📱Download Our App
‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1300 करोड़ के क्लब से बस एक कदम दूर

‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास, 1300 करोड़ के क्लब से बस एक कदम दूर

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। रिलीज के 38 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1296 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है और अब यह 1300 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब है। भारत में 850 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी यह फिल्म ‘जवान’ और ‘आरआरआर’ जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ भारत की चौथी सबसे सफल फिल्म बन गई है।

News Source: ईटीवी भारत
Vivo का नया फ़ोन लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेगी 7200mAh बैटरी

Vivo का नया फ़ोन लॉन्च, 12GB रैम के साथ मिलेगी 7200mAh बैटरी

वीवो कंपनी ने Y सीरीज में Vivo Y500i 5G फोन लॉन्च किया है, जिसकी शुरूआती कीमत 19,000 रुपये है। इस फ़ोन में 6.75 इंच LCD डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर और 50MP का शानदार कैमरा मिलेगा। इसे आप 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 8GB RAM + 512GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में खरीद सकते है।

News Source: इंडिया टीवी
एलन मस्क को बड़ा झटका, इन देशो में Grok AI पर लगा बैन

एलन मस्क को बड़ा झटका, इन देशो में Grok AI पर लगा बैन

एलन मस्क की कंपनी xAI का चैटबॉट ‘Grok’ भारी विवादों के बाद इंडोनेशिया और मलेशिया में बैन कर दिया गया है। इस पर महिलाओं और बच्चों की अश्लील डीपफेक तस्वीरें बनाने का गंभीर आरोप है। सरकारों का कहना है कि चेतावनी के बावजूद कंपनी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिससे डिजिटल सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
योगी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जनवरी को रहेगी सरकारी छुट्टी

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 15 जनवरी को रहेगी सरकारी छुट्टी

यूपी की योगी सरकार ने मकर संक्रांति की छुट्टी 15 जनवरी को घोषित कर दी है। पहले 14 जनवरी को वैकल्पिक छुट्टी थी, लेकिन अब सरकार ने 15 जनवरी को पूरे राज्य में सरकारी छुट्टी के रूप में ऐलान कर दिया है। पहले जारी की गई लिस्ट में भी छुट्टी को बदलकर 15 तारीख कर दिया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
बस अनियंत्रित होकर पलटी, 11 लोग घायल

बस अनियंत्रित होकर पलटी, 11 लोग घायल

नर्मदापुरम के सोहागपुर में पिपरिया जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 11 से अधिक यात्री घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बस पलटने के बाद यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा और बाद में जेसीबी की मदद से बस को सीधा किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: लल्लूराम
Big Boss : फेम ‘शिव ठाकरे’ ने फैंस को दिया झटका

Big Boss : फेम ‘शिव ठाकरे’ ने फैंस को दिया झटका

बिग बॉस फेम शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद लगा रहा है कि वह शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने कैप्शन में सिर्फ ‘आखिरकार’ करके एक शब्द लिखा हुआ है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जल्द ही इस बात से पर्दा उठने वाला है।

News Source: इंडिया टीवी
नाबालिक से बंद फैक्टरी में दुष्कर्म, TMC नेता समेत दो गिरफ्तार

नाबालिक से बंद फैक्टरी में दुष्कर्म, TMC नेता समेत दो गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हुगली में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना सामने आई है। यह वारदात एक बंद पड़ी फैक्टरी में हुई, जिसमें पुलिस ने TMC के एक युवा नेता और लड़की के नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: लल्लूराम
शादी से पहले युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शादी से पहले युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

तिरुवनंतपुरम में रविवार देर रात राजेश नामक बाइक सवार की एक रोडवेज बस की चपेट में आने से जान चली गई। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह युवक की शादी होने वाली थी और उसके कुछ घंटे पहले की उसकी मौत हो गई। मृतक चेम्पाझंथी चेल्लमंगलम का रहने वाला था। पुलिस हादसे की वजह का पता लगा रही है।

News Source: इंडिया टीवी
ईरान में भारतीयों की गिरफ्तारी की खबर निकली फर्जी

ईरान में भारतीयों की गिरफ्तारी की खबर निकली फर्जी

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच 6 भारतीयों की गिरफ्तारी की खबरों को ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। वहीं मेडिकल एसोसिएशनों और दूतावास ने भी पुष्टि की है कि ईरान में पढ़ रहे सभी भारतीय छात्र और नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल वहां स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

News Source: अग्निबाण
फुटपाथ पर सो रहे लोगो को कार ने कुचला, एक की मौत

फुटपाथ पर सो रहे लोगो को कार ने कुचला, एक की मौत

वृंदावन में भक्ति वेदांत मार्ग पर रविवार देर रात एक तेज रफ़्तार कार फुटपाथ पर सो रहे एक परिवार के चार लोगो को कुचल कर फरार हो गई। हादसे में 14 वर्षीय रवि की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार का पता लगा रही है।

News Source: अमर उजाला