📱Download Our App
प्रियंका चोपड़ा का ‘द ब्लफ़’ से खौफनाक लुक वायरल

प्रियंका चोपड़ा का ‘द ब्लफ़’ से खौफनाक लुक वायरल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी आगामी फिल्म ‘द ब्लफ़’ की पहली झलक साझा कर फैंस को चौंका दिया है। इस फिल्म में वह एक जांबाज मां और समुद्री डाकू ‘ब्लडी मैरी’ के अवतार में नजर आएंगी। प्रियंका का यह इंटेंस और एक्शन से भरपूर अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
1 महीने में घटेगा 15 किलो वजन, बस अपनाएं ये आसान उपाय

1 महीने में घटेगा 15 किलो वजन, बस अपनाएं ये आसान उपाय

मोटापा आज के टाइम में एक आम समस्या हो गई है और इससे हर कोई परेशान रहता है। बाबा रामदेव के अनुसार मोटापा कोई लाइलाज बीमारी नहीं बल्कि हमारी गलत आदतों का नतीजा है। इसे कम करने के लिए उन्होंने अश्वगंधा के पत्ते चबाने, दिनभर सिर्फ गुनगुना पानी पीने और रात 7 बजे से पहले डिनर करने की सलाह दी है।

News Source: न्यूज़ 24
हापुड़: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया दारोगा, पद मिलते ही पति और ससुराल वालों पर ठोक दी FIR

हापुड़: पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया दारोगा, पद मिलते ही पति और ससुराल वालों पर ठोक दी FIR

हापुड़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ गुलशन नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पायल को पढ़ा-लिखाकर सब-इंस्पेक्टर बनाया, लेकिन नौकरी लगते ही उसने पति पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। पति न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं पत्नी का आरोप है कि उसे सैलरी और पैसों के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

News Source: एबीपी न्यूज़
कानपूर : रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपूर : रेलवे कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर के देहात में एक रेलवे कर्मचारी विजय पाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें अपने सहकर्मियों पर प्रताड़ना और लोहा चोरी का झूठा आरोप लगाने की बात कही। 45 वर्षीय विजय पाल रेलवे में पिछले 4 साल से कार्यरत थे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें काम पर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।

News Source: लल्लूराम
दानापुर में थार हादसा: नंबर प्लेट तक जली, पुलिस के हाथ अब भी खाली

दानापुर में थार हादसा: नंबर प्लेट तक जली, पुलिस के हाथ अब भी खाली

पटना दानापुर में हुए भीषण थार हादसे के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। आग लगने के कारण गाड़ी की नंबर प्लेट भी जल गई है, जिससे मालिक की पहचान मुश्किल हो गई है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

News Source: एबीपी न्यूज़
MP : इंदौर स्वच्छता रैंकिंग पर उठाए कांग्रेस ने सवाल

MP : इंदौर स्वच्छता रैंकिंग पर उठाए कांग्रेस ने सवाल

एमपी के इंदौर शहर को भारत का सबसे स्वस्थ शहर माना जाता है, लेकिन इन दिनों वहां दूषित पानी से हुई मौतों के बाद स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल उठने लगे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर कहा कि नलों में सीवेज का पानी आना प्रशासन की बड़ी विफलता है। उन्होंने स्वच्छता पुरस्कारों को कागजी फर्जीवाड़ा बताते हुए महापौर के इस्तीफे की मांग की है।

News Source: एबीपी न्यूज़
MP : घर लौट रहे दंपती के साथ सड़क हादसा, टक्कर से महिला की मौत

MP : घर लौट रहे दंपती के साथ सड़क हादसा, टक्कर से महिला की मौत

छतरपुर के गढ़ी मलहारा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 40 वर्षीय रामकुंवर कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त महिला अपने पति के साथ घर लौट रही थी। टक्कर के बाद महिला ट्रक के नीचे आ गई, जबकि उसके पति बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: एबीपी न्यूज़
टाटा मोटर्स का धमाका, जल्द लांच होगा ‘Tata Punch’ का फेसलिफ्ट मॉडल

टाटा मोटर्स का धमाका, जल्द लांच होगा ‘Tata Punch’ का फेसलिफ्ट मॉडल

टाटा मोटर्स कंपनी अपनी मशहूर SUV ‘टाटा पंच’ का फेसलिफ्ट मॉडल 13 जनवरी 2026 को लॉन्च करने वाली है। नई पंच को छह अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी इसमें दमदार टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दे सकती है।

News Source: न्यूज़ 24
इन्फ्लुएंसर प्रिंस नरूला गिरफ्तार, फैन्स हुए परेशान

इन्फ्लुएंसर प्रिंस नरूला गिरफ्तार, फैन्स हुए परेशान

रियलिटी शो के किंग प्रिंस नरूला अपनी गिरफ्तारी के वायरल वीडियो को लेकर काफी चर्चा में हैं। हालांकि यह वीडियो पूरी तरह असली नहीं लग रहा है और माना जा रहा है कि यह किसी शो या विज्ञापन की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। प्रिंस करीब 41 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उन्होंने बिग बॉस, रोडीज और स्प्लिट्सविला जैसे बड़े शो जीते हैं।

News Source: इंस्टाग्राम
Indore : नर्स की लापरवाही, कैंची से काट दिया डेढ़ महीने के मासूम का अंगूठा

Indore : नर्स की लापरवाही, कैंची से काट दिया डेढ़ महीने के मासूम का अंगूठा

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एक शर्मसार करने वाली लापरवाही सामने आई है। दरअसल अस्पताल में भर्ती डेढ़ महीने के मासूम बच्चे का इलाज करते समय नर्स ने लापरवाही से बच्चे का अंगूठा ही कैंची से काट दिया। निमोनिया के इलाज के लिए आए इस मासूम बच्चे का अंगूठा बाद में सर्जरी कर जोड़ा गया। परिजनों का आरोप है कि नर्सें काम के वक्त मोबाइल में व्यस्त रहती हैं।

News Source: नईदुनिया