आजकल मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल से गर्दन में दर्द और आंखों में थकान आम समस्या बन गई है। विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक झुककर बैठने से सर्वाइकल और आंखों की रोशनी कमजोर होने का खतरा रहता है। इससे बचने के लिए काम के बीच ब्रेक लें, स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें और सही पोस्चर बनाए रखें। हर 20 मिनट में आंखों को आराम देना बहुत जरूरी है।
पहले वनडे में ROKO की जोड़ी ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड
- रोहित वनडे में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने।
- रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 650 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया।
- विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे किए।
- विराट ने रनों के मामले में महान बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा।
- 93 रनों की पारी के साथ विराट ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने।
डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, इकलौते बेटे की मौत
लखनऊ के रामपुर में शनिवार रात एक कार लोहिया चौराहे पर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजू बिष्ट के 29 वर्षीय इकलौते बेटे दीपक सिंह की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दोस्त घायल हो गए। मृतक अपने घर का अकेला सहारा था और पिता आंख के ऑपरेशन के लिए लखनऊ आया था।
WPL 2026 : पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
WPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में GT ने DC को 4 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ GT टेबल में टॉप पर पहुंच गया है, जबकि दिल्ली को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। गुजरात के 209 रनों के जवाब में लिजेल ली और लॉरा वोल्वाड्ट के अर्धशतकों के बावजूद दिल्ली लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। फिलहाल MI दूसरे और RCB तीसरे स्थान पर है।
अश्लील डांस मामले में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में अश्लील डांस और डांसरों पर नोट उड़ाने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस विवाद में अब तक तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जा चुका है, वहीं नोट उड़ाने वाले एसडीएम को पद से हटाकर कलेक्ट्रेट अटैच कर दिया गया है। पुलिस ने अश्लील कार्यक्रम कराने वाले चार आयोजकों पर FIR दर्ज की है।
आखिर घर के अंदर क्यों नहीं पहनने चाहिए जूते?
घर में अंदर जूते पहनना आम बात हो चुकी है लेकिन यह आदत बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती है। बच्चें फर्श पर खेलते है और चीजों को उठाकर मुँह में डाल लेते है, ऐसे में उन्हें पेट में इंफेक्शन, स्किन की एलर्जी और सांस की दिक्कत जैसी बड़ी बीमारियां हो सकती हैं। आज से ही घर में जूते पहनने की आदत छोड़ दे।
10 लाख के गांजे के साथ युवती समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
जबलपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। माढ़ोताल और मदनमहल पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में घेराबंदी कर इनके पास से करीब 20 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में 21 साल की एक युवती भी शामिल है, जो ट्रॉली बैग में गांजा छिपाकर ले जा रही थी।
iPhone यूजर्स के लिए WhatsApp का तोहफा
नए साल पर WhatsApp अपने iPhone यूजर्स के लिए चैटिंग को और मजेदार बनाने जा रहा है। अब आपको स्टिकर ढूंढने के लिए अलग से पैनल खोलने की जरूरत नहीं होगी। जैसे ही आप कोई इमोजी टाइप करेंगे, WhatsApp खुद-ब-खुद उससे जुड़े स्टिकर सजेस्ट कर देगा। यह फीचर फिलहाल iOS बीटा वर्जन पर टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी होगा।
GK : सिर्फ भूरी और हरी बोतलों में ही क्यों आती है बियर?
आपने ध्यान दिया होगा कि बियर भूरी या हरी रंग की बोतलों में ही मिलती हैं। दरअसल, सूरज की किरणें बियर का स्वाद और खुशबू बिगाड़ देती हैं। और भूरा रंग इन किरणों को रोकने में सबसे अच्छा है, इस वजह से बियर की बोतलें भूरी या हरी की ही होती हैं। अगर पारदर्शी बोतलों में बियर रखी जाये तो यह जल्दी खराब हो जाएगी।
दो बेटियों संग तालाब में कूदी मां, तीनों की मौत
यूपी के पयागपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बेटा न होने पर ससुराल वालों के तानों से तंग आकर एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ तालाब में कूदकर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। इस हादसे के बाद परिवार में अब मातम पसरा है।