महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने चार दिनों के लिए शराब दुकानों को बंद करने का ऐलान किया है। शराब दुकानें 13 से 16 जनवरी तक बंद रहने वाली है यानि चार दिन के लिए ड्राई डे होगा। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई होगी।
4 दिनों में ‘द राजा साब’ ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ ने रिलीज के पहले 4 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर तेलुगु और हिंदी बेल्ट में। हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने प्रभास की ‘बाहुबली’ और ‘कल्कि 2898 AD’ जैसी फिल्मों की सफलता को दोहराते हुए एक बार फिर बॉक्स ऑफिस का राजा साबित कर दिया है।
सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत, साल भर पहले हुई थी शादी
चंडीगढ़ में सेक्टर 34-35 की डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ़्तार वाहन ने डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तराखंड निवासी खुशमीत रावत के रूप में हुई है और एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।
दिल्ली सरकार का बड़ा धमाका, EWS आय सीमा बढ़कर हुई 5 लाख
दिल्ली सरकार ने EWS श्रेणी के लिए वार्षिक आय सीमा को 1 लाख/2.2 लाख रुपये से बढ़ाकर सीधे 5 लाख रुपये कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद लिए गए इस फैसले से अब 5 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवार भी निजी अस्पतालों में आरक्षित EWS बेड पर मुफ्त इलाज के हकदार होंगे। यह नियम दिल्ली के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों पर लागू होगा।
राऊ : बस की टक्कर से महिला की मौत, ड्राइवर फरार
इंदौर के राऊ क्षेत्र में आज दोपहर मंगलवार को सड़क पार करते समय एक महिला को तेज रफ़्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में विद्या, पति भागीरथ पाटीदार की मौके पर ही जान चली गई। टक्कर के बाद लोगो ने बस को रोक लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
वायु सेना में अग्निवीर बनने का मौका, नोटिफिकेशन जारी
भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु 2027 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए 12वीं ( विज्ञान या गैर-विज्ञान ) पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता ( PFT ) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
Health Tips : पुरुषों को जरूर करवाना चाहिए ये टेस्ट
हर साल पुरुषों को 30-40 की उम्र के बाद कुछ टेस्ट जरूर कराने चाहिए:
- CBC: खून की पूरी जांच।
- लिवर टेस्ट (LFT): लिवर की सेहत के लिए।
- किडनी टेस्ट (KFT): गुर्दों की सही जांच।
- लिपिड प्रोफाइल: कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत के लिए।
- ब्लड शुगर (HbA1c): शुगर या डायबिटीज का पता लगाने के लिए।
- यूरिन टेस्ट: शरीर की अंदरूनी सफाई और इन्फेक्शन चेक करने के लिए।
‘बेबी एबी’ ने बढ़ाई CSK टीम की टेंशन
SA20 लीग में डेवाल्ड ब्रेविस की खराब फॉर्म ने चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन बढ़ा दी है। जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ब्रेविस ने 7 पारियों में केवल 120 रन बनाए हैं। आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन के बाद CSK को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन लगातार फ्लॉप होने के कारण उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Share Market : एक दिन की तेजी के बाद फिर आई गिरावट
शेयर मार्केट में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को थोड़ी बढ़त दिखाने के बाद, मंगलवार (13 जनवरी) को बाजार फिर से लाल निशान पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,627 पर आ गया, वहीं निफ्टी भी करीब 58 अंक फिसलकर 25,732 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को बाजार में हरियाली देखने को मिली थी, लेकिन आज फिर नुकसान हुआ।
गंदे पानी की समस्या से मिलेगा छुटकारा, नगर निगम का बड़ा फैसला
इंदौर में दूषित पानी और जल संकट की शिकायतों को दूर करने के लिए नगर निगम ने ‘जल सुनवाई’ अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोग गंदे पानी की सप्लाई, कम प्रेशर और पाइपलाइन लीकेज जैसी समस्याओं की सीधी शिकायत कर सकते हैं। महापौर और निगम अधिकारियों का लक्ष्य है कि शहर के हर वार्ड में साफ पानी की पहुंच सुनिश्चित हो और शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए।