📱Download Our App
कौन है भोपाल का रहमान डकैत? पीछे पड़ी थी छह राज्यों की पुलिस

कौन है भोपाल का रहमान डकैत? पीछे पड़ी थी छह राज्यों की पुलिस

बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर के किरदार रहमान डकैत की चर्चा के बीच असली रहमान डकैत सूरत में पकड़ा गया है और आज भोपाल लाएंगे । भोपाल के कुख्यात राजू ईरानी उर्फ आबिद अली उर्फ रहमान डकैत को सूरत क्राइम ब्रांच ने किसी बड़ी वारदात से पहले अरेस्ट किया । छह राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में थी । उसका नेटवर्क 14 राज्यों में है ।

News Source: दैनिक भास्कर
मायके जा रही शिक्षिका को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

मायके जा रही शिक्षिका को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

दुर्ग के पाटन-भखारा मार्ग पर 48 वर्षीय शिक्षिका मधुबाला चंद्राकर अपने मायके जा रही थी, तभी एक ताज रफ़्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डंपर को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: दैनिक भास्कर
Khandwa Top 5 Schools : सरकारी स्कूल जहां प्राइवेट जैसी होती है पढ़ाई

Khandwa Top 5 Schools : सरकारी स्कूल जहां प्राइवेट जैसी होती है पढ़ाई

मध्य प्रदेश के खंडवा में ऐसे पांच सरकारी स्कूल हैं, जहां प्राइवेट स्कूलों के स्तर की पढ़ाई होती है । इसकी लिस्ट इस प्रकार है – 1. केंद्रीय विद्यालय, सिविल लाइंस हरसूद नाका, खंडवा 2. उत्कृष्ट एक्सीलेंस स्कूल, शिवाजी चौक, खंडवा 3. एमएलबी स्कूल ( शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स स्कूल, खंडवा ) 4. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड खंडवा 5. मोतीलाल नेहरू शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडवा

News Source: न्यूज़ 18
दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक की मौत

सिरसा के खुइया मलकाना गांव के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मीठड़ी के मिल्क प्लांट ऑपरेटर कुलवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल हुए सभी युवक भी इसी मिल्क प्लांट में काम करते थे।

News Source: दैनिक भास्कर
GATE Admit Card जल्द होगा जारी, ऐसे करे डाउनलोड

GATE Admit Card जल्द होगा जारी, ऐसे करे डाउनलोड

आईआईटी, गुवाहाटी जल्द ही GATE 2026 का एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। अगर आप भी इसका इंतजार कर रहे है, तो जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर आसानी से GATE 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। आपकी विशेष जानकारी के लिए बता दे कि इसकी परीक्षा फरवरी माह से शुरू हो जाएगी।

News Source: जागरण
खरगोन : किसानों के फ़ायदे की 850 करोड़ की स्कीम 3 साल से अटकी, अब 30 को करेंगे आंदोलन

खरगोन : किसानों के फ़ायदे की 850 करोड़ की स्कीम 3 साल से अटकी, अब 30 को करेंगे आंदोलन

खरगोन जिले की 850 करोड़ रुपए की बिंजलवाड़ा सिंचाई परियोजना तीन साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। परियोजना में हो रही देरी के कारण किसानों को अब तक सिंचाई का लाभ नहीं मिल पाया है। इसी को लेकर भारतीय किसान संघ ने 30 जनवरी से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यह 5वीं बार है जब निर्माण एजेंसी ने काम पूरा करने के लिए नई समय-सीमा मांगी है।

News Source: दैनिक भास्कर
BREAKING : इंदौर में MD ड्रग के साथ पकड़ाया बदमाश

BREAKING : इंदौर में MD ड्रग के साथ पकड़ाया बदमाश

इंदौर क्राइम ब्रांच और खजराना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर मोहम्मद लियाकत खान (45) को पकड़ा है। आरोपी के पास से लाखों रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शहर के युवाओं को नशा सप्लाई करने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस आरोपी से उसके नेटवर्क और ड्रग्स के स्रोत के बारे में कड़ी पूछताछ कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
IND vs NZ: टॉस जीतकर इस टीम ने चुनी गेंदबाजी

IND vs NZ: टॉस जीतकर इस टीम ने चुनी गेंदबाजी

आज के दिन गुजरात के बड़ौदा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच का टॉस हो चूका है। जिसमे भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में सभी की नजरे खासकर भारतीय टीम के विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहने वाली है।

News Source: इंडिया टीवी
MP न्यूज़ : महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

MP न्यूज़ : महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में अर्टिगा कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में घायलों की पहचान मेघा, उनके पति निलेश वाकले और बेटे अंशू के रूप में हुई है। वहीं, बेटी माही और कार चालक हर्षद बालेकर को कोई चोट नहीं आई।

News Source: एबीपी न्यूज़
DELED उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

DELED उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, आगे बढ़ी रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

बिहार डीएलएड एग्जाम की तैयारी करने वाले अभियर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल DELED में रजिस्ट्रेशन करने की आखरी तिथि 24 जनवरी तक बढ़ा दी है। आप आवेदन करना चाहते है तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। सामान्य, ओबीसी, बीसी, ईबीसी उम्मीदवारों को 960 रुपये और एससी, एसटी व दिव्यांग उम्मीदवारो को 760 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा।

News Source: जागरण