📱Download Our App
दिल्ली में 4.2 डिग्री पहुंचा पारा, येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में 4.2 डिग्री पहुंचा पारा, येलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली में आज सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही, तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच कर सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साथ ही घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 10 जनवरी को येलो अलर्ट जारी कर दिया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है और 100 मीटर की दुरी पर देखना भी मुश्किल है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
गैस गीजर बना काल, दम घुटने से 4 साल के मासूम की मौत

गैस गीजर बना काल, दम घुटने से 4 साल के मासूम की मौत

यूपी के बदायूं में गैस गीजर के रिसाव से एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दम घुटने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। शुक्रवार को दो भाई बाथरूम में नहा रहे थे, तभी गैस लीक होने से दोनों बेहोश हो गए। काफी देर तक बाहर न आने पर जब दरवाजा तोड़ा गया, तो दोनों गंभीर हालत में मिले। छोटे भाई ने दम तोड़ दिया।

News Source: लल्लूराम
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा बनी हिंदी, जाने इसका महत्त्व

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा बनी हिंदी, जाने इसका महत्त्व

हर साल 10 जनवरी को मनाया जाने वाला ‘विश्व हिंदी दिवस’ हमारी सांस्कृतिक पहचान और वैश्विक ताकत का प्रतीक है। आज हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है, जिसे 100 करोड़ से ज्यादा लोग समझते हैं। यूनेस्को से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक हिंदी की गूंज अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सुनाई दे रही है। यह महज एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति को जोड़ने वाला एक मजबूत सेतु है।

News Source: एनडीटीवी
सफेद या लाल मूली? जाने सेहत के लिए कौन सी है फायदेमंद

सफेद या लाल मूली? जाने सेहत के लिए कौन सी है फायदेमंद

सर्दियों के दिनों में हमें मूली जरूर खानी चाहिए, लेकिन मूली सफेद और लाल दो प्रकार की होती है। सफेद मूली मीठी और लंबी होती है, जो पेट साफ रखने और वजन घटाने में मदद करती है। वहीं, लाल मूली छोटी और तीखी होती है इसमें विटामिन-C ज्यादा होता है जो इम्यूनिटी और स्किन के लिए सबसे बढ़िया है। दोनों ही शरीर का पाचन सुधारती हैं।

News Source: इंडिया टीवी
डॉ मोहन यादव का आज भव्य रोड शो, विकास कार्यों की देंगे सौगात

डॉ मोहन यादव का आज भव्य रोड शो, विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पहली बार सागर के खुरई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए विधायक भूपेंद्र सिंह के साथ प्रशासनिक अमले ने मोर्चा संभाल रखा है। सीएम के रोड शो और सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है।

News Source: एनडीटीवी
ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने रचा इतिहास, IMDb रेटिंग में बनी नंबर-1

ऋतिक रोशन की इस फिल्म ने रचा इतिहास, IMDb रेटिंग में बनी नंबर-1

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज 10 जनवरी को 52 साल के हो गए है। उन्होंने अपने करियर में ‘सुपर 30’ और ‘अग्निपथ’ जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। लेकिन ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ इकलौती ऐसी फिल्म है, जो IMDb पर 8.2 रेटिंग के सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने अलग-अलग केटेगरी में टोटल 35 अवार्ड जीते है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
हार्दिक पंड्या ने तोड़ा BCCI का नियम, वर्ल्ड कप से पहले लेगी बड़ा एक्शन

हार्दिक पंड्या ने तोड़ा BCCI का नियम, वर्ल्ड कप से पहले लेगी बड़ा एक्शन

VHT में हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया है। उन्होंने चंडीगढ़ के खिलाफ मात्र 31 गेंदों में 75 रन कूटे और फिर गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए। हालांकि उनके पूरे 10 ओवर फेंकने पर विवाद छिड़ गया है, क्योंकि BCCI ने उन्हें अभी इतनी गेंदबाजी की अनुमति नहीं दी थी। शानदार फॉर्म के बावजूद नियमों के उल्लंघन पर बोर्ड उन्हें फटकार लगा सकता है।

News Source: पंजाब केसरी
राज्य में बर्फ जैसी हवाओं का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

राज्य में बर्फ जैसी हवाओं का सितम, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम जारी है। खजुराहो में पारा गिरकर 3.4 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं ग्वालियर और दतिया जैसे शहरों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
टेक्नीशियन भर्ती 2026 रिजल्ट जारी, चेक करे लिंक

टेक्नीशियन भर्ती 2026 रिजल्ट जारी, चेक करे लिंक

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने टेक्नीशियन के 2163 पदों पर भर्ती निकली थी। जिसका रिजल्ट जारी हो चूका है, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर आईटीई ट्रेड, रोल नबंर और पासवर्ड की मदद से डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा 24 से 27 नवंबर के बीच आयोजित की गई थी।

News Source: जागरण
बिहार : 1.25 लाख गिरफ्तारियां और 36 लाख लीटर शराब जब्त

बिहार : 1.25 लाख गिरफ्तारियां और 36 लाख लीटर शराब जब्त

बिहार में शराबबंदी के नौ साल बाद भी तस्करी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। साल 2025 के आंकड़ों के मुताबिक पुलिस ने 36 लाख लीटर से ज्यादा शराब जब्त की और करीब सवा लाख लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि सरकार का दावा है कि सख्ती बढ़ी है, लेकिन विदेशी शराब की भारी बरामदगी तस्करों के मजबूत जाल की ओर इशारा करती है।

News Source: नवभारत