खरगोन, खंडवा और बड़वानी सहित कई जिले भूकंप के लिहाज से संवेदनशील जोन में हैं। ये ज़िले जोन-2 और जोन-3 में आते है। नर्मदा सोन फॉल्ट लाइन के करीब होने के कारण यहाँ मध्यम तीव्रता के झटकों का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में भूकंपरोधी निर्माण तकनीक अपनाने की सलाह दी है ताकि जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके।
खरगोन लोकल : दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल रेफर
बड़वाह-धामनोद रोड पर ग्राम नांद्रा में बाइक सवार युवक दुर्घटना में घायल हो गया। स्थानीय युवकों ने एंबुलेंस से मंडलेश्वर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे शासकीय स्कूल के पास एक घर की दीवार से तेज गति में बाइक (एमपी09क्यूआर-2061) सवार विकास (30) जा टकराया। युवक को सिर में गंभीर चोट आई है। d
खंडवा : छेड़छाड़ मामले में एक की मौत, गावं में पुलिस फ़ोर्स तैनात
जावर थाना क्षेत्र के ग्राम भकराड़ा में छेड़छाड़ के विवाद में हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, 7 जनवरी को 16 वर्षीय नाबालिग ने गांव के ही जगदीश और संतोष पर छेड़छाड़ और जबरन मोबाइल देकर बात करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खंडवा-छैगांव रोड़ फोरलेन होगी, न बायपास, न मोड़ हटेंगे – PWD ने टेंडर लगाया
खंडवा – छैगांवमाखन के बीच 10 किलोमीटर का रास्ता अब फोरलेन का रूप लेगा । इसके लिए अब NH PWD ने 96 करोड़ की लागत से टेंडर लगाए है, जो कि फरवरी तक खुलेंगे । लेकिन चिंता की बात यह है की वर्तमान 2 लेन रोड को ही फ़ोर लेन किया जाएग। जिसके कारण रास्ते में अंधे मोड खत्म नहीं हो पाएंगे। ना ही किसी आबादी क्षेत्र में बायपास रहेगा।
ब्रेकिंग : भगत सिंह नगर में लगी भीषण आग, 3 की मौत
मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में शनिवार, 10 जनवरी की सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने भी आग पर काबू पा लिया। लेकिन घर में सो रहे तीनों लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।
ट्रम्प की 500% टैरिफ की धमकी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
ट्रम्प की 500% टैरिफ की धमकी पर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया की भारत अपनी रणनीति 1.4 अरब लोगों को किफायती दर पर ऊर्जा उपलब्ध कराने के आधार पर तय करता है । भारत अमेरिका के इस प्रस्तावित बिल से पूरी तरह वाकिफ है और वैश्विक बाजार की परिस्थितियों पर करीब से नजर रख रहा है।
ईरान में कितनी है भारत के 100 रुपए की वैल्यू?
ईरान में महंगाई और रियाल के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। ऐसे में अब कई लोगों के मन में यह प्रश्न आ रहा है की ईरान में भारत के 100 रुपए की वैल्यू कितनी है? तो आपको बता दे की ईरान की करेन्सी को ईरानी रियाल कहते है। और वर्तमान में 100 भारतीय रुपए की वेल्यू 46,623 ईरानी रियाल है।
ग़ज़ब है बिहार!! मज़ाक़ में चचेरे भाई ने काट दी बड़े भाई की नाक
बिहार में मुंगेर के असरगंज थाना इलाके के जलालाबाद में घटित हुई एक घटना ने रामायण में शूर्पणखा की याद दिला दी । यहां हंसी-मजाक के मामूली विवाद में शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे चचेरे भाई को समझाने गए व्यक्ति पर चचेरे भाई ने तलवार से हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी । इसके बाद लहूलुहान व्यक्ति को परिजन उसे इलाज के लिए असरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए ।
US BREAKING : ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी
ईरान में भड़कते जनआंदोलन के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को खुली चेतावनी दी है । ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों की हत्या की गई तो अमेरिका सीधे तौर पर हस्तक्षेप करेगा और ऐसी जगह हमला करेगा, जहां सबसे ज्यादा दर्द होगा । उन्होंने साफ किया कि अमेरिका हालात पर बहुत करीब से नजर रखे हुए है ।
सर्दियों में कौनसे ब्लड टेस्ट ज़रूर कराने चाहिए?
लेडी हार्डिंग हॉस्पिटल के डॉक्टर एलएच घोटेकर ने बताया है कि सर्दियों में कौनसे ब्लड टेस्ट ज़रूर कराने चाहिए। उन्होंने विटामिन-डी टेस्ट, ब्लड शुगर टेस्ट, थायरॉइड टेस्ट, कोलेस्ट्रॉल प्रोफाइल टेस्ट और सीबीसी टेस्ट का नाम लिया। घोटेकर ने कहा कि सर्दियों में धूप कम मिलने के कारण विटामिन-डी की कमी आम हो जाती है जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।