📱Download Our App
लखनऊ : मामूली चोट के बाद गलत सर्जरी, मासूम का पैर सड़ना शुरू

लखनऊ : मामूली चोट के बाद गलत सर्जरी, मासूम का पैर सड़ना शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से चिकित्सा लापरवाही का एक भयावह मामला सामने आया है। एक सड़क हादसे में मामूली रूप से घायल हुए एक बच्चे की गलत सर्जरी कर दी गई, जिसके कारण उसका पैर बुरी तरह सड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही ने बच्चे के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

News Source: आज तक
ममता बनर्जी बनाम ईडी: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, बढ़ सकती हैं दीदी की मुश्किलें

ममता बनर्जी बनाम ईडी: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, बढ़ सकती हैं दीदी की मुश्किलें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने आरोप लगाया है कि कोलकाता में आई-पैक (I-PAC) कार्यालय पर छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी ने जांच में बाधा डाली। एजेंसी ने उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की है, जबकि ममता का दावा है कि वह वहां पार्टी नेता के तौर पर गई थीं, न कि मुख्यमंत्री के रूप में।

News Source: आज तक
भिलाई इस्पात संयंत्र में भीषण आग, धमाकों से दहला प्लांट

भिलाई इस्पात संयंत्र में भीषण आग, धमाकों से दहला प्लांट

भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 में सोमवार रात भीषण आग लग गई। कन्वर्टर से गर्म लोहा गिरने की वजह से केबल जल गए, जिससे प्लांट की बिजली गुल हो गई और आग तेजी से फैल गई। इस हादसे में कर्मचारियों के लॉकर और कीमती सामान भी जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार धमाकों से प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

News Source: ईटीवी भारत
थलापति विजय से सीबीआई की पूछताछ: करूर रैली भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन

थलापति विजय से सीबीआई की पूछताछ: करूर रैली भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन

तमिलनाडु में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है क्योंकि सीबीआई (CBI) ने अभिनेता और टीवीके (TVK) प्रमुख थलापति विजय से करूर रैली में हुई भगदड़ के संबंध में पूछताछ की है। जांच एजेंसी मुख्य रूप से भीड़ नियंत्रण (Crowd Control) के इंतजामों और सुरक्षा में हुई चूक के पहलुओं पर सवाल-जवाब कर रही है।

News Source: आज तक
कैंसर के 7 लक्षण: भूलकर भी न करें अनदेखा

कैंसर के 7 लक्षण: भूलकर भी न करें अनदेखा

  • स्किन में बदलाव: शरीर पर अजीब निशान, जिद्दी रैशेज या मस्से दिखना।
  • गांठ या सूजन: शरीर के किसी भी हिस्से में ऐसी गांठ जो ठीक न हो रही हो।
  • हर वक्त थकान: नींद के बाद भी बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होना।
  • आवाज बदलना: गले में भारीपन या लंबे समय तक खांसी रहना।
  • छाले: जीभ पर सफेद दाग या ऐसे छाले जो दवा से भी ठीक न हों।
  • टॉयलेट: पेशाब के रंग या पेट साफ़ होने की आदतों में अचानक बदलाव।
News Source: न्यूज़ 24
दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड: 3 डिग्री पारा और प्रदूषण की दोहरी मार

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड: 3 डिग्री पारा और प्रदूषण की दोहरी मार

दिल्ली-NCR में शीतलहर का कहर जारी है, जहाँ लगातार दूसरे दिन तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। गलन भरी ठंड के साथ प्रदूषण भी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुँच गया है, कई इलाकों में AQI 400 के पार रिकॉर्ड किया गया है।

News Source: आज तक
संक्रांति से पहले सोने में भारी उछाल, देखे आज के ताजा भाव

संक्रांति से पहले सोने में भारी उछाल, देखे आज के ताजा भाव

मकर संक्रांति से पहले सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। ग्लोबल तनाव और ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण 13 जनवरी 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,42,310 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी ₹2,70,100 प्रति किलो के करीब है। निवेशक और खरीदार इंटरनेशनल बाजार में जारी इस हलचल से काफी प्रभावित हो रहे हैं।

News Source: पंजाब केसरी
हाथी के बच्चे ने निगला देसी बम, तड़पकर हुई मौत, किसान गिरफ्तार

हाथी के बच्चे ने निगला देसी बम, तड़पकर हुई मौत, किसान गिरफ्तार

तमिलनाडु के इरोड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 2 साल के हाथी के बच्चे की देसी बम निगलने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि बम फटने से हाथी के मुंह और सूंड में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने इस मामले में फसल सुरक्षा के नाम पर खेत में बम रखने वाले एक किसान को गिरफ्तार किया है।

News Source: आज तक
WPL में ग्रेस हैरिस का जलवा, बेंगलुरु ने 13 ओवर से पहले जीता मैच

WPL में ग्रेस हैरिस का जलवा, बेंगलुरु ने 13 ओवर से पहले जीता मैच

WPL 2026 में RCB ने यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। यूपी ने दीप्ति शर्मा के 45 रनों की बदौलत 143 रन बनाए थे, जिसे आरसीबी ने महज 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। आरसीबी की जीत की स्टार ग्रेस हैरिस रहीं, जिन्होंने 40 गेंदों पर तूफानी 85 रन बनाए, जबकि कप्तान स्मृति मंधाना 47 रन पर नाबाद रहीं। गेंदबाजी में श्रेयांका पाटिल और डी क्लार्क ने शानदार प्रदर्शन किया।

News Source: जागरण
BPSC ने निकाली नई भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

BPSC ने निकाली नई भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक के पदों पर भर्ती निकाली है, अगर अपने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है तो इसके लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके है और अंतिम तारीख 02 फरवरी 2026 है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है।

News Source: एबीपी न्यूज़