📱Download Our App
खंडवा हॉस्टल का ‘नरक’: इल्लियों वाला खाना और वार्डन की ब्लैकमेलिंग

खंडवा हॉस्टल का ‘नरक’: इल्लियों वाला खाना और वार्डन की ब्लैकमेलिंग

खंडवा के जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने वार्डन की प्रताड़ना के खिलाफ 8 किमी पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें खाने में 3 इंच लंबी इल्लियां परोसी जा रही हैं। विरोध करने पर वार्डन रेखा प्रजापति उन्हें थप्पड़ मारती हैं और उनकी ‘प्राइवेट बातें’ घरवालों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल करती हैं।

News Source: आज तक
चाइनीज मांझा : नाबालिग ने उड़ाई पतंग, तो माता-पिता जाएंगे जेल

चाइनीज मांझा : नाबालिग ने उड़ाई पतंग, तो माता-पिता जाएंगे जेल

इंदौर हाई कोर्ट ने चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाते हुए आदेश दिया है कि यदि कोई नाबालिग प्रतिबंधित मांझे से पतंग उड़ाते पकड़ा गया, तो उसके अभिभावक जिम्मेदार माने जाएंगे। अदालत ने चेतावनी दी कि इससे होने वाली मौत या चोट के मामले में दोषियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) के तहत कार्रवाई होगी।

News Source: आज तक
रेलवे का नया नियम, बिना आधार लिंक किए नहीं मिलेगा टिकट

रेलवे का नया नियम, बिना आधार लिंक किए नहीं मिलेगा टिकट

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब ट्रेन टिकट खुलने के पहले दिन केवल वही यात्री ऑनलाइनटिकट बुकिंग कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से लिंक है। यह फैसला टिकटों की कालाबाजारी और एजेंटों पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है। बिना आधार वेरिफिकेशन वाले यूजर्स दूसरे दिन से ही टिकट बुक कर सकेंगे।

News Source: वन इंडिया
ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा की मार्च 2026 के बाद वह संन्यास ले लेगी, भारत के खिलाफ आने वाली सीरीज उनके लिए आखिरी होगी।

News Source: इंडिया टीवी
IND की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव, ये खिलाडी कर सकता डेब्यू

IND की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव, ये खिलाडी कर सकता डेब्यू

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के कारण आयुष बडोनी अपना वनडे डेब्यू कर सकते हैं, जिन्हें टीम में एक ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही तेज गेंदबाजी में रोटेशन के तहत अर्शदीप सिंह की वापसी की संभावना है। सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

News Source: पत्रिका
MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, 1.25 लाख शिक्षकों के लिए ख़ुशख़बरी

MP कैबिनेट का बड़ा फैसला, 1.25 लाख शिक्षकों के लिए ख़ुशख़बरी

एमपी के 1.25 लाख शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम की घोषणा के बाद कैबिनेट आज ‘चतुर्थ समयमान वेतनमान’ के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है, जिससे शिक्षकों की सैलरी में हर महीने 5 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए मुफ्त ‘बोन मैरो ट्रांसप्लांट’ की सुविधा शुरू कर रही है।

News Source: पत्रिका
पखांजूर में दो बाइकों की टक्कर, 2 भाइयों की मौत

पखांजूर में दो बाइकों की टक्कर, 2 भाइयों की मौत

कांकेर के पखांजूर में मंगलवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनो युवको को गंभीर चोटें आई, जहां इलाज के दौरान दो सगे भाइयो की मौत हो गई। फ़िलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है है, पुलिस ने मोटरसाइकिलों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Source: लल्लूराम
क्लेम एक्सपर्ट पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार

क्लेम एक्सपर्ट पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के देवास में बीमा की रकम हड़पने के लिए एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले पति को बीयर में नींद की गोलियां दीं, फिर ब्लेड से उसका गला काट दिया। सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़े धोए और शव को बाईपास पर फेंक दिया। पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

News Source: जागरण
ट्रंप का टैरिफ बम, ईरान से व्यापार किया तो अमेरिका वसूलेगा 25% टैक्स

ट्रंप का टैरिफ बम, ईरान से व्यापार किया तो अमेरिका वसूलेगा 25% टैक्स

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि ईरान से व्यापार करने वाले देशों को अब अमेरिका के साथ व्यापार पर 25% अतिरिक्त टैरिफ देना होगा। इस फैसले का भारत और चीन जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर गहरा असर पड़ सकता है। ट्रंप का यह कदम ईरान सरकार पर दबाव बनाने के लिए है। अब देशों को अमेरिका और ईरान में से किसी एक को चुनना होगा।

News Source: नईदुनिया
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

बिजनौर-नहटौर रोड पर बिलाई शुगर मिल के पास बाइक सवार मां-बेटे को सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में घायल रूखड़ियो निवासी 18 वर्षीय शिवम और 50 वर्षीय मां बीना देवी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर हंगामा किया, फ़िलहाल पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

News Source: जागरण