📱Download Our App
सर्दियों में ये चीजें खाने से कमजोर होगा आपका दिल, आज ही बदले आदत

सर्दियों में ये चीजें खाने से कमजोर होगा आपका दिल, आज ही बदले आदत

सर्दियों में खानपान की गलत आदतें आपके दिल को कमजोर कर सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार सर्दियों में मेटाबॉलिज्म धीमा होने के कारण ज्यादा तला-भुना, मीठा और रेड मीट खाने से हार्ट पर दबाव बढ़ता है और बीपी की समस्या हो सकती है। दिल को मजबूत रखने के लिए अपनी डाइट में मौसमी फल, सब्जियां, ओट्स और ओमेगा-3 युक्त चीजें शामिल करें।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, 4 की मौत

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, 4 की मौत

तुमकुरु में नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार सुबह अयप्पा के दर्शन कर लौट रही क्रूजर वाहन की सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 7 लोग घायल हो गए। जांच में पता चला है कि हादसा क्रूजर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ है।

News Source: ईटीवी भारत
‘द राजा साहब’ ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, थिएटर्स में दिखे मगरमच्छ

‘द राजा साहब’ ने पहले दिन की बंपर ओपनिंग, थिएटर्स में दिखे मगरमच्छ

सुपरस्टार प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ आज सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फैंस का गजब का जुनून देखने को मिल रहा है। ट्रेलर के एक सीन से प्रेरित होकर कुछ प्रशंसक थिएटर के अंदर नकली मगरमच्छ लेकर पहुंच गए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पहले दिन करीब ₹8.26 करोड़ की दमदार ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने शानदार रिव्यु दिए है।

News Source: इंस्टाग्राम
तनाव से मिलेगा छुटकारा, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करे ये काम

तनाव से मिलेगा छुटकारा, रोजाना सिर्फ 10 मिनट करे ये काम

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी को तनाव महसूस होता है। ऐसे में रोजाना 10 मिनट मेडिटेशन करना जरूरी है, यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे रोज करने से मानसिक स्वास्थ्य से जुडी गंभीर बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।

News Source: इंडिया टीवी
अपनों से ही भिड़ा बांग्लादेश, तमीम इकबाल को ‘भारतीय एजेंट’ बताने पर मचा बवाल

अपनों से ही भिड़ा बांग्लादेश, तमीम इकबाल को ‘भारतीय एजेंट’ बताने पर मचा बवाल

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने को लेकर बांग्लादेशी क्रिकेट में घमासान छिड़ गया है। जब पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने सोच-समझकर फैसला लेने की सलाह दी, तो बोर्ड के एक अधिकारी ने उन्हें ‘भारतीय एजेंट’ करार दे दिया। इस बयान के बाद बांग्लादेशी क्रिकेट जगत में नाराजगी है और माफी की मांग की जा रही है।

News Source: इंडिया टीवी
नशे की हालत में क्लास लेने पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने पंचनामा दर्ज कराया

नशे की हालत में क्लास लेने पहुंचा शिक्षक, ग्रामीणों ने पंचनामा दर्ज कराया

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। डोंगरचिचली स्कूल का एक शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर क्लास लेने पहुंच गया। उसकी हालत देख मासूम बच्चे इतने डर गए कि वे क्लास छोड़कर भागने लगे, जिसके बाद शिक्षक ने उन्हें धमकाते हुए उनका पीछा भी किया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक का वीडियो बनाया और पंचनामा दर्ज कराया है।

News Source: IBC24
गुठनी में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व SI की गई जान

गुठनी में दर्दनाक सड़क हादसा, पूर्व SI की गई जान

सिवान के गुठनी थाने में तैनात पूर्व SI पुरेन्द्र सिंह देर रात गश्त कर रहे थे, तभी अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गुठनी थाने में वे एक वर्ष से अधिक समय से तैनात थे और 2027 में सेवानिवृत होने वाले थे।

News Source: हिंदुस्तान
रीवा : प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

रीवा : प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

रीवा के पोखरी टोला में प्रॉपर्टी डीलर अनुज दुबे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चौकाने वाली बात यह है कि युवक की शादी महज एक महीने पहले ही हुई थी। दोपहर करीब एक बजे हुई इस घटना के समय वह अपनी पत्नी और बहन के साथ घर पर ही था। फिलहाल आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

News Source: IBC24
हफ़्ते के आखिरी दिन लुढ़का बाजार, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

हफ़्ते के आखिरी दिन लुढ़का बाजार, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 605 अंक की गिरावट के साथ 83,557.6 पर बंद हुआ है। वही निफ्टी 193 अंक की गिरावट के साथ 25,683 पर बंद हुआ है। आज के शेयर बाजार में रियल्टी और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरवती देखने को मिली है।

News Source: जनसत्ता
1.19 करोड़ के इनामी 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर

1.19 करोड़ के इनामी 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ‘पूना मार्कोम’ अभियान से प्रभावित होकर 18 महिलाओं समेत कुल 63 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में से 36 पर 1.19 करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। मुख्यधारा में लौटने का यह फैसला क्षेत्र में शांति की दिशा में एक बड़ा कदम है।

News Source: इंडिया टीवी