रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज़ के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 35 दिनों में वर्ल्डवाइड 1232.25 करोड़ रुपए कलेक्शन किया है, RRR का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1230 करोड़ था। इस कमाई के साथ धुरंधर ने साउथ की तीसरी सबसे सफल फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।
थलापति विजय की फिल्म को लेकर मद्रास HC का बड़ा फैसला
थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का रास्ता अब साफ हो गया है। मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि फिल्म को तुरंत U/A सर्टिफिकेट दिया जाए। इससे पहले 27 कट्स के बावजूद सर्टिफिकेट न मिलने के कारण 9 जनवरी की रिलीज टल गई थी।फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द घोषित होगी।
क्रिकेट मैदान पर दुखद हादसा, पूर्व रणजी खिलाड़ी का निधन
मिजोरम के पूर्व रणजी क्रिकेटर लालरेमरुआता का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। 8 जनवरी को एक घरेलु मैच के दौरान वे अचानक मैदान पर गिर पड़े, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। लालरेमरुआता ने मिजोरम के लिए रणजी और टी20 मैच खेले थे और वर्तमान में वे क्रिकेट कमेटी के सदस्य थे।
चाणक्य नीति : इन लोगो की संगति बर्बाद कर सकती है महिलाओं का जीवन
चाणक्य नीति के अनुसार महिलाओं को ऐसे लोगो से दूर रहने चाहिए जो उनका आत्मविश्वास तोड़ने का काम करते है। मौके का फायदा उठाने वाले लोगो से भी दुरी बना कर रखनी चाहिए, इनके आने से महिलाओ के मन में अकेलापन और खुद को बेकार समझने की भावना आती है। इसके अलावा, जो व्यक्ति आपको आपके अपनों से दुरी बनाने को कहे उनसे दूर रहना चाहिए।
इंदौर : भागीरथपुरा के रहवासियों को 11 जनवरी से मिलेगा शुद्ध पानी
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में रहने वाले लोगो के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। दरअसल 11 जनवरी से नर्मदा का साफ पानी मिलना शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने नई पाइप लाइनों की क्लोरीन से सफाई और सैंपलिंग का काम पूरा कर लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर शहर के हजारों बोरिंगों का क्लोरीनेशन भी किया गया है।
बेड़िया पुलिस की बड़ी कामयाबी, शराब तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार
खरगोन में पुलिस ने यात्री बस के जरिए शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बस की सीट के पास झोले में 280 क्वार्टर देशी शराब छिपाकर ले जा रहे थे। बेड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कसरावद के रहने वाले इन दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
घने कोहरे में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन युवको की मौत
मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर मंगलवार देर रात घने कोहरे में तीन बाइक सवार युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार ओमकार (25), राकेश (22) और मुकेश (40) की मौके पर ही जान चली गयी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फ़िलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
सोना-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, देखे ताजा रेट
9 जनवरी 2026 को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट थम गई है और दाम फिर से बढ़ गए हैं। आज 24 कैरेट सोना करीब 1.38 लाख रुपये और चांदी 2.45 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है। शादियों के सीजन और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी को इस उछाल की मुख्य वजह माना जा रहा है। खरीदारी करते समय हॉलमार्क जरूर चेक करें।
आटा असली है या नकली? ऐसे करे पहचान
अगर आप बाजार में बिकने वाले मिलावटी आटे के असली और नकली होने की पहचान करना चाहते है, तो एक गिलास में आटा डाले अगर आटा पानी में मिलने के कुछ देर बाद निचे बैठे तो वह असली है। इसके अलावा आटे में नींबू का रस डालें, अगर आटे में से बुलबुले निकलने लगे तो समझ जाना यह मिलावटी है।
BMC चुनाव से पहले BJP का फैसला, 26 कार्यकर्ता को पार्टी से निलंबित
BMC चुनाव 2026 से पहले अनुशासनहीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए मुंबई बीजेपी ने 26 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस लिस्ट में कई पूर्व पार्षद और पदाधिकारी शामिल हैं, जो आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ बागी होकर चुनाव लड़ रहे थे या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।