📱Download Our App
BREAKING : इंडियन आइडल – 3 विनर का प्रशांत तमांग का हुआ निधन

BREAKING : इंडियन आइडल – 3 विनर का प्रशांत तमांग का हुआ निधन

इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर और एक्टर प्रशांत तमांग दुनिया को छोड़कर जा चुके है, 43 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। आज 11 जनवरी को दिल्ली में अपने घर पर मृत पाए गए। शुरूआती जांच से पता चला है कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई है, हलाकि अभी आधिकारिक मेडिकल कन्फर्मेशन बाक़ी है।

News Source: इंडिया टीवी
GK : कौन सी कंपनी बनाती है ‘BoroPlus’?

GK : कौन सी कंपनी बनाती है ‘BoroPlus’?

सर्दियों के दिनों में फटी स्किन तवचा और स्किन केयर के लिए इस्तेमाल होने वाले बोरोप्लस का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। इसे बोरोप्लस एंटीसेप्टिक क्रीम इमामी लिमिटेड (Emami Limited) नाम की भारतीय कंपनी बनाती है। जिसकी शुरुआत 1974 में राधेश्याम अग्रवाल और राधेश्याम गोयनका दो बचपन के दोस्तों ने की थी।

News Source: एबीपी न्यूज़
सोमनाथ मंदिर: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, ‘गुलाम मानसिकता’ का लगाया आरोप

सोमनाथ मंदिर: पीएम मोदी का विपक्ष पर वार, ‘गुलाम मानसिकता’ का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमनाथ में कहा कि आजादी के बाद देश के इतिहास और पहचान को मिटाने की कोशिशें की गईं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इसे ‘तुष्टीकरण की राजनीति’ और ‘गुलामी की मानसिकता’ बताया। मोदी ने जोर दिया कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण केवल एक इमारत नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान और गौरव का प्रतीक है|

News Source: न्यूज़ 18
बैतूल ब्रेकिंग : भगवा झंडे जलाने का विवाद, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल ब्रेकिंग : भगवा झंडे जलाने का विवाद, पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

बैतूल के थाना गंज क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन के दौरान लगाए गए भगवा झंडे उतारकर जलाने के मामले में पुलिस ने लोहिया वार्ड निवासी तौफिक खान (23 वर्ष) और मुशरफ खान (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संदेश दिया है।

News Source: अमर उजाला
MP के इन 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर अलर्ट

MP के इन 7 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया शीतलहर अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 7 ज़िलों ( ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना ) के लिए 3 दिवसीय शीतलहर अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के अनुसार अगले 3 दिनो तक इन ज़िलों में कड़ाके की ठंड रहेगी। ऐसे में विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
तलाक के बाद माही विज का चौंकाने वाला पोस्ट, मची खलबली

तलाक के बाद माही विज का चौंकाने वाला पोस्ट, मची खलबली

जय भानुशाली से तलाक के बाद माही विज ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमे अपने पक्के दोस्त नदीम को बर्थडे विश किया है। माही ने एक लम्बी पोस्ट शेयर की है, जिसमे रेड हार्ट इमोजी से लेकर आई लव यू तक कहा है। साथ ही उनकी बेटी तारा ने भी नदीम को “Happy Birthday My Abba” कहते हुए पोस्ट शेयर किया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
MP ब्रेकिंग : ब्राह्मण युवक ने उखाड़ी यादव युवक की चोटी, दी जातीसूचक गाली

MP ब्रेकिंग : ब्राह्मण युवक ने उखाड़ी यादव युवक की चोटी, दी जातीसूचक गाली

रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में एक ब्राह्मण युवक दीपक पांडेय ने सड़क किनारे काम कर रहे युवक रोहित यादव से मारपीट की और उसकी 12 इंच लंबी चोटी हाथों से उखाड़ दी। साथ ही कहा कि आज चोटी रखोगे, कल कथा करने जाओगे । रोहित पेशे से सीवर लाइन प्रोजेक्ट में ड्राइवर और हेल्पर का काम करता है। अब तक पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

News Source: दैनिक भास्कर
अज्ञात ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत

अज्ञात ट्रक ने मारी कार को टक्कर, एक की मौत

छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर शनिवार देर रात एक तेज रफ़्तार कार को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसी। हादसे में कार सवार 25 वर्षीय तनवीर मंसूरी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
लोकल : भोपाल आए बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन

लोकल : भोपाल आए बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन

आज रविवार को सयाजी होटल में आयोजित 41वां इनर व्हील जिला सम्मेलन ‘सिनर्जी’ में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस दो दिवसीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्लबों की महिला सदस्य शामिल होंगी। ‘इनर व्हील’ संस्था महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए काम करती है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BHOPAL BREAKING : अरेरा कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फाँसी

BHOPAL BREAKING : अरेरा कॉलोनी में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फाँसी

अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद वह तनाव में था। हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिट्टू साहू (19), पिता संजय साहू, निवासी अरेरा कॉलोनी ई-6 के रूप में हुई है। करीब 15 दिन बिट्टू साहू का ब्रेकअप हुआ था।

News Source: दैनिक भास्कर