📱Download Our App
IND vs NZ: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कहर बरसाया है। 38वें ओवर में 198 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा है। प्रसिद्ध कृष्णा ने मिचेल हे को क्लीन बोल्ड कर अपना खाता खोला है। इससे पहले सिराज के नाम एक, हर्षित राणा के नाम दो और कुलदीप के नाम एक विकेट है।

News Source: अमर उजाला
क्या IPL 2026 से भी बाहर रहेंगे ऋषभ पंत?

क्या IPL 2026 से भी बाहर रहेंगे ऋषभ पंत?

भारतीय स्टार खिलाडी ऋषभ पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले नेट प्रेक्टिस के दौरान दाहिने एब्डोमिनल में चोट आई है। आईपीएल मार्च के आखरी हफ्ते में शुरू होने वाला है। उनकी चौट की गंभीरता को देखे, तो उनके फैंस को चिंता करने की जरुरत नहीं है पंत वापसी कर सकते है।

News Source: न्यूज़ 24
ट्रंप को लगा तगड़ा झटका

ट्रंप को लगा तगड़ा झटका

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने कहा है कि वह अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देना चाहती हैं। इस बीच नोबेल नॉर्वेजियन नोबेल इंस्टीट्यूट ने साफ कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार ना रद्द, ना किसी को ट्रांसफर, ना शेयर कर सकते है। साथ ही इसे किसी और के साथ भी नहीं किया जा सकता। अवॉर्ड पर लिया गया फैसला हमेशा के लिए अंतिम होता है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
लोहड़ी की रात करें ये 3 उपाय, घर में बनी रहेगी खुशिया

लोहड़ी की रात करें ये 3 उपाय, घर में बनी रहेगी खुशिया

लोहड़ी 13 जनवरी मंगलवार को मनाई जाने वाली है, इसे शाम 6 बजे के बाद जलाना शुभ है। पुरे साल घर में सुख-समृद्धि रहे इसके लिए लोहड़ी की रात लाल कपड़े में तिल बांधकर दान करें। घर के हर कोने में घी का दीपक जलाएं और शांति की दुआ करे। घर में क्लेश दूर करने के लिए लोहड़ी की अधजली लकड़ी घर की पश्चिम दिशा में रखें।

News Source: न्यूज़ 24
इंदौर सराफा में ग्राहकों के लिए नियम, इन्हें नहीं मिलेगी एंट्री

इंदौर सराफा में ग्राहकों के लिए नियम, इन्हें नहीं मिलेगी एंट्री

इंदौर की ज्वेलरी दुकानों में अब मास्क या हिजाब से चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। इंदौर चांदी-सोना व्यापारी एसोसिएशन ने सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया है, ताकि सीसीटीवी में ग्राहकों के चेहरे स्पष्ट दिखें। देश में चेहरा छुपाकर हुई लूट की घटनाओं के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है, जैसा बिहार में भी लागू है ।

News Source: जागरण
BREAKING : इस जिले में 15 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

BREAKING : इस जिले में 15 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

इन दिनों लगभग सभी इलाको में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में उत्तरप्रदेश में कई जगहों पर स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। हाल ही में गौतमबुद्ध नगर में नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 15 जनवरी तक के लिए छु्ट्टी का आदेश जारी किया है। सभी स्कूलों से अनुरोध किया गया है कि इस आदेश का पालन करे।

News Source: इंडिया टीवी
ब्रेकिंग न्यूज़ : X की भारत में बड़ी कार्यवाही

ब्रेकिंग न्यूज़ : X की भारत में बड़ी कार्यवाही

अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर उठे विवाद के बाद एक्स ने कार्रवाई करते हुए करीब 3,500 कंटेंट को ब्लॉक किया है, जबकि 600 से अधिक अकाउंट्स को हटाया गया है । सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह कदम प्लेटफॉर्म पर अश्लील तस्वीरों और अभद्र सामग्री के प्रसार को लेकर उठाई गई चिंताओं के बाद उठाया गया है ।

News Source: न्यूज़ 18
सफेद बालों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई नुस्खा

सफेद बालों से हैं परेशान? आजमाएं ये जादुई नुस्खा

सफ़ेद बालों को नेचुरल तरिके से काला करने के लिए नारियल तेल और काली मेहंदी का नुस्खा सबसे बढ़िया है।

कैसे बनाएं और लगाएं: एक पैन में 2 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच काली मेहंदी मिलाकर हल्का गर्म कर लें। ठंडा होने पर इसे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 1-2 घंटे बाद शैंपू कर लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाने से आपके बाल काले, मजबूत और शाइनी दिखने लगेंगे।

News Source: इंडिया टीवी
विजय हजारे ट्रॉफी : इन दो टीमों के बिच होगा क्वार्टर फाइनल

विजय हजारे ट्रॉफी : इन दो टीमों के बिच होगा क्वार्टर फाइनल

विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरन की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है । टूर्मामेंट के क्वार्टर फाइनल में सोमवार को कर्नाटक बनाम मुंबई और उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र के बीच टक्कर होगी । इस क्वार्टर फाइनल में देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों पर पैनी नजर होगी जो अपने शानदार फॉर्म में हैं ।

News Source: न्यूज़ 18
‘हमारा धर्म कौन सा है?’ बेटी के सवाल पर शाहरुख ने ऐसे दिया था जवाब

‘हमारा धर्म कौन सा है?’ बेटी के सवाल पर शाहरुख ने ऐसे दिया था जवाब

शाहरुख खान ने बताया कि जब सुहाना छोटी थीं, तो उन्होंने मासूमियत से पूछा था कि “हम कौन सा धर्म मानते हैं?” शाहरुख ने बिना किसी संकोच के उत्तर दिया, “हम भारतीय हैं और हमारा धर्म हिंदुस्तानी है।” उन्होंने कहा कि उनके घर में धार्मिक कट्टरथा की कोई जगह नहीं है; वे दिवाली और ईद दोनों उतने ही उत्साह से मनाते हैं।

News Source: न्यूज़ 18