सीवान में बाइक सवार दो युवको को 112 पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायल हालत में उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया, जहां इलाज के दौरान विशाल महतो ने दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी फ़िलहाल गभीर हालत में है। हादसे के बाद परिजन सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।
लालू यादव जमीन के बदले नौकरी घोटाले में फसे, कोर्ट ने तय किए आरोप
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने इसे एक ‘आपराधिक सिंडिकेट’ बताते हुए कहा कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले बेशकीमती जमीनें ली गईं। अदालत ने लालू परिवार सहित 41 आरोपियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है।
घने कोहरे की चादर में लिपटा एमपी, 5 डिग्री से निचे गिरा पारा
मध्यप्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड गिर रही है, इसके साथ ठंड का तापमान भी काफी कम रहा। ग्वालियर में सबसे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी भोपाल में तापमान 8 डिग्री, इंदौर में 9.4 डिग्री, उज्जैन में 8.3 डिग्री और जबलपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
ईरान हिंसक प्रदर्शन में अब तक 45 की मौत
ईरान में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शन ने एक भयानक रूप ले लिया है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षाबलों की कार्रवाई में मरने वालों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। प्रदर्शनों को दबाने के लिए सरकार ने देशभर में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी है। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताई है।
उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी, 35 लाख की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन पुलिस ने 35 लाख की ज्वेलरी चोरी का केस कुछ ही घंटो में सुलझा दिया है, लेकिन चौकाने वाली बात यह है की चोर कोई और नहीं, बल्कि घर का पडोसी ही निकला। पड़ोसी आरोपी कर्ज में डूबे ने फायदा उठाकर बिना ताला तोड़े ही घर से 35 लाख रुपये की सोना-चांदी साफ़ कर दिए। मार्केट में अचानक पड़ोसी आरोपी कर्ज चुका रहा था, तभी पुलिस को खबर मिलते ही उसे दबोच लिया।
क्रिकेटर क्रांति गौड़ के पिता को मिली फिर से वर्दी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने क्रिकेटर क्रांति गौड़ से जो वादा किया था उसे निभाया है। दरअसल क्रांति के पिता मुन्ना सिंह, 2012 से पुलिस सेवा से सस्पेंड थे, उन्हें 13 साल बाद फिर से बहाल कर दिया गया है। वर्ल्ड कप की जीत के बाद सम्मान समारोह में क्रांति ने सीएम से यह मांग की थी, जिसे उन्होंने पूरा कर दिया है।
मायावती पर गलत टिप्पणी के मामले में इन नेताओ को कोर्ट का नोटिस
अपर जिला जज ने कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को मायावती पर की गई गलत टिप्पणी के मामले में नोटिस जारी किया है और उन्हें 29 जनवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। दरअसल कुछ महीने पहले उदित राज ने सोशल मिडिया पर मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की थी, जिसके बाद यह मामला जिला जज तक पहुंच गया।
22 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
भोपाल के चुनाभट्टी क्षेत्र में 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दरअसल, छात्रा घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन पालिका कॉलोनी में बेहोश मिली। पुलिस की जांच में पता चला है कि कपिल तुषार नाम का युवक छात्रा को अस्पताल ले गया फिर उसे छोड़कर भाग गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
टीम इंडिया पर मंडराया संकट, तिलक के बाहर होने पर किसकी होगी एंट्री
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल तिलक वर्मा की एमरजेंसी सर्जरी हुई है जिसके कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए है। बताया जा रहा है की तिलक टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते है। BCCI ने उनकी जगह लेने के लिए श्रेयस अय्यर, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों पर नजर रखी हैं।
लालू यादव को कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब स्कैम में तय हुआ आरोप
लैंड फॉर जॉब मामले में पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और परिवार को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लालू-राबड़ी, तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती समेत 40 लोगों पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने 52 लोगों को बरी किया है। कोर्ट ने कहा है कि लालू यादव और परिवार के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं।