📱Download Our App
कैमल फेस्टिवल में दिखा राजस्थानी संस्कृति का अनूठा रंग

कैमल फेस्टिवल में दिखा राजस्थानी संस्कृति का अनूठा रंग

बीकानेर में विश्व प्रसिद्ध ‘कैमल फेस्टिवल’ का आगाज धूमधाम से हो गया है। पहले दिन हेरिटेज वॉक निकाली गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी शामिल हुए। उत्सव के दौरान लखन पारीक ‘मिस्टर बीकाणा’ और अंकिता सुथार ‘मिस मरवण’ चुनी गईं। 20 फीट लंबी मूंछें और 20 किलो की भारी पगड़ी आकर्षण का केंद्र रहीं। 11 जनवरी तक चलने वाला यह मेला राजस्थानी संस्कृति का शानदार संगम है।

News Source: दैनिक भास्कर
BREAKING : अमित शाह ने लॉन्च किया देश का पहला IED डेटा सिस्टम

BREAKING : अमित शाह ने लॉन्च किया देश का पहला IED डेटा सिस्टम

गृह मंत्री अमित शाह ने देश का पहला ‘नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम’ लॉन्च किया है, जो आतंकी हमलों और बम धमाकों को रोकने के लिए एक डिजिटल शील्ड का काम करेगा। यह प्लेटफॉर्म 1999 से अब तक के सभी ब्लास्ट का डेटा एक जगह रखेगा, जिससे एनआईए और पुलिस जैसी एजेंसियों को आतंकियों के पैटर्न समझने में मदद मिलेगी।

News Source: ईटीवी भारत
आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी

आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी

10 जनवरी को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,39,470 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-वेनेजुएला तनाव और डॉलर के उतार-चढ़ाव से निवेशक सोने को सुरक्षित मान रहे हैं। वहीं चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जो फिलहाल ₹2,48,900 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

News Source: ईटीवी भारत
Health Tips : मोटापे से चाहिए छुटकारा? इस तरह पिएं जीरे का पानी

Health Tips : मोटापे से चाहिए छुटकारा? इस तरह पिएं जीरे का पानी

जीरे का काम सिर्फ घर के किचन में ही नहीं होता, बल्कि इसका पानी सेहत के लिए भी लाभदायक है। यह आपका डाइजेशन सुधारता है, वजन घटाने में भी मदद करता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसे लगातार 15 से 30 दिन पीना चाहिए। अगर मोटापे या गैस की समस्या के लिए जीरे का पानी पी रहे हैं, तो बीच में ब्रेक लेकर इसे 3 महीने तक भी पी सकते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
बजट में मोदी सरकार दे सकती है किसानो को खुशखबरी

बजट में मोदी सरकार दे सकती है किसानो को खुशखबरी

आने वाला बजट 2026 से किसानों को बड़ी उम्मीदें हैं कि सरकार ‘पीएम किसान योजना’ की सालाना राशि 6,000 से बढ़ाकर 8,000 रुपये कर सकती है। महंगाई और खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसान संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं। अगर यह बढ़ोतरी होती है, तो छोटे किसानों को न केवल कर्ज से राहत मिलेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी नई जान आएगी।

News Source: ईटीवी भारत
पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, 7 लाख के जमा पर पाएं ₹3,14,964 का रिटर्न

पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, 7 लाख के जमा पर पाएं ₹3,14,964 का रिटर्न

Post Office की एफडी स्कीम ग्राहकों को 6.90% से 7.50% तक ब्याज ऑफर कर रही है। अगर आप पांच साल के लिए ₹7,00,000 निवेश करते है, तो  कैलकुलेशन के मुताबिक सिर्फ ब्याज से 3,14,964 रूपए मिलेंगे। 60 महीने के बाद आपको कुल ₹10,14,964 का तगड़ा रिटर्न मिलेगा। देश में रहने वाला कोई भी नागरिक इसमें निवेश कर सकता है।

News Source: इंडिया टीवी
रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, 11-12 जनवरी को छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेने रद्द

रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबत, 11-12 जनवरी को छत्तीसगढ़ में 8 ट्रेने रद्द

रेलवे रायपुर मंडल के हथबंद-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य के चलते 11 और 12 जनवरी 2026 को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस काम के लिए ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण रायपुर-बिलासपुर मेमू, कोरबा-रायपुर और इतवारी पैसेंजर समेत कुल 8 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को बिलासपुर में ही समाप्त किया जाएगा।

News Source: एनडीटीवी
BJP विधायक के गांव में पुलिस पर हमले से मचा बवाल

BJP विधायक के गांव में पुलिस पर हमले से मचा बवाल

गुना में एक प्रेम प्रसंग मामले को लेकर भारी बवाल हो गया। बीजेपी विधायक के गांव में आक्रोशित परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव किया, मिर्च पाउडर फेंका और एक सिपाही को बंधक बना लिया। हाईवे पर पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, जिसमें चार जवान घायल हुए हैं। लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और 30 आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

News Source: एनडीटीवी
स्टेट बैंक के नए नियम, अब ATM ट्रांजैक्शन पर देने होंगे अधिक पैसे

स्टेट बैंक के नए नियम, अब ATM ट्रांजैक्शन पर देने होंगे अधिक पैसे

स्टेट बैंक ने ग्राहकों के ATM से पैसे निकलने और दूसरे कामों पर लगने वाले चार्ज को बढ़ा दिया है, जो की 1 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालने पर 21 के बदले 23 रुपये चार्ज लगेगा। इसके अलावा बैलेंस चेक करने जैसे काम के लिए 10 के बदले 11 रुपये कटेंगे।

News Source: इंडिया टीवी
चेन्नई समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

चेन्नई समेत 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी

चेन्नई समेत तमिलनाडु के चार जिलों में अगले दो दिनों के लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के कारण चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम में भारी बारिश हो सकती है। प्रशासन ने निचले इलाकों में बाढ़ और ट्रैफिक जाम की चेतावनी देते हुए राहत टीमों को अलर्ट पर रखा है। लोगों को 15 जनवरी तक सतर्क रहना होगा।

News Source: ऑफिशियल लिंक