बांग्लादेश के नरसिंगदी जिले में 40 वर्षीय हिंदू व्यवसायी सरत चक्रवर्ती मणि की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी। वह सोमवार रात करीब 9 बजे अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पिछले कुछ दिनों में यह क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में काफी डर है।
कुत्ता काटा तो सरकार भरेगी मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि अगर आवारा कुत्ते के काटने से किसी बच्चे या बुजुर्ग की मौत या गंभीर चोट होती है, तो राज्य सरकार को भारी मुआवजा देना होगा। कोर्ट ने ‘डॉग फीडर्स’ की भी जवाबदेही तय करने का संकेत दिया है। कोर्ट ने दोटूक कहा कि अगर किसी को कुत्तों से इतना लगाव है, तो उन्हें सड़कों पर खिलाने के बजाय अपने घर ले जाएं।
दो बाइक सवार भाइयों को वाहन ने रौंदा, एक की मौत
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बावली गांव के पास मंगलवार सुबह दो बाइक सवार भाइयो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हारून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सावेज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन
5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन 5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन 5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन 5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन5 सिक्किन पुश नोटिफिकेतन
बांग्लादेश को ICC का झटका, भारत में मैच कराने की मांग खारिज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू को लेकर चल रहा विवाद गहरा गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अपने मैचों को भारत में आयोजित कराना चाहता था, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को मानने से इनकार कर दिया है। आईसीसी का मानना है कि बांग्लादेश में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है और वेन्यू बदलने का कोई ठोस आधार नहीं है। अब बांग्लादेश को अपने घरेलू मैदानों पर ही खेलना होगा।
4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन
4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन 4 सिक्किन पुश नोटिफिकेशन
RLD नेता को मारी गोली, हमले के बाद हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव नीरज मलिक पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जब वे अपने घर के बाहर थे। हमले में गंभीर रूप से घायल नेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन
३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन ३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन ३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन ३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन ३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन ३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन ३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन ३ सिक्किन पुश नोटिफिकेशन
Rajasthan Exam Calendar जारी, 1 लाख से अधिक पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान सरकार ने 2026 के लिए नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। सरकार 1 लाख से ज़्यादा पदों पर भर्ती करने वाली है। इसमें पुलिस, शिक्षक और पटवारी जैसे अलग-अलग विभागों की 44 भर्तियां शामिल हैं। इस लिंक की मदद से कैलेंडर चेक कर सकते है इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करे।
पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने सिख लड़की का किया गैंगरेप
लंदन में एक पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने 14 साल की सिख लड़की को अगवा कर फ्लैट में बंद कर दिया और कई लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो लंदन के करीब 200 सिखों ने आरोपी के फ्लैट को घेर लिया। भारी विरोध और हंगामे के बाद समुदाय के लोगों ने खुद लड़की को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।