रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने हिंदपीढ़ी और अन्य इलाकों से 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 पिस्टल और रिवॉल्वर समेत 110 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। यह गिरोह बिहार से हथियार लाकर व्हाट्सएप के जरिए अपराधियों को सप्लाई करता था।
MP : गुटखा थूकने के लिए हटाया नकाब, शातिर चोर ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
मध्य प्रदेश के रीवा में एक चोर की ‘गुटखा’ खाने की लत ने उसे जेल पहुँचा दिया। नकाबपोश चोर ने सराफा दुकान में चोरी करने के बाद गुटखा थूकने के लिए जैसे ही चेहरे से कपड़ा हटाया, उसका चेहरा सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गया। पुलिस ने इसी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों के जेवर बरामद किए हैं।
प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे छोटा भीम और डोरेमोन
वृंदावन के श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंची एक प्रोफेशनल वॉयस आर्टिस्ट ने ‘छोटा भीम’ और ‘डोरेमोन’ की आवाज में ‘राधा-राधा’ का जाप किया। कार्टून किरदारों के स्वर में भक्ति देख महाराज जी भी मुस्कुरा उठे।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में छाई ये फिल्में
बेवर्ली हिल्स में 11 जनवरी को 83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का शानदार आयोजन हुआ। इस साल ‘हैमनेट’ ने बेस्ट ड्रामा फिल्म और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट कॉमेडी फिल्म का खिताब जीता। जेसी बकले और वैगनर मौरा को ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस चुना गया। टीवी सेगमेंट में ‘द पिट’ और ‘द स्टूडियो’ ने बाजी मारी। रिकी जर्वेस को उनके स्टैंड-अप स्पेशल के लिए सम्मानित किया गया।
भारत-अमेरिका रिश्तों में नई हलचल, जल्द होगी डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले दो सालों में भारत आ सकते हैं। उन्होंने पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती को मजबूत बताया, हालांकि व्यापारिक मुद्दों और रूसी तेल पर टैरिफ को लेकर कुछ मतभेद भी सामने आए हैं। अमेरिकी वाणिज्य मंत्री के अनुसार बातचीत की कमी से ट्रेड डील फिलहाल रुकी हुई है, जिसे सुलझाने के लिए दोनों देश सक्रिय हैं।
यमुना में गोवा जैसी मौज : दिल्ली में जल्द शुरू होगी क्रूज सर्विस
दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है! यमुना नदी में जल्द ही गोवा जैसी क्रूज सर्विस शुरू होने जा रही है। मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार, यह क्रूज सोनिया विहार से वजीराबाद के बीच चलेगा और एक बार में 40 लोग सफर कर सकेंगे। फरवरी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसे लॉन्च करेंगी। मुंबई में तैयार हो रहा यह क्रूज 20 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होगा।
घर से बाहर भी मेंटेन रहेगी आपकी पर्सनल हाइजीन, रखे ये चीजे
- टी-ट्री ऑयल : अंडरआर्म्स की बदबू से बचने के लिए टी-ट्री ऑयल या रोल-ऑन साथ रखें।
- सौंफ : मुंह की दुर्गंध दूर करने और ओरल हाइजीन के लिए बैग में हमेशा सौंफ रखें।
- हैंड सैनिटाइजर : कीटाणुओं से बचने के लिए छोटा सैनिटाइजर रखें।
- पेपर सोप : यह कैरी करने में आसान है और पब्लिक प्लेस पर हाथ धोने के बहुत काम आता है।
सैमसंग सर्विस सेंटर की शर्मनाक हरकत: सर्विस सेंटर ने ग्राहक के पर्सनल फोटो-मैसेज देखे
सैमसंग सर्विस सेंटर पर फोन ठीक कराने के दौरान टेक्नीशियन द्वारा ग्राहक का निजी डेटा देखने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने ‘स्क्रीन टाइम’ फीचर के जरिए पकड़ा कि उसकी गैलरी 10 मिनट और व्हाट्सऐप 2 मिनट तक इस्तेमाल किया गया था। शिकायत करने पर मालिक ने कथित तौर पर धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस और कंज्यूमर हेल्पलाइन का दरवाजा खटखटाया है।
Vastu Tips : मनी प्लांट की सही दिशा और देखभाल, जानिए
घर की सुख-समृद्धि के लिए मनी प्लांट लगाते समय वास्तु नियमों का पालन जरूरी है। इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं और इसकी बेलों को कभी जमीन पर न बिखरने दें, बल्कि ऊपर की ओर सहारा दें। ध्यान रखें कि मनी प्लांट कभी सूखे नहीं और न ही इसका लेन-देन किसी बाहरी व्यक्ति से करें। गलत दिशा या लापरवाही से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है।
पैक्स सिलिका: चीन को घेरने के लिए अमेरिका ने भारत को दिया न्योता
अमेरिका ने भारत को अपने रणनीतिक समूह ‘पैक्स सिलिका’ (Pax Silica) में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सेमीकंडक्टर, एआई (AI) और दुर्लभ खनिजों (Rare Earth Minerals) की सप्लाई चेन से चीन का दबदबा खत्म करना है। भारत की बढ़ती चिप डिजाइन क्षमता को देखते हुए ट्रंप प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।