📱Download Our App
ट्रंप ने डेनमार्क को क्या कहा?

ट्रंप ने डेनमार्क को क्या कहा?

राष्ट्रपति ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण नहीं किया, तो भविष्य में रूस या चीन वहां कब्जा कर सकते हैं। ट्रंप ने ‘सख्त रुख़’ अपनाने की धमकी भी दी है। दूसरी ओर, ग्रीनलैंड के राजनीतिक दलों ने स्पष्ट किया है कि वे न अमेरिकी बनना चाहते हैं, न डेनमार्क के अधीन रहना चाहते हैं; वे अपना भविष्य स्वयं तय करेंगे।

News Source: न्यूज़ 18
रॉन्ग साइड से आ रही कार ने स्कूटी को रौंदा, युवक की मौत

रॉन्ग साइड से आ रही कार ने स्कूटी को रौंदा, युवक की मौत

आगरा में कोठी मीना बाजार के पास देर रात एक तेज रफ़्तार कार ने तीन स्कूटी सवार युवको को टक्कर मार दी। हादसे में आमिर नामक युवक की मौत हो गई, जबकि हाफिज गुलाम रसूल गंभीर रूप से घायल हैं। बताजा जा रहा है कि कार चालक नशे में था और गलत साइड से आ रहा था।

News Source: जागरण
MP Breaking : 3.5 करोड़ का घोटाला आया सामने

MP Breaking : 3.5 करोड़ का घोटाला आया सामने

MP में कैंसर के इलाज के शौध के लिए मिले 3.5 करोड़ के फंड का घोटाला सामने आया है। NDVSU, जबलपुर को मिले इस फंड को अधिकारियों ने निजी सुख-सुविधाओं पर उड़ा दिया। जाँच में सामने आया कि रिसर्च के बजाय अधिकारियों ने 20+ बार गोवा, हैदराबाद और बेंगलुरु की हवाई यात्राएं कीं। इसके अलावा कार, महंगे फर्नीचर पर भी भारी खर्च किया है। जाँच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंप दी गई है ।

News Source: नवभारत
एआई और नौकरियां : क्या वाकई रोबोट छीन लेंगे आपका काम?

एआई और नौकरियां : क्या वाकई रोबोट छीन लेंगे आपका काम?

ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की नई रिपोर्ट ने एआई (AI) से नौकरी जाने के डर को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एआई नौकरियां खत्म करने के बजाय नए अवसर पैदा करेगा और उत्पादकता बढ़ाएगा। तकनीक इंसानों की जगह लेने के बजाय उनके काम को आसान बनाएगी। भविष्य में उन लोगों की मांग बढ़ेगी जो एआई के साथ तालमेल बिठाकर काम करना जानते होंगे।

News Source: न्यूज़ 18
तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत

तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत

सरगुजा के अंबिकापुर में शनिवार देर रात एक तेज रफ़्तार कार सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में दो युवको की मौत हो गई, जबकि दो युवतियां घायल हुई है। कार में कुल 6 लोग सवार थे, मृतकों की पहचान चालक विशाल तिर्की और उसके दोस्त अंजित कुजूर के रूप में हुई है।

News Source: अमर उजाला
30 के बाद दिमाग को रखना है तेज? अपनाएं ये 5 जादुई आदतें

30 के बाद दिमाग को रखना है तेज? अपनाएं ये 5 जादुई आदतें

30 की उम्र पार करते ही याददाश्त और मानसिक सेहत का ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रोजाना पर्याप्त नींद लेना, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम दिमाग को बूढ़ा होने से बचाते हैं। इसके अलावा, नई चीजें सीखने की आदत और तनाव कम करने के लिए ध्यान (Meditation) करना मानसिक चुस्ती बनाए रखने में रामबाण साबित होता है।

News Source: न्यूज़ 18
जबलपुर ब्रेकिंग : नानाजी देशमुख वेटरनरी विश्वविद्यालय में 3.5 करोड़ का घोटाला आया सामने

जबलपुर ब्रेकिंग : नानाजी देशमुख वेटरनरी विश्वविद्यालय में 3.5 करोड़ का घोटाला आया सामने

नानाजी देशमुख वेटरनरी विश्वविद्यालय में कैंसर के इलाज पर रिसर्च के लिए मिले 3.5 करोड़ रुपये के फंड में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। जाँच में पाया गया कि रिसर्च के नाम पर हवाई यात्रा के लिए 3 लाख, लाखों रुपये लग्जरी कार व फर्नीचर खरीदने में खर्च किए गए। इसके आलवा क़रीब 2.5 करोड़ रुपए गोबर-गोमूत्र और मशीनरी पर खर्च कर दिए। इस रिसर्च में कोई तक इलाज नही मिला है।

News Source: अमर उजाला
मैदान पर उतरते कोहली ने रचा इतिहास, छोड़ा गांगुली को पीछे

मैदान पर उतरते कोहली ने रचा इतिहास, छोड़ा गांगुली को पीछे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे वनडे मैच के चलते विराट कोहली 309वां मैच खेल रहे है, जिसके बाद सौरव गांगुली को पिछले छोड़ दिया है। गांगुली ने वनडे फॉर्मेट में कुल 308 मैच खेले थे।

वनडे में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर – 463 मैच
  • एमएस धोनी – 347 मैच
  • राहुल द्रविड़ – 340 मैच
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – 334 मैच
  • विराट कोहली – 309 मैच
News Source: इंडिया टीवी
दंगल vs धुरंधर: क्या रणवीर छीन पाएंगे आमिर खान का ताज?

दंगल vs धुरंधर: क्या रणवीर छीन पाएंगे आमिर खान का ताज?

बॉक्स ऑफिस पर महामुकाबला शुरू हो चुका है! रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ आमिर खान की ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि जिस रफ्तार से ‘धुरंधर’ कमाई कर रही है, वह भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

News Source: न्यूज़ 18
नर्मदापुरम में बदमाशों के होसले बुलंद, युवक को दुकान में नंगा कर मारा – देखें CCTV

नर्मदापुरम में बदमाशों के होसले बुलंद, युवक को दुकान में नंगा कर मारा – देखें CCTV

नर्मदापुरम में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। नर्मदा अस्पताल के सामने स्थित पालीवाल किराना दुकान पर सामान खरीदने गए युवक अभिषेक त्रिपाठी के साथ पुरानी रंजिश के चलते आदतन बदमाश सौरभ शर्मा और उसके एक साथी ने युवक को अर्धनग्न कर बेरहमी से मारपीट की। घटना का CCTV भी सामने आया है। देहात पुलिस ने धारा 296(बी), 115(2), 351 बीएनएस में मामला दर्ज किया है।

News Source: दैनिक भास्कर