📱Download Our App
भारत का सबसे बहुमूल्य तलाक, कोर्ट ने मांगे 15,000 करोड़ रुपये

भारत का सबसे बहुमूल्य तलाक, कोर्ट ने मांगे 15,000 करोड़ रुपये

जोहो कंपनी के फाउंडर श्रीधर वेम्बू और उनकी पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन के बीच तलाक का मामला अब कानूनी पचड़े में फंस गया है। कैलिफोर्निया की कोर्ट ने वेम्बू को 15 हजार करोड़ रुपये के बॉन्ड जमा करने का आदेश दिया है। प्रमिला का आरोप है कि वेम्बू ने उनकी जानकारी के बिना कंपनी के शेयर सहयोगियों को ट्रांसफर कर दिए। प्रमिला एक जानी-मानी हेल्थ-टेक एक्सपर्ट और शिक्षाविद हैं।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ये दो फिल्मे ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल

ये दो फिल्मे ऑस्कर की जनरल एंट्री लिस्ट में शामिल

होम्बले फिल्म्स की दो बड़ी फिल्में ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ को ऑस्कर 2026 की जनरल एंट्री लिस्ट में जगह मिली है। ऋषभ शेट्टी और अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्में अब बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर जैसी बड़ी श्रेणियों में मुकाबला करेंगी। खास बात यह है कि इस साल ऑस्कर की रेस में शामिल 5 भारतीय फिल्मों में से 2 अकेले होम्बले फिल्म्स की हैं।

News Source: एनडीटीवी
Health Tips : इन चीजों को कच्चा खाना दे सकता है शरीर को नुकसान

Health Tips : इन चीजों को कच्चा खाना दे सकता है शरीर को नुकसान

हमें पालक, फूलगोभी, पत्ता गोभी और आलू जैसी सब्जियों को कच्चा नहीं खाना चाहिए, इन्हे कच्चा खाने पर पचाने में दिक्कत आती है। कच्चा मांस खाने से इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। बादाम को भी कच्चे नहीं खाना चाहिए, यह हमारे लिए जानलेवा हो सकती है। साथ ही बीन्स जैसे राजमा, छोले, दालें और चने भी कच्चे नहीं खाने चाहिए।

News Source: इंडिया टीवी
14 साल के वैभव ने तोडा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

14 साल के वैभव ने तोडा बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 साल की उम्र में बाबर आजम का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंडर-19 सीरीज में वैभव ने अपना तीसरा शतक जड़ा, जबकि बाबर ने इस उम्र तक दो शतक लगाए थे। वह 15 साल से कम उम्र में तीन अंडर-19 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

News Source: एनडीटीवी
0,0,0,0,0,0, नहीं बनाने दिया एक भी रन

0,0,0,0,0,0, नहीं बनाने दिया एक भी रन

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र और गोवा के बीच मुकाबले में महाराष्ट्र के रामकृष्ण घोष ने शानदार गेंदबाजी की। 20वें ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे, लेकिन रामकृष्ण ने एक भी रन नहीं दिया और मेडन ओवर निकालकर टीम को बड़ी जीत दिलाई। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने उनकी इस गेंदबाजी पर काफी उनका उत्साह वर्धन किया।

News Source: एबीपी न्यूज़
अंकिता हत्यकांड के लिए न्याय की मांग, CBI जांच के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस

अंकिता हत्यकांड के लिए न्याय की मांग, CBI जांच के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई उत्तराखंड की हर बेटी के सम्मान की है। आज 9 जनवरी को हल्दूचौड़ में शाम 5 बजे एक कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। यशपाल आर्य ने मामले की सीबीआई जांच और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

News Source: लल्लूराम
ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर, डेनमार्क ने दी खुली चेतावनी

ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर, डेनमार्क ने दी खुली चेतावनी

ग्रीनलैंड पर कब्जे करने की इच्छा में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और डेनमार्क के बीच तनाव बढ़ा दिया है। जवाब में डेनमार्क ने अपने 1952 के सैन्य निर्देश का हवाला देते हुए ‘पहले गोली मारने’ की खुली चेतावनी दी है। डेनमार्क ने धमकी दी है कि अगर हमला हुआ तो वह नाटो गठबंधन खत्म कर देगा। दरअसल ट्रंप की नजर ग्रीनलैंड के बर्फ के नीचे दबे तेल, गैस खजाने पर है।

News Source: आज तक
साकेत कोर्ट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, ऑफिस के काम का था प्रेशर

साकेत कोर्ट के कर्मचारी ने की आत्महत्या, ऑफिस के काम का था प्रेशर

दिल्ली की साकेत कोर्ट से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जिसमे कोर्ट में काम करने वाले दिव्यांग कर्मचारी हरीश सिंह महार ने कोर्ट की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे साफ़ लिखा है कि वह ऑफिस के काम के प्रेशर की वजह से आत्महत्या कर रहा है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ममता बनर्जी का बड़ा कदम, ED की रेड के खिलाफ पहुंचीं HC

ममता बनर्जी का बड़ा कदम, ED की रेड के खिलाफ पहुंचीं HC

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच ED ने चुनावी रणनीतिकार संस्था I-PAC के दफ्तर और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई से नाराज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंचीं और उनके हाथ में दिखी एक ‘ग्रीन फाइल’ ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। ममता ने इस रेड को अवैध बताते हुए कलकत्ता HC में याचिका दायर की है।

News Source: एनडीटीवी
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

बिजनौर में नांगल चन्दक रोड पर काम से घर लौट रहे 50 वर्षीय राकेश कुमार की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: दैनिक भास्कर