📱Download Our App
किसान ने खुद को मारी गोली, मरने से पहले बनाया वीडियो

किसान ने खुद को मारी गोली, मरने से पहले बनाया वीडियो

शनिवार रात काशीपुर के रहने वाले 40 वर्षीय किसान सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले लाइव आकर बताया कि 24 लोगों ने उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी की। साथ ही पुलिस पर भी मदद न करने का आरोप लगाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
‘द राजा साब’ के आगे फीकी पड़ी ‘धुरंधर’, 36वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

‘द राजा साब’ के आगे फीकी पड़ी ‘धुरंधर’, 36वें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के रिलीज को पांच हफ्ते पुरे हो चुके है। 36वें दिन यानि की शनिवार को फिल्म ने मात्र 2.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जिसके बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 792.64 करोड़ रुपये पहुंच गयी है। ‘द राजा साब’ के रिलीज़ होने का असर धुरंधर की कमाई पर पड़ा है।

News Source: अमर उजाला
Fact Check : PAK क्रिकेटर बाबर आज़म को AUS खिलाड़ी ने किया प्रपोज?

Fact Check : PAK क्रिकेटर बाबर आज़म को AUS खिलाड़ी ने किया प्रपोज?

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ बाबर आज़म और ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिस पेरी की ये तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि पेरी ने मैदान पर बाबर को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया लेकिन ये बिल्कुल झूठ है. दरअसल, यह तस्वीर AI जनरेटेड हैं और इनका हकीकत से कोई संबंध नहीं है ।

News Source: इंस्टाग्राम
सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, 50 पदों पर निकली भर्ती

सरकारी नौकरी पाने का अच्छा मौका, 50 पदों पर निकली भर्ती

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के 50 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और इसकी आखिरी तारीख 12 फरवरी है। आप आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

News Source: पत्रिका
ब्रेकिंग : यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

ब्रेकिंग : यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे का लाइव वीडियो आया सामने

कोहरे के कारण UP में अलीगढ में एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टक्कर इतनी जबरदस्त दिख रही है कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला। कम विजिबिलिटी के चलते एक्सप्रेसवे पर अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए, जिससे लंबा जाम लग गया।

News Source: X ( ट्वीटर )
पति के बाद घायल पत्नी ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुए बच्चे

पति के बाद घायल पत्नी ने भी तोड़ा दम, अनाथ हुए बच्चे

जमशेदपुर में बस स्टैंड गोलचक्कर के पास शनिवार हुए दर्दनाक हादसे में लाला विश्वकर्मा नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गयी थी। आज इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पति-पत्नी दोनों की मौत से बच्चें अनाथ हो चुके है, परिजन मुआवजे की मांग लेकर सीतारामडेरा थाने पहुंचे है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
ब्रेकअप के दावे के बीच तारा सुतारिया की सोशल मीडिया पर की पहली पोस्ट

ब्रेकअप के दावे के बीच तारा सुतारिया की सोशल मीडिया पर की पहली पोस्ट

वीर पहाड़िया से ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच तारा सुतारिया ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। तारा ने एक्टर यश के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया ।उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया और बताया कि इसके टीजर को 24 घंटे में सभी प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं ।

News Source: दैनिक भास्कर
नाबालिग रेप केस में आरोपी अंकुश भारद्वाज के ख़िलाफ़ पुलिस को मिले सबूत

नाबालिग रेप केस में आरोपी अंकुश भारद्वाज के ख़िलाफ़ पुलिस को मिले सबूत

फरीदाबाद में 17 साल की नेशनल शूटर के यौन शोषण के मामले में 6 जनवरी से फ़रार आरोपी नेशनल कोच अंकुश भारद्वाज की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं। पुलिस को होटल के CCTV, मोबाइल लोकेशन एक ही जगह की मिली है। होटल के स्टाफ से भी इस केस को लेकर पूछताछ की है।

News Source: दैनिक भास्कर
सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी, ये टॉप बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज

सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी, ये टॉप बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज

बुजुर्गों को एफडी खाते पर ये टॉप बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे है:

  • Yes Bank: 7.75% (3 से 5 साल के लिए)
  • आरबीएल बैंक: 7.70% (18 महीने से 3 साल)
  • बंधन बैंक: 7.70% (2 से 3 साल के लिए)
  • DCB Bank: 7.65% (5 साल के लिए)
  • SBM Bank: 7.60% (15 महीने से 3 साल)
  • IndusInd Bank: 7.50% (18 से 19 महीने)
  • IDFC FIRST Bank: 7.50% (450 दिन से 5 साल)
News Source: इंडिया टीवी
चंद्रशेखर आजाद और पुलिस के बीच रोड पर हुई बहस और धक्का-मुक्की

चंद्रशेखर आजाद और पुलिस के बीच रोड पर हुई बहस और धक्का-मुक्की

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद दिल्ली से मेरठ जा रहे थे, तभी गाजियाबाद के यूपी गेट पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस द्वारा रास्ता रोके जाने से नाराज चंद्रशेखर कार से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।

News Source: अमर उजाला