विजय हजारे ट्राफी में 32 टीमों में से क्वार्टर-फाइनल के लिए 8 टीमों ने अपनी जगह बना ली है। जिसमे ग्रुप-ए से कर्नाटक और मध्य प्रदेश की टीम ने अपनी जगह बना ली है। इसके बाद ग्रुप-बी से उत्तर प्रदेश और विदर्भ, ग्रुप-सी से पंजाब और मुंबई के अलावा ग्रुप-डी से दिल्ली और सौराष्ट्र की टीम क्वार्टर फाइनल खेलेगी।
एमपी HC का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों की वेतन कटौती अवैध
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है, जहाँ प्रोबेशन पीरियड में वेतन कटौती को अवैध घोषित कर दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि जब काम 100% लिया जा रहा है, तो वेतन में 70, 80 या 90% की कटौती गलत है। अब सरकार को सभी प्रभावित कर्मचारियों की काटी गई राशि एरियर्स के रूप में एकमुश्त वापस करनी होगी।
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते बैंक मैनेजर गिरफ्तार
नर्मदापुरम के जिला सहकारी बैंक सोहागपुर के बैंक मैनेजर दिनेशचंद दुबे को लोकायुक्त भोपाल की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। मैनेजर ने हम्माली के 2 लाख रुपये का चेक पास करने के बदले 10% कमीशन मांगा था। कैलाश कुशवाह की शिकायत पर पुलिस ने बैंक के केबिन में ही जाल बिछाकर दिनेशचंद को रंगेहाथों पकड़ा।
भोपाल : सैफ अली खान ने जीता 25 साल पुराना केस
भोपाल की हुजूर तहसील स्थित 16.62 एकड़ जमीन पर चल रहा 25 साल पुराना कानूनी विवाद अब खत्म हो गया है। कोर्ट ने अभिनेता सैफ अली खान और उनके परिवार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए विपक्षी पक्ष का दावा खारिज कर दिया। विपक्ष खुद को जमीन का वारिस साबित करने के लिए कोई ठोस सबूत या दस्तावेज पेश नहीं कर पाएं।
MP के पूर्व गृहमंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत
आज अलसुबह तेजाजी नगर बायपास रालामंडल के समीप एक कार ओर ट्रक की भीषण हो टक्कर गई। हादसे में प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान में राजपुर विधायक बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा सहित दो अन्य युवक मन संधू और प्रखर की मौत हो गई। एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है |
हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर देता है 11 संकेत
डॉक्टर के अनुसार, हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर 11 संकेत देता है जिसमें सीने में दर्द, चक्कर, ज़्यादा पसीना, असामान्य थकान, अपच, उल्टी, अनियमित धड़कन, पैरों में सूजन, सांस की दिक्कत और हाथ-पीठ-जबड़े में दर्द जैसे लक्षण दिख सकते हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर खतरा टाला जा सकता है।
सुबह उठते ही क्या खाती हैं तमन्ना भाटिया?, जाने फिटनेस का राज
साउथ इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी फिटनेस का राज खोलते हुए बताया कि वे अब सख्त रूटीन के बजाय अपने शरीर की जरूरतों को सुनने में यकीन रखती हैं। वे दिन की शुरुआत भीगे बादाम, फल और मूंग दाल से करती हैं और खुद को फिट रखने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ डांस करना पसंद करती हैं।
सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुद्धी से विधायक विजय सिंह गोंड का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने लखनऊ के SGPGI अस्पताल में अंतिम सांस ली। आदिवासी समाज के हक की लड़ाई लड़ने वाले विजय सिंह लंबे समय से बीमार थे। उनके निधन पर अखिलेश यादव ने गहरा दुख जताते हुए इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
भारत और जर्मनी के बीच महाडील, मिलेंगी 6 ताकतवर पनडुब्बियां
भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए भारत और जर्मनी के बीच करीब 8 अरब डॉलर की ऐतिहासिक डिफेंस डील होने जा रही है। इस समझौते के तहत दोनों देश मिलकर 6 आधुनिक पनडुब्बियों का निर्माण करेंगे, जिससे नौसेना की समुद्री मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी। यह प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा और चीन की बढ़ती चुनौतियों का मुकाबला करेगा।
पाकिस्तान के गेंदबाज ने लिया बड़ा फैसला, इस टीम में खेलते दिखेंगे
पाकिस्तानी के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने एक बड़ा फैसला लिया है। मोहम्मद अली अब इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का जलवा दिखाएंगे। उन्होंने नॉटिंघमशायर के साथ 2026 के सीजन के लिए करार किया है, जहां वे काउंटी चैंपियनशिप और वन-डे कप में खेलते नजर आएंगे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 200 से अधिक विकेट लेने वाले अली इंग्लिश परिस्थितियों में खुद को साबित करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।