📱Download Our App
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 41 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, 41 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 41 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोलते हुए कृषि विभाग में 694 नए पदों के सृजन को हरी झंडी दे दी है। साथ ही मुंबई में बिहार भवन के निर्माण के लिए 314 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

News Source: न्यूज़ 18
लव मैरिज से नाराज पिता ने उजाड़ा बेटी का सुहाग

लव मैरिज से नाराज पिता ने उजाड़ा बेटी का सुहाग

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी बेटी के सामने ही दामाद आयुष की गोली मारकर हत्या कर दी। सिवाईपट्टी इलाके में हुई इस वारदात में आरोपी पिता और मामा रात के समय घर में घुसे और युवक के सिर में गोली मार दी। मृतक की पत्नी का आरोप है कि पिता ने पहले भी दो बार एक्सीडेंट के जरिए हत्या की कोशिश की थी।

News Source: पत्रिका
2 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड

2 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड

2 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड 2 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  2 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  2 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  2 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड

News Source: एबीपी न्यूज़
कोलकाता से आरा जा रही बस का टायर फटा, 35 यात्रियों की बची जान

कोलकाता से आरा जा रही बस का टायर फटा, 35 यात्रियों की बची जान

कोलकाता से आरा जा रही एक यात्री बस निरसा के पास टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में क्षमता से अधिक माल लदा होने के कारण टायर पर दबाव बढ़ा और वह ब्लास्ट होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे 35 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण सवारी बसें ‘मालगाड़ी’ बनकर चल रही हैं।

News Source: जागरण
Health Tips : सर्दियों में वरदान है ‘अदरक का हलवा’

Health Tips : सर्दियों में वरदान है ‘अदरक का हलवा’

ठंडी के दिनों में गाजर और मूंगदाल का हलवा खाते तो सभी को देखा होगा, लेकिन सेहत के लिए अदरक का हलवा सबसे बेस्ट है। इसे खाने से शरीर गर्म रहता है और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाव होता है। अदरक में सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं, इसलिए बड़े बुजुर्ग भी सर्दियों में इसे खाने की सलाह देते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड

सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड

सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड  सिक्किन पुश नोटिफिकेशन स्पीड

News Source: एबीपी न्यूज़
काल बनी तेज रफ्तार, बहन की सगाई से लौट रहे 4 भाइयों की मौत

काल बनी तेज रफ्तार, बहन की सगाई से लौट रहे 4 भाइयों की मौत

गढ़वा-रेहला मार्ग पर एक भीषण हादसे ने एक ही परिवार के चार चिराग बुझा दिए। बहन की सगाई की खुशियां मनाकर घर लौट रहे चार युवकों की स्कॉर्पियो को एक तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि गैस कटर से गाड़ी काटकर शवों को बाहर निकाला गया। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

News Source: हिंदुस्तान
ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा : 32 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

ईशान किशन vs अभिषेक शर्मा : 32 टी20 मैचों के बाद कैसा है दोनों का रिकॉर्ड

 

मानदंड ईशान किशन अभिषेक शर्मा
कुल रन 796 1154
बल्लेबाजी औसत 25.67 38.46
स्ट्राइक रेट 124.37 188.98
सर्वोच्च स्कोर 89 135
कुल शतक 0 02

ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तुलना देखी जाये तो, अभिषेक बहुत आगे है और वो ईशान से कहीं ज्यादा तेजी से रन बनाते हैं।

News Source: इंडिया टीवी
यूपी में भीषण सड़क हादसा, BJYM नेता की मौत

यूपी में भीषण सड़क हादसा, BJYM नेता की मौत

लखनऊ-उन्नाव सीमा पर हुए भीषण सड़क हादसे में भाजयुमो के मंडल महामंत्री हैप्पी राजपूत की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य साथी घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हैप्पी अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और अप्रैल में उनकी शादी होने वाली थी।

News Source: आज तक
शेयर बाजार ने तोड़ा निवेशकों का दिल, सेंसेक्स 2800 अंक टुटा

शेयर बाजार ने तोड़ा निवेशकों का दिल, सेंसेक्स 2800 अंक टुटा

शेयर बाजार के लिए साल 2026 की शुरुआत बेहद खराब रही है। लगातार छह दिनों की गिरावट से सेंसेक्स 2800 अंक तक लुढ़क गया है। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली और ट्रंप की टैरिफ नीतियों के डर ने बाजार का भरोसा तोड़ दिया है। जियोपॉलिटिकल तनाव और अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर अनिश्चितता के चलते निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए हैं। फिलहाल शेयर बाजार में डर का माहौल बना हुआ है।

News Source: एबीपी न्यूज़