सोने-चांदी के दाम आज (13 जनवरी) को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। IBJA के अनुसार, आज एक किलो चांदी की कीमत 6,256 रुपए बढ़कर 2,63,032 रुपए हो गई है । वहीं, आज 10 ग्राम 24k सोने का भाव 33 रुपए बढ़कर 1,40,482 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुँच गया । दो दिन में चाँदी 20 हज़ार महँगी हुई है।
मेट्रो के आगे युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत
दिल्ली के नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को एक अज्ञात युवक ने चलती मेट्रो के आगे छलांग लगा दी। इस हादसे में युवक की जान चली गई, युवक की मौत से स्टेशन पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है, जल्द ही उसके आत्महत्या करने की वजह सामने आ जाएगी।
भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
शाहजहाँपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त किसी काम से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
संक्रांति से पहले एक्शन मोड में भोपाल पुलिस
भोपाल में मकर संक्रांति से पहले चाइनीज मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तलैया थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा बेचने के आरोप में शहर के पहले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में जानलेवा मांझा बरामद हुआ है। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जो भी दुकानदार चोरी-छिपे यह मांझा बेचेगा, उसके खिलाफ जिला बदर जैसी धाराएं लगाई जाएगी।
संविधान की प्रति जलाने वाले आरोपी की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
पुणे के महाभिनिष्क्रमण मैदान में संविधान की प्रति फाड़ने और जलाने के आरोपी उत्तम सोनावणे की मौत हो गई है। उत्तम को हाल ही में महाराष्ट्र की जेल से रिहा किया गया था, लेकिन रिहाई के अगले ही दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी की अचानक मौत के बाद उसके परिजनों ने जेल में प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
Bank Holiday : फरवरी तक इतने दिन बैंक रहेंगे बंद
RBI हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा। 16 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस होने से चेन्नई और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे। 17 जनवरी को उझावर थिरुनल पर्व होने से चेन्नई में बैंक बंद रहेंगे। 23 जनवरी 2026 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और बसंत पंचमी के चलते बैंक बंद रहेंगे। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन भी बैंक की छुट्टी रहेगी।
टूर्नामेंट के बीच में फाफ डु प्लेसिस बाहर, इस खिलाडी को मिली टीम की कमान
जॉबर्ग सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके कप्तान फाफ डु प्लेसिस अंगूठे की चोट के कारण SA20 2026 से बाहर हो गए हैं। उन्हें 10 जनवरी को MI केप टाउन के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान दाएं हाथ के अंगूठे में ‘लिगामेंट टियर’ हुआ था, जिसकी अब सर्जरी होगी। उनकी जगह डोनावोन फरेरा को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।
सुख-समृद्धि के लिए मकर संक्रांति के दिन करें ये काम
कल मकर सक्रांति के दिन सुबह से पानी में तिल या गंगाजल डालकर नहाएं, इससे सेहत अच्छी रहती है। नहाने के बाद कल तिल, कंबल, चावल और उड़द की दाल का दान करें। इन चीजों को करने से पुण्य मिलता है। शास्त्रों के अनुसार सक्रांति के दिन काली उड़द की दाल वाली खिचड़ी बनाकर खाना चाहिए, इससे ग्रह मजबूत होते हैं।
मामूली विवाद के बाद वकील का अपहरण, 7 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर के सांगानेर इलाके में कार टच होने के मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने वकील मानवेंद्र सिंह का अपहरण कर लिया। आरोपी उन्हें करीब 100 किलोमीटर दूर गंगापुर सिटी ले गए और उनकी पत्नी से 16,000 रुपये की फिरौती वसूली। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और घेराबंदी कर वकील को सुरक्षित छुड़ा लिया और वारदात में शामिल 7 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
टहनियां काटते समय पेड़ से गिरा युवक, मौत
राजगढ़ के लंबोर बड़ी गांव में एक युवक खेजड़ी के पेड़ पर टहनियां काटने के लिए चढ़ा था, तभी पेड़ से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार के रूप में की गई है। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। उसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।