📱Download Our App
यूपी में फिर चली देर रात तबादला एक्सप्रेस, 17 SI पुलिसकर्मियो का ट्रांसफर

यूपी में फिर चली देर रात तबादला एक्सप्रेस, 17 SI पुलिसकर्मियो का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी आशीष तिवारी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 17 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले कर दिए हैं। इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है, जिसमें बलराम सिंह, सुखवीर सिंह और सौरभ यादव जैसे अधिकारियों के नाम शामिल हैं। यह कदम जिले को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

News Source: लल्लूराम
कॉमेडियन भारती सिंह का छलका दर्द, बेटे लक्ष्य ने दी घर छोड़ने की धमकी

कॉमेडियन भारती सिंह का छलका दर्द, बेटे लक्ष्य ने दी घर छोड़ने की धमकी

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपने लेटेस्ट व्लॉग में बेटे गोला ( लक्ष्य ) की एक बात सुनकर काफी भावुक हो गईं। भारती ने बताया कि गोला ने अचानक उनसे अपना बैग पैक करने और घर छोड़कर जाने की बात कही, जिसे सुनकर वह बुरी तरह सहम गईं। हालांकि बाद में गोला ने मासूमियत से साफ किया कि वह घर छोड़कर नहीं बल्कि सिर्फ नीचे खेलने जा रहा है।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, तुरंत चेक करे नाम

फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, तुरंत चेक करे नाम

यूपीएसएसएससी ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अगर अपने भी इसकी परीक्षा दी थी तो ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है। इसके साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी हो चुकी है। फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 09 नवबंर, 2025 को हुई थी।

News Source: जागरण
मुआवजे को लेकर किसानों का ‘अर्धनग्न’ प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने BJP को घेरा

मुआवजे को लेकर किसानों का ‘अर्धनग्न’ प्रदर्शन, जीतू पटवारी ने BJP को घेरा

बुरहानपुर में अधिक मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने शरीर पर केले के पत्ते लपेटकर अनोखा ‘अर्धनग्न’ प्रदर्शन किया। पांगरी बांध परियोजना से प्रभावित ये किसान पिछले तीन साल से संघर्ष कर रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को घेरते हुए कहा कि सरकार इवेंटबाजी छोड़कर किसानों को उनका हक दे।

News Source: एमपी ब्रेकिंग न्यूज़
SSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

SSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, देखें पूरा शेड्यूल

कर्मचारी चयन आयोग ने 2026-27 की परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं मई 2026 से शुरू होकर मार्च 2027 तक चलने वाली है। SSC की तैयारी करने वाले अभियार्थी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर जरूर विजिट करे। छात्रों के लिए परीक्षाएं वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाने वाली है।

News Source: जागरण
शुरू हो रहा WPL 2026 का महाकुंभ, आज होगी MI और RCB में टक्कर

शुरू हो रहा WPL 2026 का महाकुंभ, आज होगी MI और RCB में टक्कर

महिला प्रीमियर लीग ( WPL ) 2026 का आगाज आज से हो रहा है, जो जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी का बड़ा मंच है। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन MI और RCB के बीच होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं स्मृति मंधाना की आरसीबी और जेमिमा की दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं।

News Source: आज तक
Gujrat : भूकंप के झटके से दहला गुजरात, 2 घंटे में आए 7 झटके

Gujrat : भूकंप के झटके से दहला गुजरात, 2 घंटे में आए 7 झटके

गुजरात के राजकोट जिले में आज सुबह भूकंप के झटकों से भारी दहशत फैल गई। जेतपुर और उपलेटा जैसे इलाकों में सुबह 6:19 से 8:34 के बीच कुल 7 झटके महसूस किए गए, जिनमें सबसे तेज झटके की तीव्रता 3.8 रही। डर के मारे लोग अपने घरों को छोड़कर खेतों और सड़कों पर निकल आए। राहत की बात यह है कि इस आपदा से कोई नुकसान की खबर नहीं है।

News Source: जागरण
IND vs NZ : जाने कब शुरू होगा पहला मैच

IND vs NZ : जाने कब शुरू होगा पहला मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1.30 बजे से शुरू किया जाएगा, मैच अगर पूरे 50 ओवर तक खेलते है तो 9 से 9.30 बजे तक चलेगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 14 और आखिरी 18 जनवरी को होगा।

News Source: इंडिया टीवी
MP के 3.5 लाख शिक्षकों पर लगा ‘एस्मा’

MP के 3.5 लाख शिक्षकों पर लगा ‘एस्मा’

मध्य प्रदेश के करीब साढ़े 3 लाख शिक्षकों पर एस्मा ( ESMA ) लगा दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के आदेशानुसार, 1 फरवरी से 30 अप्रैल तक शिक्षकों की छुट्टियों और धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए अब कोई भी शिक्षक परीक्षा ड्यूटी से इनकार नहीं कर सकेगा। इस नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Source: जागरण
वर्ल्ड कप से पहले IND और BAN के बीच बड़ा विवाद

वर्ल्ड कप से पहले IND और BAN के बीच बड़ा विवाद

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा का हवाला देकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम भारत भेजने से मना कर दिया है और मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है। इस खींचतान की वजह से बांग्लादेशी खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ काफी परेशान हैं। विदेशी कंपनियों द्वारा करार रद्द किए जाने से खिलाड़ियों की चिंता और बढ़ गई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष