📱Download Our App
एजुकेशन पोर्टल से गायब हुए हजारों बच्चे, ग्वालियर शिक्षा विभाग की खुली पोल

एजुकेशन पोर्टल से गायब हुए हजारों बच्चे, ग्वालियर शिक्षा विभाग की खुली पोल

ग्वालियर शिक्षा विभाग की लापरवाही से हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। दो सरकारी पोर्टलों के आंकड़ों में 67 हजार छात्रों का अंतर मिला है, जिनमें से 34 हजार बच्चे तकनीकी रूप से ‘गायब’ हैं। स्कूल बदलने के बाद इन बच्चों को नए स्कूल के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया, जिससे उनकी पढ़ाई और छात्रवृत्ति रुक गई है।

News Source: नईदुनिया
ईशान किशन vs ऋषभ पंत : 32 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

ईशान किशन vs ऋषभ पंत : 32 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड ईशान किशन ऋषभ पंत 
कुल रन 796 512
बल्लेबाजी औसत 25.67 21.33
स्ट्राइक रेट 124.37 123.07
सर्वोच्च स्कोर 89 65*
छक्के  36 21

ईशान किशन और ऋषभ पंत की तुलना देखी जाये तो, ईशान ने पंत की तुलना में अधिक रन बनाए हैं और उनका औसत भी बेहतर रहा है।

News Source: इंडिया टीवी
पंजाब की सियासत में फिर लौटेगा ‘नवजोत सिंह सिद्धू’, विरोधियों को दी चेतावनी

पंजाब की सियासत में फिर लौटेगा ‘नवजोत सिंह सिद्धू’, विरोधियों को दी चेतावनी

पंजाब की राजनीति में नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में वीडियो जारी कर विरोधियों को बड़ी चेतावनी दी है। 2022 की हार के बाद सक्रिय राजनीति से दूर सिद्धू के इस कदम को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए उनके ‘कमबैक’ का संकेत माना जा रहा है।

News Source: जागरण
Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की डेट आई सामने, आप भी उठाएं फायदा

Amazon ग्रेट रिपब्लिक डे सेल की डेट आई सामने, आप भी उठाएं फायदा

अमेजन की तरफ से ग्रेट रिपब्लिक डे सेल चलाई जाती है, ऐसे में साल 2026 की सेल 26 जनवरी से ठीक 10 दिन पहले यानी 16 जनवरी (शुक्रवार) से शुरू होने वाली है। इसमें कंपनी कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट देगी, साथ ही सेल में कई इलेक्ट्रोनिक आइट्म्स कम कीमत में मिलने वाले है।

News Source: इंडिया टीवी
रेत माफिया बेखौफ, नायब तहसीलदार पर हमले की कोशिश

रेत माफिया बेखौफ, नायब तहसीलदार पर हमले की कोशिश

मध्य प्रदेश के शहडोल में रेत माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ब्यौहारी में अवैध रेत से लदे ट्रैक्टर को रोकने पर माफियाओं ने नायब तहसीलदार शनि द्विवेदी की गाड़ी को टक्कर मार दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और छह ट्रैक्टर भी जब्त किए हैं।

News Source: जागरण
अब केदारनाथ दर्शन यात्रा होगी आसान, बनेगी 7 km लंबी टनल

अब केदारनाथ दर्शन यात्रा होगी आसान, बनेगी 7 km लंबी टनल

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने चौमासी से सोनप्रयाग तक 7 किलोमीटर लंबी टनल बनाने का फैसला लिया है। इस टनल को केदारनाथ रोपवे परियोजना से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य दर्शन यात्रा मार्ग को आसान और मजबूत बनाना है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश, ईरान विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेगा

ईरान का अमेरिका को कड़ा संदेश, ईरान विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेगा

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में जारी अशांति को लेकर अमेरिका और इजरायल पर तीखा बोला है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को विदेशी शक्तियों का “किराए का सैनिक” बताते हुए चेतावनी दी कि देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को भारी खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने ने डोनाल्ड ट्रंप को नसीहत दी कि वे ईरान के मामलों में दखल न दे और अपने देश की समस्याओं पर ध्यान दें।

News Source: इंडिया टीवी
बीच मैदान पर हुई बाबर-स्टोइनिस के बीच तीखी नोकझोंक

बीच मैदान पर हुई बाबर-स्टोइनिस के बीच तीखी नोकझोंक

बिग बैश लीग 2026 में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का खराब फॉर्म जारी है। सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए बाबर एक बार फिर फ्लॉप रहे और धीमी बल्लेबाजी के कारण दबाव में दिखे। AUS ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें LBW आउट करने के बाद चुटकी लेते हुए कहा, “फिर मिलेंगे मेरे भाई” मैदान पर, इस ‘बेइज्जती’ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

News Source: X ( ट्वीटर )
BREAKING : खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत

BREAKING : खाई में गिरी बस, सात लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से इस वक़्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमे शिमला से कुपवी जा रही एक बस सड़क से 300 मीटर नीचे खाई में जा गिरी है। खबर मिली है कि इस हादसे में सात लोगो की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हुए है। प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

News Source: न्यूज़ 18
भुखमरी की कगार पर बांग्लादेश, भारत से मांग रहा है भीख

भुखमरी की कगार पर बांग्लादेश, भारत से मांग रहा है भीख

पड़ोसी देश बांग्लादेश इस वक्त भारी आर्थिक संकट और भुखमरी की कगार पर खड़ा है। एक तरफ मोहम्मद यूनुस की सरकार पाकिस्तान और चीन के करीब जाकर भारत विरोधी तेवर दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर देश चलाने के लिए उसे भारत की मदद की सख्त जरूरत है, जिसके चलते वह अब पर्दे के पीछे भारत से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है।

News Source: इंस्टाग्राम