भिंड के सौरा गांव में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते 45 वर्षीय किसान राजकुमार गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब 11 साल का बेटा अपने पिता को बचाने आया, तो उसे भी लाठी से मारकर घायल कर दिया। आरोपियों की पहचान रूपसिंह और लक्ष्मण के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
महाकाल से ओंकारेश्वर तक भक्ति की धूम, खरगोन में बनेगा बड़ा रिकॉर्ड
मकर संक्रांति के मौके पर मालवा-निमाड़ में आस्था का सैलाब उमड़ा है। उज्जैन में बाबा महाकाल का तिल-उबटन से विशेष अभिषेक होगा, तो वहीं ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के साथ तिल-गुड़ का भोग लगाया जाएगा। इस बार खरगोन का नवग्रह मंदिर एक बड़ा धार्मिक रिकॉर्ड बनाने जा रहा है, जहाँ 151 पंडित मिलकर 51,000 सत्यनारायण कथाओं का पाठ करेंगे।
पानी की किल्लत पर भारी हंगामा, कार छोड़ पैदल भागे कमिश्नर
रतलाम में पानी की किल्लत और गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड 38 और 39 के निवासियों ने खाली बर्तन लेकर सड़क जाम कर दी और जमकर नारेबाजी की। जब नगर निगम कमिश्नर वहां से गुजरे, तो गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। हंगामा बढ़ता देख कमिश्नर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर पैदल ही वहां से निकल गए।
गोली लगने से युवक की मौत, इलाके में तनाव
टीकमगढ़ के जतारा गांव में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय जितेंद्र कुशवाहा की गोली लगने से मौत हो गई। गांव के पास उसका शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पुलिस को जांच में लाश के पास से एक देसी कट्टा और बीयर की बोतल मिली है। फ़िलहाल पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है हत्या, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
MP सरकार का बड़ा फैसला, 900 करोड़ के खर्च से बनेंगे 3 नए बांध
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायसेन और राजगढ़ के किसानों को बड़ी सौगात दी है। अब रायसेन में दो और राजगढ़ में एक नया बांध बनाया जाएगा। इन तीनों बांधों के निर्माण में 898.42 करोड़ रुपये खर्च आएगा। इनके बनने से 18 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन सिंचित होगी और लगभग 20 हजार से ज्यादा किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
UPDATE : अदाणी समूह इस राज्य में करेगा 1.5 लाख करोड़ का निवेश
राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात 2026 समिट में अदाणी समूह ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। अदाणी पोर्ट के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने बताया कि अदाणी समूह अगले पांच वर्षों में कच्छ क्षेत्र में 1.5 लाख करोड़ रुपये का भारी निवेश करेगा। यह निवेश भारत की ऊर्जा सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा ।
आज फिर शेयर बाज़ार में मची तबाही, सेंसेक्स 148 अंक टूटा
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.81 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 83,479.88 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 15.20 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 25,717.10 अंक पर आ गया। वहीं कल सेंसेक्स 250.48 अंक गिरकर 85,627.69 अंक पर बंद हुआ था।
35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
इंदौर के गांधी नगर इलाके में मंगलवार शाम 35 वर्षीय अर्जुन, पुत्र रामरतन मकवाना ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इसका पता उस समय लगा जब शाम को उसकी पत्नी और बच्चे खेत से घर लौटे। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि किसान ने आत्महत्या किस वजह से की।
ईरान भारत के लिए कितना मायने रखता है?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। हालांकि, भारतीय सरकारी सूत्रों के अनुसार, इसका भारत पर न्यूनतम असर होगा क्योंकि ईरान भारत के टॉप 50 व्यापारिक भागीदारों में शामिल नहीं है । पिछले साल दोनों देशों का व्यापार भारत के कुल व्यापार का मात्र 0.15% ही था।
पुलिस ने मारा छापा, 10 करोड़ की ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रतलाम पुलिस ने 13 जनवरी, मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ रुपये की ‘एमडी ड्रग्स’ पकड़ी है। दरअसल, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर जावरा के हुसैन टेकरी में छापा मारा और छापेमारी में पुलिस ने दस किलो ड्रग्स बरामद की। इस मामले में मंदसौर के रहने वाले आरोपी मनोहर गुर्जर और जाजू सुल्तान को गिरफ्तार किया गया है।