टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश टीम की सुरक्षा चिंताओं ने BCCI और ICC की उलझन बढ़ा दी है। बांग्लादेश ने भारत में खेलने से मना करते हुए अपने मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की है। हालांकि अब खबर है कि उनके मैच श्रीलंका के बजाय चेन्नई या तिरुवनंतपुरम में कराए जा सकते हैं। कोलकाता और मुंबई के पुराने शेड्यूल में बदलाव की संभावना है, जिस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
टीम इंडिया को लगा डबल झटका, तिलक वर्मा के बाद एक और खिलाडी चोटिल
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के बीच भारतीय टीम के लिए बुरी खबर आई है। तिलक वर्मा के बाद अब ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए हैं, जिससे उनके टी20 विश्व कप खेलने पर सस्पेंस बन गया है। पहले वनडे में जीत के बावजूद सुंदर की चोट ने BCCI और फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। विश्व कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है।
शराब पीने से रोका, गुस्से में की गर्भवती पत्नी और बच्चे की हत्या
घाटमपुर के उदयपुर गांव में बीती रात सुरेंद्र यादव को शराब पीने से रोका, तो उसने अपनी गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया, पता चला है कि आरोपी की शराब पीने की आदत से अक्सर विवाद होते रहते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
तमिलनाडु चुनाव से पहले सत्ता में हिस्सेदारी पर छिड़ी जंग
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले डीएमके और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस 38 सीटों और सरकार में हिस्सेदारी की मांग पर अड़ी है, जबकि डीएमके 32 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं है। इस सियासी तनाव के बीच राहुल गांधी 13 जनवरी को तमिलनाडु पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा और आगामी बैठकें तय करेंगी कि राज्य में यह पुराना गठबंधन बरकरार रहेगा या नहीं।
बच्चों की पढ़ाई में आ रही है रुकावट?, बसंत पंचमी पर करें ये उपाय
बसंत पंचमी 23 जनवरी 2026 को है, और ये दिन शिक्षा और कला की देवी मां सरस्वती की कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर है। इस दिन छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता और सफलता के लिए सरस्वती मंत्र का जाप और स्टेशनरी का दान करना चाहिए। बच्चों का विद्यारंभ संस्कार करना भी इस दिन बेहद शुभ माना जाता है। याद रखें मां का आशीर्वाद मेहनत के साथ ही फलता है।
वनडे क्रिकेट ने भारतीय टीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम
11 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 301 रनो का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। जिसके बाद भारतीय टीम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 300+ टारगेट चेज करने वाली टीम बन चुकी है। भारत ने यह कारनामा 20 बार कर दिखाया है।
- भारत – 20
- इंग्लैंड – 15
- ऑस्ट्रेलिया – 14
- पाकिस्तान – 12
- न्यूजीलैंड / श्रीलंका – 11
माघ मेले के बीच बदमाशों ने दुकान पर फेंके तीन बम
प्रयागराज के टीपी नगर में रविवार रात एक बदमाश ने बंद दुकान पर ताबड़तोड़ तीन बम फेंककर सनसनी फैला दी। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन धमाकों से पूरा इलाका दहल गया। माघ मेले के बीच हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस रंजिश और रंगदारी समेत सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
हादसा नहीं हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज
बेंगलुरु में 3 जनवरी को हुई सॉफ्टवेयर इंजीनियर शर्मिला की मौत हादसा नहीं, बल्कि मर्डर निकला। मृतिका के पड़ोसी छात्र करनाल कुरई ने फ्लैट में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश की, विरोध करने पर दम घोंटकर जान ले ली। अपराध छुपाने के लिए उसने कमरे में आग लगा दी ताकि लगे कि मौत आग लगने से हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मदद से मामले का खुलासा किया है।
सोना-चांदी में लगी आग, 12 जनवरी को कीमतों में भारी उछाल
12 जनवरी को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। MCX पर सोना करीब ₹2000 महंगा होकर ₹1,40,795 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में ₹9000 की बड़ी तेजी देखी गई। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.42 लाख के पार निकल गई है।
अंतरिक्ष में रास्ता भटका इसरो का PSLV-C62 रॉकेट, वैज्ञानिकों की बढ़ी टेंशन
इसरो ( ISRO ) ने आज 12 जनवरी 2026 को साल का पहला मिशन लॉन्च किया, जिसके जरिए 16 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा गया। श्रीहरिकोटा से सुबह 10:17 बजे हुई इस लॉन्चिंग के बीच एक चिंताजनक खबर आई कि PSLV-C62 रॉकेट अपने तय रास्ते से भटक गया है। इसरो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस तकनीकी गड़बड़ी की पुष्टि की है।