सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल इटौंजा निवासी 20 वर्षीय शैलेंद्र सिंह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद अंधेरे के कारण पीछे से आ रहे कई वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शैलेंद्र अपने पिता के इकलौते बेटे थे।
क्या अगले दिन उबला हुआ अंडा खाना सुरक्षित है?, जाने जरुरी बातें
उबले हुए अंडे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, लेकिन इन्हें सही तरीके से स्टोर करना जरूरी है। फ्रिज में रखने पर उबले अंडे 7 दिनों तक खाने लायक रह सकते हैं, चाहे उनका छिलका उतरा हो या नहीं। हालांकि बेहतर स्वाद और पोषण के लिए इन्हें 2-3 दिन में खा लेना चाहिए। अंडों को उबालने के 2 घंटे के भीतर फ्रिज में रखना अनिवार्य है।
असंतुलित होकर पलटा डंपर, दो भाइयों की मौत
अजमेर के पीसांगन में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयो की जान चली गई। दरअसल, 25 वर्षीय अभिषेक सेन और 22 वर्षीय आशीष सेन काम से घर लौट रहे थे, तभी उन पर बजरी से लदा भारी वाहन पलट गया। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आशीष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
EV कार को चार्ज करते समय न करें ये गलतियां, वरना हो जाएगा बड़ा नुकसान
आजकल इलेक्ट्रिक कार का क्रेज काफी बढ़ गया है, लेकिन इस कार की बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए सही चार्जिंग आदतें बहुत जरूरी हैं। हमेशा कंपनी के सुझाए चार्जर का ही इस्तेमाल करें और रोजाना फास्ट चार्जिंग से बचें। बैटरी की लंबी उम्र के लिए उसे हमेशा 20% से 80% के बीच रखें। सावधानी बरतने से आपकी कार और परिवार दोनों सुरक्षित रहेंगे।
Lohri 2026 : कब मनाये लोहड़ी और क्या है इसका शुभ मुहूर्त?
साल 2026 में पंजाब का प्रमुख त्योहार लोहड़ी 13 जनवरी को मनाया जाने वाला है, हर साल यह त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 44 मिनट का रहने वाला है, यह 2 घंटे का रहने वाला है, यह समय अग्नि के पूजन के लिए सबसे शुभ रहेगा।
कोडीन कफ सिरप में 800 करोड़ का घोटाला, आरोपी शुभम फरार
कोडीन कफ सिरप घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल ने अवैध कारोबार से 800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए हैं। सिंडिकेट ने 2.24 करोड़ बोतलें बांग्लादेश भेजकर करीब 1,100 करोड़ की आमदनी की। रांची की एक दवा फर्म के जरिए चल रहे इस काले धंधे का पर्दाफाश होने के बाद ईडी और अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं। मुख्य आरोपी शुभम फिलहाल फरार है।
लिवर या किडनी? शराब किस अंग को पहुंचाती है ज्यादा नुकसान
हम सभी जानते है कि शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होती है। डाक्टरों का कहना है इसके सेवन से सबसे पहले आपका लिवर खराब होना शुरू होता है। लेकिन एक चीज यह भी है कि दोनों अंग लिवर और किडनी आपस में जुड़े हुए है। यदि लिवर खराब होता है, तो बहुत जल्दी किडनी भी खराब होने लगती है।
पत्नी को मारकर पति ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
गढ़चिरोली के रूपिनगट्टा गांव में 37 वर्षीय राकेश सुकना कुजूर ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच से घेरले विवाद का मामला बताया जा रहा है।
मंदिर के पुजारी ने किया युवती से दुष्कर्म, गिरफ्तार
ग्वालियर के भितरवार में 65 वर्षीय मंदिर के पुजारी ने घर में सो रही एक 18 साल की युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुजारी ने घर में घुसते ही युवती के मुंह में कपडा ठूस दिया उसके बाद तंत्र मंत्र से डराकर उसका रेप किया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।
छज्जा गिरने से छात्र की मौत, स्कूल की प्रधान पाठक सस्पेंड
बलरामपुर के शारदापुर गांव में स्कूल के पास बन रहे एक भवन का छज्जा गिरने से छठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गयी। इस हादसे के बाद शिक्षा विभाग ने प्रधान पाठक ममता गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है, जबकि तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मृतक बच्चे की पहचान आलोक कुमार, पिता रमेश देवांगन के रूप में की गई है।