बूंदी में रविवार शाम बीजेपी पार्षद आशीष शर्मा को एक सांड ने सींग से उठाकर पटक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद आस-पास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है। आशीष शर्मा का कहना है कि आवारा पशुओं के आतंक की शिकायत पहले भी नगर परिषद को की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खड़े कंटेनर में घुसी रोडवेज बस, कंडक्टर समेत 5 यात्री घायल
मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बरेली से मथुरा जा रही हाथरस डिपो की रोडवेज बस खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिसमें परिचालक समेत पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
खेत से लौट रही मासूम पर कुत्तों ने किया हमला, हुई दर्दनांक मौत
संभल के पोटा गांव में खेत से घर आते समय नौ वर्षीय रिया पर जंगली कुत्तो ने हमला कर दिया, बच्ची अपनी दादी और बाकि लोगो से पिछले रह गई थी। मासूम की चीख सुनकर लोगो ने कुत्तो को भगाया, लेकिन जब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
25 लाख का गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
राघोपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमराही बाजार से 451 किलो गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर बोलेरो सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो अररिया से गांजे की खेप लेकर जा रहे थे। इस बड़ी कामयाबी से तस्करों में हड़कंप मच गया है।
प्रभास की फिल्म ने तोड़ा 100 करोड़ का रिकॉर्ड
साउथ सुपरस्टार प्रभास और संजय दत्त की फिल्म ‘द राजा साहब’ ने अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है, जहां तीसरे दिन इसने केवल 20 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई 108.90 करोड़ रुपये हो चुकी है, वहीं दुनियाभर में इसने 158.5 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है।
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 114 पदों पर निकली भर्ती
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की और से 10वी पास/डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन कर चुके छात्रों के लिए 114 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन 15 जनवरी से शुरू होंगे और 4 फरवरी 2026 तक भरे जायेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे है तो आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
26 जनवरी से पहले बड़ी साजिश, J&K बॉर्डर पर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन
26 जनवरी से पहले जम्मू-कश्मीर की सीमाओं पर पाकिस्तानी ड्रोनों की हलचल तेज हो गई है। रविवार शाम सांबा, राजौरी और पुंछ के आसमान में करीब पांच संदिग्ध ड्रोन देखे गए, जिन्हें भगाने के लिए सेना ने नौशेरा सेक्टर में फायरिंग भी की। आशंका है कि इन ड्रोनों के जरिए हथियार या विस्फोटक गिराए जा सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
इन राज्यों में 15 जनवरी तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी
देश में बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए नोएडा, दिल्ली और हरियाणा में अब 15 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं पंजाब में 13 जनवरी तक स्कूलों को बंदक करने का आदेश जारी किया गया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह कड़ा फैसला लिया है, अब मकर संक्रांति के बाद ही स्कुल खुलेंगे।
अमेरिका में बड़ा हादसा, ईरानी प्रदर्शनकारियों की रैली में घुसा ट्रक
ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों की आग अब विदेशों तक पहुँच गई है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में निकली रैली के दौरान एक ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस ट्रक पर ईरान से जुड़े राजनीतिक संदेश लिखे थे और पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। वहीं पेरिस में भी हजारों लोग रेजा पहलवी के समर्थन में उतरे हैं।
UPSC NDA & NA की परीक्षा तारीख जारी, पढ़े यहाँ
संघ लोक सेवा आयोग की और से UPSC NDA & NA की एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 12 अप्रैल को होगी, जो की दो शिफ्ट में होने वाली है। पहली शिफ्ट की टाइमिंग सुबह 10 से लेकर दोपहर 12:30 और दूसरी शिफ्ट की टाइमिंग दोपहर 2 से शाम 4:30 तक रहेगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाये।