📱Download Our App
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर की बात

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर की बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर चर्चा की। इसमें व्यापार, रक्षा, परमाणु ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में सहयोग पर ध्यान दिया गया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और भविष्य में संपर्क में रहने पर सहमति जताई। यह बातचीत व्यापारिक मुद्दों पर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान के बाद हुई है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
ईरान से क्या-क्या ख़रीदता-बेचता है भारत ?

ईरान से क्या-क्या ख़रीदता-बेचता है भारत ?

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, भारत से ईरान को होने वाले मुख्य निर्यातों में 512.92 मिलियन डॉलर के जैविक रसायन शामिल हैं । इसके बाद फल, मेवे, खट्टे फलों के छिलके और खरबूजे़ आते हैं, जिनका मूल्य 311.60 मिलियन डॉलर है । खनिज ईंधन, तेल और डिस्टिलिशन प्रॉडक्टस (जिनसे पेट्रोलियम उत्पाद, शराब और इत्र बनते हैं) का आयात 86.48 मिलियन डॉलर का है ।

News Source: बीबीसी
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली बल्लेबाज

कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली पहली बल्लेबाज

घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से खेलने वाली आयुषी सोनी 25 साल की दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं । उन्हें डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में गुजरात जॉयंटस ने 30 लाख में खरीदा था । 13 जनवरी को गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुक़ाबलें में टीम ने उन्हें 17वें ओवर में रिटायर्ड आउट करने का फैसला किया ।

News Source: एबीपी न्यूज़
आज या कल, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? पंडित जी ने बताई सही तिथि

आज या कल, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? पंडित जी ने बताई सही तिथि

उदयातिथि के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को ही मनाना शास्त्रसम्मत माना गया है । पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी यानी आज रात करीब 9:35 बजे सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, इसलिए संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी की प्रातःकाल में रहेगा । संक्रांति के बाद लगभग 16 घंटे तक पुण्यकाल रहता है और इस दिन स्नान-दान प्रातःकाल में करना श्रेष्ठ माना गया है ।

News Source: आज तक
राज्य को मिली नई तहसील, सरकारी आदेश जारी

राज्य को मिली नई तहसील, सरकारी आदेश जारी

ग्वालियर के पिछोर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पिछोर को अब उप-तहसील से बढ़ाकर पूरी तहसील बना दिया है। 1965 के बाद अब जाकर पिछोर को फिर से यह उपलब्धि मिली है। इससे अब पिछोर और बिलौआ के ग्रामीणों को जमीन-जायदाद और राजस्व के कामों के लिए बार-बार डबरा नहीं जाना पड़ेगा।

News Source: पत्रिका
डगडौआ में सड़क हादसा, कार की टक्कर से युवती की मौत

डगडौआ में सड़क हादसा, कार की टक्कर से युवती की मौत

मऊगंज के डगडौआ गांव में मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 17 साल की रूपा प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मरने के बाद कार चालक फरार हो गया, फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू कर दी।

News Source: दैनिक भास्कर
पोस्ट ऑफिस दे रहा 1 लाख पर ₹44,995 का रिटर्न, जाने कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस दे रहा 1 लाख पर ₹44,995 का रिटर्न, जाने कैलकुलेशन

बेंको के अलावा पोस्ट ऑफिस भी ग्राहकों को एफडी स्कीम पर अच्छा रिटर्न देता है। इसमें 5 साल के लिए एक लाख रूपए जमा करते है तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,44,995 रुपये मिलेंगे, जिसमें से केवल ब्याज से 44,995 रुपये मिलते है। आपको बता दे कि देश का कोई भी बैंक 5 साल के जमा पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज नहीं दे रहा है।

News Source: इंडिया टीवी
प्रेग्नेंसी में महिलाओ को पीना चाहिए इतना पानी

प्रेग्नेंसी में महिलाओ को पीना चाहिए इतना पानी

सर्दियों के दिनों में गर्भवती महिलाओं को कम पानी पीना दिक्कत दे सकता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी में कम पानी पीने से पेट में पानी (एम्नियोटिक फ्लूइड) कम हो सकता है जिससे बच्चे के शरीर पर दबाव पड़ता है और सिजेरियन डिलीवरी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में महिला को दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

News Source: टीवी9 भारतवर्ष
नेटफ्लिक्स पर आ रही ये नई फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

नेटफ्लिक्स पर आ रही ये नई फिल्में-सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

नेटफ्लिक्स पर जनवरी महीने के बाकि दिनों में कई फिल्में और सीरीज आ रही हैं। जिसमे 16 जनवरी को एक्शन फिल्म ‘द रिप’ और कोरियन सीरीज ‘कैन दिस लव बी ट्रांसलेटेड?’ रिलीज होगी। इसके बाद 20 जनवरी को ‘WWE: अनरियल सीजन 2’ और 29 जनवरी को सबसे चर्चित ‘ब्रिजर्टन सीजन 4 (पार्ट 1)’ देखने को मिलेगी। इसके साथ और भी कई सीरीज व् फिल्मे आएगी।

News Source: एबीपी न्यूज़
महाकुंभ फेम ‘हर्षा रिछारिया’ ने छोड़ी धर्म की राह, शेयर किया वीडियो

महाकुंभ फेम ‘हर्षा रिछारिया’ ने छोड़ी धर्म की राह, शेयर किया वीडियो

प्रयागराज महाकुंभ से मशहूर हुई इंफ्लुएंसर हर्षा रिछारिया ने धर्म की राह छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि पिछले एक साल से लोग उनका लगातार विरोध कर रहे हैं और उनका चरित्र हनन किया जा रहा है। इस रास्ते पर चलने की वजह से उन पर काफी कर्ज भी हो गया है। वो मौनी अमावस्या पर आखिरी स्नान करके दोबारा एंकरिंग काम शुरू करेंगी।

News Source: इंस्टाग्राम