आईआईटी गुवाहाटी ने GATE 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। कोई भी उम्मीदवार आसानी से इस डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकता है। परीक्षा 7, 8, 14 एवं 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर जरूर विजिट करे।
मोमबत्ती जलाना पड़ा भारी, 35 वर्षीय महिला की मौत
लखनऊ के रोहतास अपार्टमेंट में मोमबत्ती से लगी आग ने 35 वर्षीय निदा रिज़वी की जान ले ली। बताया जा रहा है कि लाइट जाने पर उन्होंने मोमबत्ती जलाई थी, जिससे कमरे में आग फैल गई। दम घुटने और झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई, जबकि उनके पति और बच्चों को बचा लिया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
अमीर पार्टनर को लेकर ट्रोल हुईं इन्फ्लुएंसर मिनिया पाग्नी
इटालियन इन्फ्लुएंसर मिनिया पाग्नी को सोशल मीडिया पर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और अमीर पार्टनर को लेकर ‘गोल्ड डिगर’ कहकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स का दावा है कि वह केवल पैसों के लिए रिश्ते में हैं। जवाब में मिनिया ने कहा कि उन्हें अपनी पसंद पर गर्व है और वह अपनी मेहनत से सफल हुई हैं। उन्होंने साफ किया कि दूसरों की राय से उनकी खुशियों पर कोई फर्क नहीं पड़ता।
BREAKING : झारखंड BJP अध्यक्ष पद के लिए नाम तय
झारखंड बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए आदित्य साहू का नाम फाइनल हो गया है। मंगलवार (13 जनवरी) को उन्होंने अकेले ही इस पद के लिए नामांकन भरा, जिसके बाद अब चुनाव करने की कोई जरुरत नहीं है। वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे। इस बात की आधिकारिक घोषणा बुधवार (14 जनवरी) को की जाएगी।
IPL 2026 से पहले बड़ी खबर, भारतीय खिलाड़ी ने अचानक लिया संन्यास
IPL 2026 शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी केसी करियप्पा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने सभी लोगो को दिया और कहा, “गलियों से शुरू हुआ उनका सफर स्टेडियम की लाइट्स तक पहुँचा और उन्होंने अपना बचपन का सपना जी लिया।” उनका आईपीएल करियर छोटा रहा लेकिन उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी।
सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, बुजुर्गों के लिए शुरू होगी मोबाइल रजिस्ट्रेशन सर्विस
नीतीश सरकार ने बुजुर्गों के लिए ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ योजना के तहत घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा शुरू की है। अब 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट के जरिए घर पर ही जमीन-फ्लैट का निबंधन करा सकेंगे। आवेदन के 7 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी होगी। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से पूरे बिहार में लागू कर दी जाएगी।
15 साल की बच्ची का जला हुआ शव मिला, बेरहमी देख कांप उठी रूह
देवास के खातेगांव में एक 15 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध अवस्था में जला हुआ शव मिला है। मृतका का चेहरा, पेट और पीठ बुरी तरह झुलसे हुए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने के लिए उसे जलाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
स्कूटी सवार युवती को आर्मी ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
प्रयागराज में मम्मफोर्डगंज के त्रिपाठी चौराहे के पास एक स्कूटी सवार युवती को एक आर्मी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आस्था कुमारी (20)की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतिका आज सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी, और उससे पहले ही हादसे में उसकी जान ले ली।
भारत में आई ब्रिटेन की मशहूर साइकिल कंपनी, लॉन्च किए 18 धांसू मॉडल
ब्रिटिश ब्रांड Muddyfox ने भारतीय साइकिल बाजार में धमाकेदार एंट्री की है। कंपनी ने प्रोफेशनल साइक्लिंग और शौकिया राइडर्स के लिए कुल 18 प्रीमियम मॉडल पेश किए हैं। इन साइकिलों को आधुनिक तकनीक और मजबूती के साथ डिजाइन किया गया है। भारत में बढ़ते फिटनेस क्रेज और आउटडोर एक्टिविटीज को देखते हुए कंपनी को यहां बड़े कारोबार की उम्मीद है।
IIT-भुवनेश्वर में बड़ा हादसा: पीएचडी छात्र की मौत
आईआईटी-भुवनेश्वर परिसर में सोमवार देर रात दो स्कूटी सवार छात्रों का मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे डिवाइडर से टकराकर गिर गए। हादसे में एक पीएचडी छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर छात्र को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।