📱Download Our App
अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगी टीम इंडिया

अंडर-19 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, पहले मैच में अमेरिका से भिड़ेगी टीम इंडिया

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इस बार सबकी नजरें टीम इंडिया के उभरते सितारे आयुष म्हात्रे और महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

News Source: इंडिया टीवी
ट्रंप के हमले की धमकी पर क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?

ट्रंप के हमले की धमकी पर क्या बोले ईरान के विदेश मंत्री?

डोनाल्ड ट्रंप के हमले की धमकी पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर वॉशिंगटन तेहरान को आजमाना चाहता है तो उनका देश युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है । एक इंटरव्यू में सोमवार (12 जनवरी) को अराघची ने कहा कि अशांति के बीच अमेरिका के साथ कम्युनिकेशन के चैनल खुले हैं ।

News Source: एबीपी न्यूज़
इंदौर कलेक्टर का कड़ा आदेश, चाइनीज मांझा बेचा तो जाना होगा जेल

इंदौर कलेक्टर का कड़ा आदेश, चाइनीज मांझा बेचा तो जाना होगा जेल

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आदेश जारी किया है कि यदि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के कारण किसी व्यक्ति की मौत होती है या कोई गंभीर घायल होता है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल जुर्माना नहीं, बल्कि अब सीधे जेल की कार्रवाई होगी।

News Source: इंडिया टीवी
JAM 2026 Admit Card जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

JAM 2026 Admit Card जारी, यहाँ से करे डाउनलोड

IIT बॉम्बे की ओर से JAM परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके है। जो कोई भी उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते है ऑफिशियल वेबसाइट joaps.iitb.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 15 फरवरी 2026 को होने वाली है, ध्यान रहे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन आईडी और पासवर्ड जरूर याद रखे।

News Source: जागरण
MP BREAKING : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान

MP BREAKING : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह अपनी राज्यसभा सीट खाली कर रहे हैं । अप्रैल में उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उन्होंने तीसरी बार उच्च सदन में जाने से इनकार कर दिया है । अब वे मध्य प्रदेश राजनीति और संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगे ।

News Source: आज तक
RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के 2 मैच

RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, रायपुर में होंगे IPL के 2 मैच

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने ऐलान किया है कि रायपुर को आईपीएल के दो मैचों की मेजबानी मिली है। सबसे खास बात यह है कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक RCB रायपुर के मैदान पर अपना मुकाबला खेलेगी। इस घोषणा के बाद प्रदेश के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। राज्य सरकार ने BCCI के साथ मिलकर मैच की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।

News Source: लल्लूराम
मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल

मामूली विवाद में युवक को मारा चाकू, युवक गंभीर रूप से घायल

पटना के भगत सिंह चौक पर मामूली विवाद में अपराधियों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और CCTV फुटेज से हमलावरों की तलाश कर रही है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
खंडवा : कलेक्टर से शिकायत पर वार्डन कर रही टॉर्चर, पेपर में छपवाई ग़लत जानकारी

खंडवा : कलेक्टर से शिकायत पर वार्डन कर रही टॉर्चर, पेपर में छपवाई ग़लत जानकारी

खंडवा के सीनियर महाविद्यालय जनजातीय कन्या छात्रावास की छात्राओं द्वारा खाने में इल्ली की कलेक्टर से शिकायत करने के बाद आज एक बार फिर छात्राओं ने वार्डन पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना की कलेक्टर से शिकायत करने के बाद वार्डन टॉर्चर कर रही है। और न्यूज़ में छात्राओं के ख़िलाफ़ ग़लत जानकारी छपवाकर बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

News Source: इंस्टाग्राम
इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बस ने स्कूल टेम्पो को मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बस ने स्कूल टेम्पो को मारी टक्कर, 10 बच्चे घायल

इंदौर – इच्छापुर हाईवे पर शनि मंदिर के सामने एक निजी कम्पनी की तेज रफ़्तार बस ने ग्रीन डिविज़न स्कूल से लौट रहे बच्चों के टेम्पो को सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 10 स्कूली छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मोटक्का पुलिस ने सभी घायलों को निजी वाहनो से सनावद के प्राइवेट अस्पताल पहुँचाया। पुलिस हादसे की जाँच कर रही है।

News Source: इंस्टाग्राम
15 जनवरी को क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार?

15 जनवरी को क्यों बंद रहेगा शेयर बाजार?

NSE और BSE ने घोषणा की है कि गुरुवार, 15 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र में होने वाले म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनावों (सिविक पोल्स) के कारण कैपिटल मार्केट सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी । यह फैसला महाराष्ट्र सरकार के घोषित पब्लिक हॉलिडे के बाद आया है, जिसमें 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशंस में वोटिंग हो रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च