📱Download Our App
बैतूल : भगवा ध्वज जलाने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

बैतूल : भगवा ध्वज जलाने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

बैतूल के गंज क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन के लिए लगाए गए भगवा ध्वज जलाने का मामला सामने आया है। लोहिया वार्ड में झंडे जले मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल तीन युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से बाकी दो की तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव देखने को मिला है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

उज्जैन में घट्टिया के चौराहे पर शुक्रवार शाम 56 वर्षीय मोहनलाल की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह बाइक से अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, तभी चौराहे पर ट्रक ने अचानक गाड़ी मोड़ दी। टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े, वो संभल पाते उससे पहले ही ट्रक के पिछले हिस्से की चपेट में आ गए।

News Source: दैनिक भास्कर
RRVUNL टेक्नीशियन भर्ती का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

RRVUNL टेक्नीशियन भर्ती का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

RRVUNL ने टेक्नीशियन भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 2163 पदों के लिए परीक्षा दी थी, वे विभाग की वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और पासवर्ड डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर उसमें दी गई जानकारी चेक करते रहें।

News Source: जागरण
पैसों के विवाद में दोस्त ने किए दोस्त के 6 टुकड़े, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

पैसों के विवाद में दोस्त ने किए दोस्त के 6 टुकड़े, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

लुधियाना में पैसों के विवाद में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त दविंदर की बेरहमी से हत्या कर दी। नशे की हालत में हुए झगड़े के बाद आरोपी शमशेर ने शव के छह टुकड़े किए और अपनी पत्नी के साथ मिलकर उन्हें प्लास्टिक के ड्रम और बोरों में भरकर फेंक दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: पत्रिका
खंडवा में बड़ी लूट, व्यापारी से 900 ग्राम सोना और 80 किलो चांदी छीनी

खंडवा में बड़ी लूट, व्यापारी से 900 ग्राम सोना और 80 किलो चांदी छीनी

खंडवा जिले के पुनासा इलाके में शुक्रवार शाम राकेश सोनी नामक ज्वेलरी व्यापारी पर 7 बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने इस वारदात में 900 ग्राम सोना, 80 किलो चांदी और करीब एक लाख रुपए नकद लूट लिए गए। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हमने में राकेश सोनी को गंभीर चोटें आई है, फ़िलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
दूषित पानी से 20 लोगो की मौत, अब घर-घर होगी पानी की जांच

दूषित पानी से 20 लोगो की मौत, अब घर-घर होगी पानी की जांच

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 20 लोगो की मौतों के बाद प्रशासन जाग गया है। अब शहर की 105 टंकियों पर क्लोरीन एनालाइजर मशीनें लगेंगी, ताकि पानी की शुद्धता की पल-पल जांच हो सके। साथ ही मोबाइल लैब और घर-घर जाकर पानी के सैंपल लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज से पूरे प्रदेश में शुद्ध पेयजल अभियान शुरू कर रहे हैं।

News Source: नईदुनिया
शादी तोड़ने पर मंगेतर ने की युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शादी तोड़ने पर मंगेतर ने की युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में दहेज़ के लालच में 19 वर्षीय ऋचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। साहिल नमक लड़के से उसकी सगाई हुई थी, जिसके बाद उसने 5 लाख रूपए मांगे। इस बात पर ऋचा ने शादी तोड़ दी। इसी बात से गुस्सा होकर साहिल ने अपने दोस्त के साथ युवती की हत्या कर दी। पुलिस ने उचित करवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
हरियाणा : बस और कार की टक्कर में 4 की भयानक मौत

हरियाणा : बस और कार की टक्कर में 4 की भयानक मौत

पंजाब के होशियारपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। होशियारपुर-दसूहा रोड पर बस और कार की जोरदार टक्कर में कार सवार चार लोगों खविंदर सिंह ( 45 ), सुशील कुमार ( 46 ), ब्रिज कुमार ( 38 ), अरुण कुमार ( 45 ) की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हिमाचल के रहने वाले ये लोग अपने साथी को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे।

News Source: जागरण
डोनाल्ड ट्रंप का अगला निशाना ग्रीनलैंड, राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार

डोनाल्ड ट्रंप का अगला निशाना ग्रीनलैंड, राष्ट्रपति मादुरो गिरफ्तार

डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को गिरफ्तार करवाकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। अब उनकी नजर खनिज संपदा से भरपूर ग्रीनलैंड पर है। ट्रंप इसे पहले भी खरीदना चाहते थे, लेकिन डेनमार्क ने मना कर दिया। दरअसल ग्रीनलैंड में अरबों टन रेअर अर्थ खनिज, लीथियम, ग्रेफाइट और कच्चे तेल का विशाल भंडार छिपा है, जिस पर कब्जा करने के लिए अमेरिका तैयार है।

News Source: जागरण
ईरान में बढ़ता जन आक्रोश, तेहरान में हुईं 217 मौतें

ईरान में बढ़ता जन आक्रोश, तेहरान में हुईं 217 मौतें

ईरान में आर्थिक तंगी और पाबंदियों के खिलाफ शुरू हुआ विरोध अब पूरे देश में फैल गया है। प्रदर्शनकारी इस्लामी शासन को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिसे दबाने के लिए सुरक्षाबल कथित तौर पर सीधी गोलीबारी कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक तेहरान के अस्पतालों में 217 शव पहुंचे हैं, जिनमें ज्यादातर युवा हैं। सरकार ने इंटरनेट बंद कर सख्त चेतावनी दी है।

News Source: आज तक