📱Download Our App
ऐसे हुआ था बाला बच्चन की बेटी का एक्सीडेंट, CCTV आया सामने

ऐसे हुआ था बाला बच्चन की बेटी का एक्सीडेंट, CCTV आया सामने

इंदौर के रालामंडल बायपास पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा समेत 3 दोस्तों की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में कार की रफ्तार 130-140 किमी/घंटा दिख रही है। कार प्रेरणा का दोस्त मन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और पिछली सीट पर बैठी प्रेरणा सीधे बोनट पा आ गायी।

News Source: दैनिक भास्कर
बाइक टेस्टिंग के दौरान अज्ञात गाड़ी ने कुचला, मौत

बाइक टेस्टिंग के दौरान अज्ञात गाड़ी ने कुचला, मौत

बेमेतरा के देवकर इलाके में शनिवार दो नाबालिक बाइक बनवाने के बाद उसकी टेस्टिंग करने के लिए गए। लेकिन रास्ते में उन्हें एक एक अज्ञात मालवाहक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अमित गैरिया की मौत हो गई, जबकि दूसरा नाबालिक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: पत्रिका
दिल्ली : बुजुर्ग दंपति से ठगे 14 करोड़ रूपए

दिल्ली : बुजुर्ग दंपति से ठगे 14 करोड़ रूपए

दिल्ली में साइबर ठगों ने NRI डॉक्टर कपल को अपना शिकार बनाया। उन्होंने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर बुजुर्ग दंपति से 14.85 करोड़ रुपये लूट की। ठग इतने होशियार थे की उन्होंने फर्जी केस और अरेस्ट वारंट का डर दिखाकर पति-पत्नी को 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक वीडियो कॉल पर कैद रखा। और इसके बाद बुजुर्ग दंपति से आठ अलग-अलग बैंक खातों में कुल 14.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए।

News Source: आज तक
फीकी पड़ी प्रभास की ‘द राजा साब’, बस इतनी हुई कमाई

फीकी पड़ी प्रभास की ‘द राजा साब’, बस इतनी हुई कमाई

साउथ सुपरस्टार प्रभास की ‘द राजा साब’ ने ओपनिंग डे के दिन 53.75 करोड़ रुपए (प्रीमियर छोड़कर) का कलेक्शन किया था। जिसके बाद कल शनिवार के दिन फिल्म की सिर्फ 27.83 करोड़ की कमाई हुई। जिसके बाद फिल्म की कमाई में लगभग 48.22 फीसदी की गिरावट आई है। फिल्म कुल कलेक्शन के साथ 100 करोड़ के क्लब में शमिल हो चुकी है।

News Source: अमर उजाला
लाल या सफेद आलू? कौन सा खाना है फायदेमंद

लाल या सफेद आलू? कौन सा खाना है फायदेमंद

अच्छी सेहत के लिए लाल आलू, सफेद आलू से थोड़ा ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, लाल आलू में कम कैलोरी पाई जाती है और इसे खाने से शुगर भी तेजी से नहीं बढ़ती, इसलिए वजन कम करने वालों के लिए यह बढ़िया है। वही, सफेद आलू उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें तुरंत एनर्जी चाहिए। इस बात का ध्यान रखे की आलू का हरा हिस्सा कभी नहीं खाए।

News Source: इंडिया टीवी
IND vs NZ: आज रोहित शर्मा तोड़ सकते है क्रिस गेल का रिकॉर्ड

IND vs NZ: आज रोहित शर्मा तोड़ सकते है क्रिस गेल का रिकॉर्ड

आज के दिन भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पहला मैच होने वाला है। वनडे में ओपनिंग करते हुए क्रिस गेल ने 328 छक्के लगाए है, वहीं रोहित शर्मा 327 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अगर वह 2 छक्के लगते है तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है। आज का मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होने वाला है।

News Source: हिंदुस्तान
आवारा पशु से टकराकर पलटी कार, महिला की मौत

आवारा पशु से टकराकर पलटी कार, महिला की मौत

अमेठी के रायबरेली-जगदीशपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम तेज रफ़्तार कार अचानक सामने आए आवारा पशु से टकरा गई, जिसके बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार 59 वर्षीय उषा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बेटे और पति को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
बीजेपी नेता के घर के बाहर मिला संदिग्ध बैग, जांच में जुटी पुलिस

बीजेपी नेता के घर के बाहर मिला संदिग्ध बैग, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र के बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे के सरकारी सुवर्णगड बंगले के बाहर आज सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। सुचना मिलते ही तुरंत ही जांच एजेंसियां पहुंच चुकी है और जिसे व्यक्ति ने बैग रखा है उसकी जांच शुरू कर दी है। अभी न ही युवक के बारे में पता चला है ना ही बेग रखने की वजह पता चल पाई है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सोमनाथ की शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी, की पूजा-अर्चना

सोमनाथ की शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी, की पूजा-अर्चना

गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह महमूद गजनी के आक्रमण की 1000वीं वर्षगांठ की स्मृति में सोमनाथ में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर की रक्षा में जान गंवाने वाले योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। कुछ ही देर में मोदी सद्भावना ग्राउंड पहुंचेंगे, वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने मांगी माफ़ी, 3500 पोस्ट और 600 अकाउंट डिलीट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ ने मांगी माफ़ी, 3500 पोस्ट और 600 अकाउंट डिलीट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) ने अपनी गलती मान ली है। उनके AI टूल ‘Grok’ से अश्लील कंटेंट फैलने पर भारत सरकार ने चेतावनी दी थी। जिसके जवाब में X ने 600 से ज्यादा अकाउंट डिलीट कर दिए है और 3,500 पोस्ट हटा दी हैं। कंपनी ने भरोसा दिया है कि वह अब भारतीय कानूनों का पालन करेगी और अश्लील फोटो पर रोक लगाएगी।

News Source: इंडिया टीवी