📱Download Our App
Health Tips : रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगे चने, ताकतवर होगा शरीर

Health Tips : रोज सुबह खाली पेट खाएं भीगे चने, ताकतवर होगा शरीर

रोज सुबह भीगे हुए चने खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रात भर चनो को पानी में भिगोने से ये आसानी से पच जाते हैं और शरीर को ताकत देते हैं। भीगे हुए चनो में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होता है, जो वजन घटाने और पेट साफ रखने में मदद करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना भीगे हुए चने जरूर खाए।

News Source: इंडिया टीवी
जियो लाया 36 दिन वाला नया प्लान, कम कीमत में ढ़ेर सारे फायदे

जियो लाया 36 दिन वाला नया प्लान, कम कीमत में ढ़ेर सारे फायदे

Reliance Jio कंपनी ने फेस्टिव ऑफर में 450 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान खासकर उनके लिए बेस्ट है, जो 3 महीने वाले रिचार्ज के बीच का कोई विकल्प ढूंढ रहे थे। इसमें आपको 36 दिनों के लिए रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। साथ ही, प्लान में AI क्लाउड स्टोरेज और OTT ऐप्स का मजा भी मिलेगा।

News Source: इंडिया टीवी
IND vs NZ: विराट ने जड़ा वनडे करियर का 77वां अर्धशतक

IND vs NZ: विराट ने जड़ा वनडे करियर का 77वां अर्धशतक

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का 77वां अर्धशतक महज 44 गेंदों में पूरा कर लिया है। इसी के साथ शुभमन गिल ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, दोनों के बीच 100+ रन की साझेदारी हो चुकी है। 25 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट पर 152 रन है।

News Source: अमर उजाला
सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज, 6 दिन बाद लौटीं घर

सोनिया गांधी अस्पताल से डिस्चार्ज, 6 दिन बाद लौटीं घर

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी रविवार यानि आज शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी है। दरअसल, ठंड और प्रदूषण की वजह से 5 जनवरी को उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, तभी भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी सेहत में काफी सुधार है, लेकिन कुछ दिन घर पर इलाज जारी रहेगा।

News Source: एबीपी न्यूज़
कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 28,000 रन

कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 28,000 रन

आज भारत और न्यूजीलैंड के पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने 25 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28,000 रन पुरे कर लिए है। इसी के साथ कोहली सबसे कम परियों (624 पारी) में 28 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाडी बन चुके है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 644 पारियों में 28,000 रन बनाये थे।

News Source: एबीपी न्यूज़
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा केंद्र के बराबर DA

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा केंद्र के बराबर DA

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, CM विष्णु देव साय ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। साथ ही सीएम ने कहा कि बाकी की मांगों के लिए भी कमेटी बनाई जाएगी और जायज मांगों को पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को महंगाई से राहत मिलेगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
ट्राले ने 3 कारों को रौंदा, एक महिला की मौत

ट्राले ने 3 कारों को रौंदा, एक महिला की मौत

बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे के बरेठा घाट के मोड़ पर खड़ी तीन कारों को एक तेज रफ़्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही जान चली गई, जबकि बाइक सवार समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है और यातायात को सामान्य कर रही है।

News Source: दैनिक भास्कर
अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

भागलपुर के किशन टोली और दमैली के बीच रविवार सुबह दो बाइक सवार युवको को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की 30 वर्षीय विनोद किश्कू और 26 वर्षीय रमेश हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Source: हिंदुस्तान
iPhone 15 पर ₹30,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, जाने पूरा ऑफर

iPhone 15 पर ₹30,000 से ज्यादा का डिस्काउंट, जाने पूरा ऑफर

एप्पल आईफोन पसंद करने वालो के लिए अच्छी खबर है, iPhone 15 की खरीदी पर भारी छूट मिल रही है। दरअसल, विजय सेल्स पर 79,900 रुपये वाला यह फोन अब सिर्फ 52,990 रुपये में मिल रहा है। अगर आप अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड यूज करते हैं, तो 3,975 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। सारे डिस्काउंट मिलाकर आप इसे सिर्फ 49,015 रुपये में खरीद सकते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
IND vs NZ: भारत को दिया 301 रनों का टारगेट

IND vs NZ: भारत को दिया 301 रनों का टारगेट

आज के मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 50 ओवरों ने आठ विकेट खोकर 300 रन बनाएं। अब भारत को जीत के लिए 300 गेंदों में 301 रन बनाने होंगे। अब इस पारी में सभी की नजरे विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर रहने वाली है। आगे देखते है ROKO की यह जोड़ी क्या कमाल करती है।

News Source: हिंदुस्तान