📱Download Our App
बाप-बेटे को लाठियों से सरेआम पीटा, आरोपियों की तलाश शुरू

बाप-बेटे को लाठियों से सरेआम पीटा, आरोपियों की तलाश शुरू

रीवा में मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जहां पिता-पुत्र पर लाठियों से जानलेवा हमला किया गया। सरेराह हुई इस मारपीट का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दबंगों ने बीच सड़क पर दोनों को बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

News Source: IBC24
संजू सैमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवी के साथ वीडियो वायरल

संजू सैमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवी के साथ वीडियो वायरल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी जगह पक्की कर ली है। टूर्नामेंट की तैयारी के लिए संजू नेट्स में दिग्गज युवराज सिंह से खास टिप्स लेते नजर आए, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हाल के मैचों में तीन शतक जड़ने वाले संजू न्यूजीलैंड सीरीज में ओपनिंग कर सकते हैं।

News Source: X ( ट्वीटर )
PAK की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

PAK की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू के सांबा में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद हुई है, जिसमें पिस्तौल, ग्रेनेड और कारतूस शामिल हैं। घने कोहरे का फायदा उठाकर आतंकी हमले की फिराक में थे, लेकिन बीएसएफ और पुलिस के सर्च ऑपरेशन ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

News Source: एबीपी न्यूज़
सुबह नहीं साफ होता पेट?, रात में खाएं ये 2 चीजें

सुबह नहीं साफ होता पेट?, रात में खाएं ये 2 चीजें

दिन की शुरुआत सिर दर्द या पेट के भारीपन से बचना चाहते हैं, तो रात के खाने के बाद सौंफ और मिश्री का सेवन शुरू करें। आयुर्वेद के अनुसार सौंफ की ठंडी तासीर पेट की गर्मी कम करती है और मिश्री पाचन को तेज करती है। यह आसान नुस्खा एसिडिटी दूर कर सुबह पेट आसानी से साफ करने में मदद करता है।

News Source: न्यूज़ 24
बड़ा विमान हादसा, पायलट की चालाकी ने बचाई 6 जानें

बड़ा विमान हादसा, पायलट की चालाकी ने बचाई 6 जानें

ओडिशा के राउरकेला में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। वन एयर का 9-सीटर विमान भुवनेश्वर के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पायलट ने तकनीकी खराबी भांपते हुए सूझबूझ से विमान की खेत में क्रैश लैंडिंग कराई, जिससे सभी की जान बच गई।

News Source: एनडीटीवी
सरकार का बड़ा फैसला, बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें जारी

सरकार का बड़ा फैसला, बचत योजनाओं की नई ब्याज दरें जारी

सरकार ने जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही के लिए पीपीएफ और एनएससी जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए राहत की बात यह है कि PPF पर 7.1% और सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% ब्याज मिलता रहेगा। अगर आप फिक्स्ड रिटर्न के लिए निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
शुगर के मरीजों के लिए वरदान है सूरज की रोशनी, जानिए कैसे

शुगर के मरीजों के लिए वरदान है सूरज की रोशनी, जानिए कैसे

डायबिटीज के मरीजों के लिए सूरज की रोशनी एक नेचुरल दवा साबित हो सकती है। रिसर्च के मुताबिक दिन में कुछ समय धूप में बिताने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सुधरता है और इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है। यह प्राकृतिक रोशनी हमारी ‘बॉडी क्लॉक’ को सेट करती है, जिससे न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है बल्कि रात की नींद भी अच्छी आती है। बस रोजाना 20-30 मिनट धूप सेंकना चाहिए।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
ग्वालियर : तेज रफ्तार ओवरलोड बस पलटी, 15 यात्री घायल

ग्वालियर : तेज रफ्तार ओवरलोड बस पलटी, 15 यात्री घायल

ग्वालियर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहाँ क्षमता से अधिक सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 15 यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्रियों का आरोप है कि बस ड्राइवर नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

News Source: टाइम्स ऑफ़ इंडिया
BCCL IPO के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू, ग्रे मार्केट में 50% मुनाफे के संकेत

BCCL IPO के लिए सब्सक्रिप्शन शुरू, ग्रे मार्केट में 50% मुनाफे के संकेत

नए साल का पहला बड़ा आईपीओ ‘भारत कोकिंग कोल’ (BCCL) निवेश के लिए खुल गया है। ₹21-23 के सस्ते प्राइस बैंड और ग्रे मार्केट में 50% प्रीमियम के कारण निवेशकों में इसे लेकर भारी उत्साह है। यह सरकारी कंपनी स्टील सेक्टर के लिए जरूरी कोयला बनाती है और पूरी तरह कर्ज मुक्त है। आप 13 जनवरी तक कम से कम ₹13,800 लगाकर आवेदन कर सकते हैं।

News Source: दैनिक भास्कर
BREAKING : बाल-बाल बचा भारतीय क्रिकेटर, वीडियो वायरल

BREAKING : बाल-बाल बचा भारतीय क्रिकेटर, वीडियो वायरल

भारतीय टीम स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर एक अजीब हादसे में बाल-बाल बचें। एयरपोर्ट पर एक फैन के पालतू पामेरियन डॉग ने उन्हें अचानक काटने की कोशिश की, लेकिन श्रेयस ने तुरंत ही अपना हाथ हटा लिया। हाल ही में वह 2 महीने की चोट के बाद वापसी दिखे है और कल होने वाले वनडे मैच का भी हिस्सा है।

News Source: X ( ट्वीटर )