए गाने ‘दिल जानिया’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

मोनालिसा के नए गाने ‘दिल जानिया’ ने रिलीज होते ही मचाया धमाल

महाकुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा का नया गाना ‘दिल जानिया’ इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस रोमांटिक ट्रैक में मोनालिसा की शानदार केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाने के बोल और म्यूजिक इतने जबरदस्त हैं कि यह रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

News Source: नवभारत
भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा: 6 मैचों में 5 शतक जड़कर रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा: 6 मैचों में 5 शतक जड़कर रचा इतिहास

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में असम अंडर-16 के कप्तान अमन यादव ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है। उन्होंने महज 6 मैचों में 5 शानदार शतक जड़कर कुल 749 रन बना डाले हैं। अमन के इस अविश्वसनीय प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात भारतीय क्रिकेट का भविष्य और नया रन-मशीन बना दिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
देवास : डंपर और बाइक की भीषण टक्कर, 18 वर्षीय युवती की मौत

देवास : डंपर और बाइक की भीषण टक्कर, 18 वर्षीय युवती की मौत

भोपाल राजोदा बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। हादसा एक तेज रफ़्तार डंपर ने बाइक को जोरधार टक्कर मार दी। इस हादसे में 18 साल की युवती करीना की मौके पर ही मौत हो गई, वही परिवार का एक सदस्य घायल हो गया है। आए दिन चोहराहे पर हादसा होता है, जिसे यह चौराहा अब ‘डेंजर जोन’ बन चुका है।

News Source: नईदुनिया