📱Download Our App
जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक महिला की मौत

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, एक महिला की मौत

निवाड़ी के कुंवरपुरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमे तीन महिलाओ समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमे से विमलेश यादव नामक महिला ने मंगलवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

News Source: दैनिक भास्कर
टीकमगढ़ : गोली लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत

टीकमगढ़ : गोली लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक जितेंद्र कुशवाहा का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत गोली लगने से हुई है और पुलिस को मौके से एक देसी कट्टा और शराब की बोतल मिली है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

News Source: अमर उजाला
ईरान के हत्यारे सावधान, डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम दी धमकी

ईरान के हत्यारे सावधान, डोनाल्ड ट्रंप ने खुलेआम दी धमकी

ईरान में विरोध प्रदर्शनों की आग भड़क उठी है और सरकार के खिलाफ माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि हत्यारों को अपनी हरकतों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। वहीं निर्वासित क्राउन प्रिंस रजा पहलवी ने ईरानी सेना से विद्रोह करने और जनता का साथ देने की अपील की है, जिससे सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

News Source: ऑफिशियल लिंक
राहु-केतु का महापरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ पैसा

राहु-केतु का महापरिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा छप्पर फाड़ पैसा

साल 2025 के अंत में राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है, जिसका बड़ा असर 2026 में देखने को मिलेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से सिंह और कुंभ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है और उन्हें करियर व व्यापार में बड़ी तरक्की मिल सकती है। वहीं अन्य राशियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

News Source: जागरण
सचिन-द्रविड़ को पछाड़ने के करीब किंग कोहली, राजकोट में रचेंगे इतिहास

सचिन-द्रविड़ को पछाड़ने के करीब किंग कोहली, राजकोट में रचेंगे इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे में विराट कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। अगर कोहली आज अर्धशतक जड़ते हैं, तो वह लगातार 6 वनडे पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। ऐसा कर वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने लगातार 5 बार यह कारनामा किया था।

News Source: जागरण
IND vs NZ 2nd ODI: जानें कब और कहाँ देखें लाइव?

IND vs NZ 2nd ODI: जानें कब और कहाँ देखें लाइव?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के न‍िरंजन शाह स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। आज का मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर फ्री में देख सकते है इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकते है।

News Source: न्यूज़ 24
संक्रांति पर चांदी ने बनाया नया कीर्तिमान, ₹3 लाख के करीब पहुंचे दाम

संक्रांति पर चांदी ने बनाया नया कीर्तिमान, ₹3 लाख के करीब पहुंचे दाम

भारतीय बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। MCX पर चांदी पहली बार ₹2,83,725 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई, वहीं सोना भी ₹1,43,000 प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है। ग्लोबल तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के कारण कीमती धातुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम आदमी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

News Source: जागरण
सुबह-सुबह दर्दनाक ट्रैन हादसा, 22 लोगों की मौत

सुबह-सुबह दर्दनाक ट्रैन हादसा, 22 लोगों की मौत

थाईलैंड में आज बुधवार सुबह उत्तर-पूर्वी हिस्से की ओर जा रही एक ट्रेन पर कंस्ट्रक्शन क्रेन गिर गई, जिससे की ट्रैन पटरी से उतर गई और उसमे आग लग गई। हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए है। फ़िलहाल बचाव टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पंहुचा रही है।

News Source: न्यूज़ 24
बस में लगी भीषण आग, देवदूत बनकर आया ट्रक ड्राइवर

बस में लगी भीषण आग, देवदूत बनकर आया ट्रक ड्राइवर

इंदौर से रीवा जा रही एक बस रायसेन के पास हादसे का शिकार होते-होते बची। चलती बस के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई थी, जिससे करीब 50 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत रही कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर की नजर लपटों पर पड़ी। उसने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को बस के आगे अड़ाकर उसे जबरन रुकवाया और सबको अलर्ट किया।

News Source: नईदुनिया
भाजपा नेता के बंगले में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

भाजपा नेता के बंगले में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास पर बुधवार सुबह ( 14 जनवरी 2026 ) आग लग गई। यह घटना उनके 21, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड स्थित निवास पर हुई। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

News Source: पत्रिका