हिमाचल प्रदेश के हरिपुरधार के पास शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे 66 यात्रियों से भरी बस रोड से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना दर्दनाक था कि चालक समेत 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 52 घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस शिमला से कुपवी जा रही थी, 37 सीटर इस बस में 66 यात्री बिठा लिए थे।
इन देशों के फ्लैग्स दिखते हैं बिल्कुल एक जैसे, जाने कौन-कौन शामिल
दुनिया के कई देशों के झंडे इतने मिलते-जुलते हैं कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है। जैसे चाड और रोमानिया के झंडों में बस रंगों के शेड का मामूली अंतर है, वहीं इंडोनेशिया और मोनाको के झंडे बिल्कुल एक जैसे दिखते हैं। इसी तरह ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और रूस-स्लोवाकिया के झंडों में भी काफी समानता है। ये झंडे भले ही एक जैसे लगें, लेकिन इनमे अपना अलग इतिहास और पहचान छिपी होती है।
भयानक सड़क हादसा : 16 लोगों को रौंदा, एक की मौत
जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात तेज रफ़्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगो को टक्कर मार दी। हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जांच में पता चला है कि कार में चार लोग सवार थे, पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया है बाकि ड्राइवर सहित एक अन्य युवक फरार है।
शाहिद कपूर का खूंखार अवतार, ‘ओ रोमियो’ का धांसू टीज़र रिलीज़
शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित एक डार्क लव स्टोरी है, जिसमें शाहिद बेहद खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और विक्रांत मैसी जैसे कई बड़े सितारों की झलक दिखी है। यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, संगम स्नान और माघ मेले का औचक निरीक्षण
सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को प्रयागराज पहुँचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। बमरौली एयरपोर्ट से सीधे वीआईपी घाट पहुँचे सीएम ने विशेष जेटी पर विधि-विधान से पूजन और स्नान किया। इसके बाद उन्होंने लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन किए और माघ मेले की तैयारियों का जायजा लिया। योगी आदित्यनाथ सतुआ बाबा के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में संतों के साथ भोजन कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुनेंगे।
मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे व्यापारी की मौत, तीन अन्य लोग घायल
इंदौर रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमे सब्जी व्यापारी जयराम जाट ( 40 ) की मौत हो गई। बड़वाह मंडी से सब्जी लेकर लौट रहे टेंपो को एक तेज रफ्तार आयशर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जयराम सड़क पर गिर गए और ट्रक का पहिया उन पर चढ़ गया। हादसे में तीन अन्य साथी भी घायल हुए हैं।
घने कोहरे का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात घने कोहरे की वजह से दो बाइक सवार युवक संजीव कुमार (40) और अजय कुमार (28) सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई शुरू कर दी।
आज GT Vs UP के बीच महामुकाबला, दोपहर 3 बजे से शुरू होगा
WPL 2026 में आज गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। दोपहर 3 बजे से होने वाले इस मैच में यूपी की कमान मेग लैनिंग संभालेंगी, जबकि गुजरात की टीम एश्ले गार्डनर के नेतृत्व में उतरेगी। दोनों टीमों के बीच अब तक का रिकॉर्ड 3-3 की बराबरी पर है। स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर फैंस इस कांटे की टक्कर का लुत्फ उठा सकते हैं।
JDU का बड़ा एक्शन, 12 नेताओं को किया पार्टी से निष्कासित
निष्कासित नेताओं में पूर्व विधायक अशोक सिंह (औरंगाबाद), जदयू नेता संजीव कुमार सिंह (औरंगाबाद), प्रमोद सदा (सहरसा), संजय कुशवाहा और कमला कुशवाहा (सिवान), जहानाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा उर्फ शशिभूषण कुमार, महेंद्र सिंह, गुलाम मुर्तजा अंसारी, अमित कुमार पम्मू, दरभंगा के जदयू नेता अवधेश लाल देव और गया जिले के कोच प्रखंड अध्यक्ष जमीलउर रहमान के नाम शामिल हैं।
गैस सिलेंडर के नए दाम जारी, इन शहरो को मिली बड़ी राहत
आज 10 जनवरी 2026 को तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के नए दाम अपडेट कर दिए हैं। अच्छी खबर यह है कि दिल्ली, मुंबई और रायपुर जैसे बड़े शहरों में घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब 111 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।