📱Download Our App
BREAKING : कांग्रेस नेता का निधन

BREAKING : कांग्रेस नेता का निधन

ग्वालियर शहर के वार्ड क्रमांक-5 से कांग्रेस पार्षद प्रेमप्रकाश शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका इलाज एक निजी अस्पताल में लम्बे समय से चल रहा था, कल शाम उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी और अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा आज निज निवास से चन्दन नगर मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

News Source: पत्रिका
मकर संक्रांति और एकादशी एक साथ, भूलकर भी न करें ये दान

मकर संक्रांति और एकादशी एक साथ, भूलकर भी न करें ये दान

साल 2026 में मकर संक्रांति और षटतिला एकादशी एक ही दिन, 14 जनवरी को पड़ रही हैं। इस दुर्लभ संयोग ने लोगों को उलझन में डाल दिया है, क्योंकि एकादशी पर चावल (खिचड़ी) का दान और सेवन वर्जित होता है। ज्योतिषियों की सलाह है कि इस दिन चावल के बजाय तिल, गुड़, ऊनी कपड़े या अनाज का दान करें। खिचड़ी का दान अगले दिन 15 जनवरी को करना श्रेष्ठ रहेगा।

News Source: आज तक
नहाते समय आया साइलेंट अटैक, 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत

नहाते समय आया साइलेंट अटैक, 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत

शिवपुरी में 21 साल के अनमोल मित्तल की बाथरूम में नहाते समय साइलेंट अटैक से मौत हो गई। काफी देर तक बाहर न आने पर जब परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो वह बेहोश मिले और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवाओं में बढ़ते साइलेंट अटैक के ये मामले अब डराने लगे हैं, जहाँ हंसते-खेलते लोग अचानक अपनी जान गंवा रहे हैं।

News Source: अग्निबाण
MP के किसानों की मौज, जानें सीएम की बड़ी घोषणाएं

MP के किसानों की मौज, जानें सीएम की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” घोषित किया है। भोपाल के जंबूरी मैदान से हुई इस शुरुआत में गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2700 करने और खाद की होम डिलीवरी जैसे बड़े फैसले लिए गए। सरकार अब खेती को आधुनिक बनाने के साथ-साथ सरसों और मूंगफली पर बोनस भी देगी। इस पहल का सीधा मकसद किसानों की आय बढ़ाना है।

News Source: एनडीटीवी
ट्रक-स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, चार की मौत

ट्रक-स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर, चार की मौत

गढ़वा के बेलचम्पा गांव में देर रात एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगो की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की पहचान नरेंद्र कुमार, जितेन्द्र पासवान, बादल पासवान और विक्की पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज फरार ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

News Source: ईटीवी भारत
चाइनीज मांझे का तांडव, इंदौर में बाइक सवार की मौत, कई घायल

चाइनीज मांझे का तांडव, इंदौर में बाइक सवार की मौत, कई घायल

चाइनीज मांझे का जानलेवा कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इंदौर में बाइक सवार रघुवीर धाकड़ का गला कटने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रशासन की पाबंदी के बावजूद यह मांझा खुलेआम बिक रहा है, जिससे उज्जैन और इंदौर जैसे शहरों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। स्थिति अब बेहद डरावनी और चिंताजनक हो चुकी है।

News Source: एनडीटीवी
निजी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक बुजुर्ग महिला की मौत

निजी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक बुजुर्ग महिला की मौत

मंडी के चरखड़ी में सोमवार तड़के एक निजी बस दुर्घटना का शिकार हो गई है। हादसे में बस में सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच यात्री घायल हुए है। घटना की सुचना मिलते ही एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची, अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।

News Source: अमर उजाला
महंगाई से भड़की ईरान में आग, रज़ा पहलवी ने घोषित किया विद्रोह का नया चरण

महंगाई से भड़की ईरान में आग, रज़ा पहलवी ने घोषित किया विद्रोह का नया चरण

ईरान के आखिरी शाह के बेटे रज़ा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा है कि देश की आज़ादी अब करीब है। महंगाई और खराब आर्थिक स्थिति के कारण 28 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इन प्रदर्शनों को उन्होंने ‘राष्ट्रीय विद्रोह’ का नया चरण बताया है। उनका मानना है कि इन विरोध प्रदर्शनों ने सरकार की नींव हिला दी है और जल्द ही ईरान को अंतरराष्ट्रीय मदद भी मिलेगी।

News Source: बीबीसी