आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड को बदलने का फैसला किया है। अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह आरसीबी के पांच मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में और दो मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। सुरक्षा चिंताओं के कारण मैनेजमेंट ने यह बड़ा कदम उठाया है। इसी तरह राजस्थान रॉयल्स के मैच भी जयपुर से पुणे शिफ्ट हो सकते हैं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर विमेंस प्रीमियर लीग में एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने के करीब हैं। वह इस टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनने से 55 रन दूर हैं। अब तक दो सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत के पास आगामी सत्र में इतिहास रचने का मौका है। उनकी इस उपलब्धि पर खेल जगत की नजरें टिकी हैं।
Vastu Tips : घर में ये 3 तस्वीरें लगाते ही चमक जाएगी किस्मत
घर की दीवारों पर ये 3 तस्वीरें लगाने से बदल सकती है आपकी किस्मत।
- कृष्ण (कालिया नाग दमन): आग्नेय कोण (South-East) में लगाएं, इससे राहु-केतु के दोष और डर खत्म होगा।
- नृत्य करते गणेश: उत्तर दिशा में लगाएं, इससे पैसा, बुद्धि और सुख-शांति बढ़ेगी।
- भगवान नरसिंह: दक्षिण दिशा में लगाएं, इससे बुरी शक्तियों, दुश्मनों और शनि-मंगल के बुरे असर से बचाव होगा।
BLO मौत मामले में बड़ा खुलासा, टीएमसी समर्थक गिरफ्तार
मर्शिदाबाद में बीएलओ हमीमुल इस्लाम की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने टीएमसी समर्थक बुलेट खान को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि हमीमुल ने आरोपी को करीब 20 लाख रुपये उधार दिए थे, जिसे वह लौटा नहीं रहा था। पैसे मांगने पर आरोपी ने हमीमुल को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मानसिक तनाव और उत्पीड़न के चलते हमीमुल ने स्कूल में फांसी लगाकर जान दे दी।
BREAKING : पतंग के चक्कर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मासूम
नागपुर के कामठी रेलवे स्टेशन पर 13 साल का बालक कटी पतंग पकड़ने के लिए खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया, इस दौरान वह 11,000 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज झटका लगने से वह डब्बे पर गिर गया था, घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लावारिस काजू की मिठाई खाने से एक और मौत, ‘मिठाई कांड’ से मचा हड़कंप
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में लावारिस मिली काजू की मिठाई खाने से दूसरी मौत हो गई है। 75 वर्षीय बुजुर्ग सुंदरलाल कचोरिया की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अब भी उपचाराधीन हैं। इससे पहले एक चौकीदार की भी जान जा चुकी है। पुलिस इसे सोची-समझी साजिश मानकर जांच कर रही है क्योंकि मिठाई के डिब्बे पर किसी दुकान का नाम नहीं है।
उज्जैन में 14 जनवरी से ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का आगाज
उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक पांच दिवसीय ‘श्रीमहाकाल महोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। इसका उद्घाटन 14 जनवरी को सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे, जहाँ पार्श्वगायक शंकर महादेवन ‘शिवोऽहम्’ की प्रस्तुति देंगे। महोत्सव में सोना महापात्रा, विपिन अनेजा और अंतरराष्ट्रीय दल भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिदिन सांस्कृतिक यात्रा और जनजातीय नृत्यों का संगम महाकाल महालोक और त्रिवेणी संग्रहालय में देखने को मिलेगा।
बाइक और कार की जोरदार टक्कर, एक की मौत
चूरू के तारानगर-साहवा रोड पर एक बाइक और कार के बीच में टक्कर हो गई। इस हादसे में ग्राम कैलाश निवासी ओमप्रकाश मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुलतान और जीताराम घायल हो गए। पुलिस को सुचना मिलते ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शव को तारानगर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया।
चिरंजीवी की फिल्म देखते समय बड़ा हादसा, रिटायर ASI को आया हार्ट अटैक
हैदराबाद के अर्जुन थिएटर में चिरंजीवी की फिल्म ‘माना शंकर वराप्रसाद गारू’ देखते समय एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आनंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे फिल्म के पहले दिन का शो देखने पहुंचे थे, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना ने फिल्म की रिलीज की खुशियों के बीच मातम पसार दिया है।
ई-मित्र संचालक से लाखों रुपयों की लूट, बदमाश फरार
चूरू के राजलदेसर इलाके में देर रात ई-मित्र से लौट रहे संजय कुमार नाई (34) का कुछ कार सवार युवको ने अपहरण कर लिया। फिर उससे मारपीट कर एक लाख 40 हजार रुपए भी लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है, संजय ने बताया की उनके पास देशी कट्टा और दूसरे हथियार भी थे।