उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार सुबह 7:25 बजे 3.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अच्छी खबर यह है कि इससे जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। साल 2026 की शुरुआत से अब तक भारत में 26 बार धरती कांप चुकी है, जिसमें असम में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप सबसे बड़ा था। वैज्ञानिकों के अनुसार, टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण ऐसे झटके लग रहे हैं।
PNB ग्राहकों की मौज, 5 साल में मिलेगा तगड़ा रिटर्न
पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों को एफडी खातों पर 3.00 प्रतिशत से लेकर 7.20 प्रतिशत तक का तगड़ा ब्याज दे रहा है। आम नागरिक 5 साल के लिए एफडी स्कीम में 2 लाख जमा करते है तो मैच्यॉरिटी पर 2,70,701 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, अति वरिष्ठ नागरिक को 2 लाख के जमा पर 5 साल बाद 2,81,568 रुपये मिलेंगे।
iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, गूगल जेमिनी के साथ 1 बिलियन डॉलर की डील
एप्पल अपने आईफोन को और स्मार्ट बनाने के लिए गूगल के साथ हाथ मिला रहा है। टिम कुक की योजना सिरी में गूगल जेमिनी एआई को जोड़ने की है, जिससे यूजर्स को मुश्किल सवालों के जवाब और बेहतर सुझाव मिल सकेंगे। इस 1 बिलियन डॉलर की डील के बाद एप्पल के ‘एप्पल इंटेलिजेंस’ का सीधा मुकाबला ओपन एआई के चैट जीपीटी से होगा।
ससुर ने रची बहू के हत्या की साजिश, हुआ फरार
गोंदिया के गोरेगांव में एक ससुर ने पैसो और जमीन के लालच में अपनी ही बहू को मारने की साजिश रची। 14 नवंबर को बाइक सवार बहू और उसके पिता को एक अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को जांच में पता चला कि यह एक्सीडेंट नहीं, बल्कि हत्या की कोशिश थी। फिलहाल आरोपी ससुर फरार है और पुलिस तलाश कर रही है।
क्या होती है स्टैटिन थेरेपी? किडनी और हार्ट के मरीजों के लिए संजीवनी
किडनी की गंभीर बीमारी वाले मरीजों के लिए ‘स्टैटिन थेरेपी’ एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। एक शोध के मुताबिक आईसीयू में भर्ती मरीजों को यदि यह थेरेपी दी जाए, तो 30 दिनों के भीतर मौत का जोखिम 52% तक कम हो सकता है। यह न केवल कोलेस्ट्रॉल घटाती है, बल्कि शरीर की सूजन कम कर और ब्रेन हेमरेज जैसे खतरों से भी बचाती है।
बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, दो पक्षों में खूनी संघर्ष
भिंड के मालनपुर में बच्चों की लड़ाई को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों तरफ के लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल इलाके में शांति है और घायलों का इलाज जारी है।
BREAKING : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनवा नजदीक
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद इस समय खाली है, ऐसे में पद के लिए नामांकन 19 जनवरी को होने वाले है और 20 जनवरी को चुनाव होंगे। सूत्रों के मुताबिक अध्यक्ष की रेस में नितिन नबीन का नाम सबसे आगे है, अगर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते है तो उनका कार्यकाल जनवरी 2029 तक रहेगा।
भुवन बाम ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ने ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में बड़ी कानूनी जीत हासिल की है। कोर्ट ने उनकी बिना अनुमति इस्तेमाल की जा रही तस्वीरों और वीडियो को इंटरनेट से हटाने का आदेश दिया है। अब कोई भी व्यावसायिक लाभ के लिए उनके नाम, आवाज या किरदारों का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। अपनी पहचान और ब्रांड वैल्यू बचाने की दिशा में यह बड़ा कदम है।
BREAKING : UP में मेंथा फैक्ट्री के अंदर तीन सुरक्षा गार्ड्स की मौत
UP बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में तीन सुरक्षा गार्ड्स की रहस्यमयी मौत हो गयी । मंगलवार सुबह तीनों के शव फैक्ट्री के केबिन में पाए गए। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि कड़ाके की ठंड से बचने के लिए उन्होंने केबिन के अंदर अंगीठी जलाई होगी, जिससे बनी जहरीली गैस के कारण उनका दम घुट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चक्रधरपुर : बनारसी पैलेस में भीषण आग, लाखों की साड़ियां राख
पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में बनारसी पैलेस में शॉर्ट सर्किट की वजह से बड़ी आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखी लाखों की बनारसी साड़ियां और सूट जलकर राख हो गए। बताया जा रहा है कि दूकान मालिक अपने परिवार के साथ पिकनिक पर गए हुए थे। फ़िलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा है।