📱Download Our App
IND vs NZ: पंत की जगह इस खिलाडी को मिला मौका

IND vs NZ: पंत की जगह इस खिलाडी को मिला मौका

आज के भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच में ऋषभ पंत चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए है, उनकी जगह BCCI ने रिप्लेसमेंट के रूप में ध्रुव जुरेल को शामिल करने का ऐलान किया है। दरअसल, कल नेट प्रैक्टिस के दौरान बैटिंग करते टाइम उन्हें दाहिने निचले हिस्से में एकदम से दर्द हुआ था।

News Source: इंडिया टीवी
इंदौर : दूषित पानी पीने से एक और महिला की मौत

इंदौर : दूषित पानी पीने से एक और महिला की मौत

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगो में 50 वर्षीय सुनीता वर्मा की भी मौत हो चुकी है। इलाके में उल्टी-दस्त से यह अब तक 21वीं मौत है। पता चला है कि मृतिका की किडनी में संक्रमण फ़ैल चूका था, जिस वजह से उनकी तबियत ठीक नहीं हो सकी। उनके परिवार की आर्थिक स्तिथि बहुत खराब है, पति भी किराए का ऑटो चलाते हैं।

News Source: पत्रिका
घने कोहरे में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, पिता और बेटी की मौत

घने कोहरे में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, पिता और बेटी की मौत

पटना के बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर शनिवार देर रात घने कोहरे की वजह से कंटेनर ट्रक में पीछे से स्कॉर्पियों और उसके पीछे से क्रेटा की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियों में सवार पिता और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां और बेटे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अनुपम कुमार और उनकी बेटी आस्था के रूप में हुई है।

News Source: जागरण
यमुनानगर में आमने-सामने टक्कर, दो दोस्तों ने गवाई जान

यमुनानगर में आमने-सामने टक्कर, दो दोस्तों ने गवाई जान

यमुनानगर के भंगेड़ा गांव में शनिवार देर शाम एक बाइक की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय अनुज शर्मा और दोस्त 35 वर्षीय सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, अनुज की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी और वह सतपाल को घर छोड़ने जा रहा था उस समय यह हादसा हुआ।

News Source: दैनिक भास्कर
अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

डूंगरपुर के सागवाड़ा-गलियाकोट मार्ग पर शनिवार रात एक तेज रफ़्तार कार ने असंतुलित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: जी न्यूज़
प्रैक्टिस के दौरान पंत को लगी गंभीर चोट, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

प्रैक्टिस के दौरान पंत को लगी गंभीर चोट, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान कमर के पास गेंद लगने से चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें प्रैक्टिस छोड़नी पड़ी। पंत पहले भी चोटों से जूझते रहे हैं, ऐसे में वडोदरा में होने वाले पहले मैच से उनकी विदाई टीम के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
ड्राईनेस दूर करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए आसान उपाय

ड्राईनेस दूर करने के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताए आसान उपाय

कड़ाके की ठंड के कारण सर्दियों में त्वचा की नमी खोना आम बात है, जिससे रूखापन और खुजली जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार बहुत गर्म पानी से नहाने के बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाएं। खुद को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं, ताकि एक्जिमा जैसी गंभीर बीमारियों और स्किन इंफेक्शन के खतरे से बच सके।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सुबह उठते ही बढ़ जाता है बीपी? तो हो जाएं सावधान

सुबह उठते ही बढ़ जाता है बीपी? तो हो जाएं सावधान

आजकल युवाओं और बुजुर्गों में सुबह के समय बीपी बढ़ना एक गंभीर समस्या बन गई है। डॉक्टरों के अनुसार नींद की कमी, तनाव और खराब जीवनशैली के कारण शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए नियमित व्यायाम, कम नमक वाला भोजन और पूरी नींद लेना बेहद जरूरी है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
अवैध घुसपैठियों पर चला कानून का डंडा, आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी

अवैध घुसपैठियों पर चला कानून का डंडा, आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी

उत्तर प्रदेश के आगरा में अवैध रूप से रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को शनिवार को वापस उनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इनमें 23 पुरुष, 7 महिलाएं और 8 बच्चे शामिल हैं, जिन्हें सिकंदरा इलाके से बिना वैध दस्तावेजों के पकड़ा गया था। अदालत से तीन साल की सजा काटने के बाद, अब इन्हें पुलिस की निगरानी में बांग्लादेश सीमा तक ले जाया जा रहा है।

News Source: IBC24
₹3 करोड़ की कार और रे-बैन का चश्मा, जानें कौन हैं ये लग्जरी ‘सतुआ बाबा’

₹3 करोड़ की कार और रे-बैन का चश्मा, जानें कौन हैं ये लग्जरी ‘सतुआ बाबा’

प्रयागराज के माघ मेले में इन दिनों ‘सतुआ बाबा’ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। ₹3 करोड़ की लैंड रोवर डिफेंडर कार और ब्रांडेड रे-बैन चश्मे के साथ जब वे मेले में पहुंचे, तो उन्हें देखने वालों का तांता लग गया। मूल रूप से ललितपुर के संतोष तिवारी रहे सतुआ बाबा अब विष्णुस्वामी संप्रदाय की प्रसिद्ध पीठ के मुखिया हैं।

News Source: न्यूज़ 24