📱Download Our App
मोदी और जर्मन चांसलर की अहमदाबाद में मुलाकात, होगी 8 अरब डॉलर की डील

मोदी और जर्मन चांसलर की अहमदाबाद में मुलाकात, होगी 8 अरब डॉलर की डील

भारत-जर्मनी साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत आ रहे हैं। वे अहमदाबाद में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण 8 अरब डॉलर की सबमरीन डील है, जिसके तहत जर्मनी-भारत को पनडुब्बी बनाने की तकनीक देगा। इससे भारत की सैन्य ताकत बढ़ेगी।

News Source: न्यूज़ 24
RCB ने मुंबई इंडियंस को चटाई धूल, डी क्लर्क ने आखरी ओवर उड़ाए छक्के

RCB ने मुंबई इंडियंस को चटाई धूल, डी क्लर्क ने आखरी ओवर उड़ाए छक्के

WPL 2026 के पहले ही मुकाबले में RCB ने MI को 3 विकेट से हरा दिया है। आरसीबी की जीत की सबसे बड़ी हीरो नदीन डी क्लर्क रहीं, जिन्होंने पहले 4 विकेट चटकाए और फिर नाबाद 63 रनों की तूफानी पारी खेली। आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी, जिसे नदीन ने शानदार छक्के और चौके जड़कर हासिल कर लिया।

News Source: एबीपी न्यूज़
MP Police Admit Card जारी, ऐसे करे डाउनलोड

MP Police Admit Card जारी, ऐसे करे डाउनलोड

MPESB की और से पुलिस एसआई और सुबेदार परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 16 से 21 जनवरी के बीच होने वाली है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नबंर और डेट ऑफ़ बर्थ जरूर याद रखे।

News Source: जागरण
कल से शुरू होगा IND-NZ का महामुकाबला, जानें कहाँ देखें लाइव

कल से शुरू होगा IND-NZ का महामुकाबला, जानें कहाँ देखें लाइव

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के सिलसिले में IND Vs NZ के बीच ODI सीरीज का आगाज कल 11 जनवरी से हो रहा है। पहला मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। रोहित और कोहली जैसे दिग्गजों की वापसी से टीम मजबूत दिख रही है। फैंस मैच का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स और जियो-हॉटस्टार पर उठा सकते हैं।

News Source: एबीपी न्यूज़
शेफाली को पछाड़कर टॉप पर पहुँची हरमनप्रीत कौर, रचा नया इतिहास

शेफाली को पछाड़कर टॉप पर पहुँची हरमनप्रीत कौर, रचा नया इतिहास

महिला प्रीमियर लीग के चौथा सीजन 9 जनवरी से शुरू हो चूका है, इसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुआ। इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर 17 गेंदों में 20 रन बनाकर शेफाली वर्मा को पीछे छोड़ दिया है। 871 रनों के साथ हरमनप्रीत WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

News Source: इंडिया टीवी
महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, CM देवेंद्र फडणवीस को झूठे केस में फंसाने की साजिश

महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़, CM देवेंद्र फडणवीस को झूठे केस में फंसाने की साजिश

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। SIT रिपोर्ट के मुताबिक पिछली सरकार के दौरान सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की गई थी। पूर्व डीजीपी संजय पांडे और अन्य अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने गवाहों पर दबाव बनाया और सबूतों से छेड़छाड़ की। मामले की जांच के बाद अब दोषी पुलिस अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की गई है।

News Source: एबीपी न्यूज़
अर्शदीप सिंह की नकल उतारते दिखे विराट, वीडियो वायरल

अर्शदीप सिंह की नकल उतारते दिखे विराट, वीडियो वायरल

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए भारतीय टीम वडोदरा पहुंच चुकी है। जहां नेट प्रैक्टिस के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमे विराट कोहली अर्शदीप सिंह के रनअप की नकल उतरते दिख रहे है। उस समय मैदान पर मौजूद रोहित शर्मा भी अपनी हसी नहीं रोक पाए।

News Source: X ( ट्वीटर )
मैहर : बीच सड़क पर फूटी पाइपलाइन, धंस गई पक्की सड़क

मैहर : बीच सड़क पर फूटी पाइपलाइन, धंस गई पक्की सड़क

मैहर के अमरपाटन में बाणसागर परियोजना की पाइपलाइन फटने से बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि सड़क पर फव्वारे छूटने लगे और पास का कॉलेज व हॉस्टल जलमग्न हो गया। इस बहाव से पक्की सड़क भी धंस गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बचा। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कंपनी को फटकार लगाई है।

News Source: अग्निबाण
बीजेपी नेता के घर ED का छापा, सुबह हुई कार्रवाई

बीजेपी नेता के घर ED का छापा, सुबह हुई कार्रवाई

बैतूल के डहरगांव में शुक्रवार तड़के भाजपा नेता जुबेर पटेल के फार्महाउस पर ED ने छापा मार दिया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के एक करोड़ रूपए से अधिक के लेन देन के मामले में की गयी है। कार्रवाई के समय पुरे इलाके को सील कर दिया और बाहर के किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया। सड़क पर खड़े लोगो को भी हटा दिया।

News Source: पत्रिका
प्रभास की फिल्म ने पहले दिन की शानदार कमाई, ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

प्रभास की फिल्म ने पहले दिन की शानदार कमाई, ‘धुरंधर’ को पछाड़ा

प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन करीब 45 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि यह आंकड़ा उनकी पिछली फिल्मों ‘कल्कि’ और ‘सालार’ के मुकाबले कम है, लेकिन इसने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। फैंस के लिए प्रभास को हॉरर-कॉमेडी में देखना एक नया अनुभव है।

News Source: अग्निबाण