मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए सख्त गाइडलाइन्स जारी की हैं। नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को 3 साल की जेल या ₹5000 जुर्माना हो सकता है। सामूहिक नकल पाए जाने पर पूरे परीक्षा केंद्र का एग्जाम निरस्त कर दिया जाएगा। 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी और 10वीं की 13 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
T20 वर्ल्ड कप से पहले जोश हेजलवुड ने दिया फिटनेस अपडेट
7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए राहत भरी खबर है। स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि उनकी रिकवरी सही दिशा में है और वे टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वे एशेज और पाकिस्तान सीरीज से बाहर रहे थे।
लावारिस मिठाई खाने से एक और मौत, मृतकों का आंकड़ा 3 पहुंचा
छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में लावारिस मिठाई खाने से मौतों का सिलसिला जारी है। सड़क किनारे और सरकारी परिसर के पास मिली मिठाई खाने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या अब तीन हो गई है। पीएचई विभाग के चौकीदार और एक बुजुर्ग के बाद अब सुंदर लाल ने भी दम तोड़ दिया है। पुलिस इस “मीठे जहर” के स्रोत का पता खंगाल रही है।
गायब हुईं हॉस्टल की छात्राएं, क्लासरूम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल
शहडोल के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर में सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है। यहाँ एक के बाद एक दो छात्राएं लापता हो गई हैं, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। इसी बीच स्कूल के क्लासरूम में एक शिक्षिका का छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस का वीडियो वायरल होने से अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। दो अधीक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है।
ओटीटी पर मचेगा धमाल, दो बड़ी फिल्मों के बीच महा-क्लैश
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इमरान हाशमी की थ्रिलर सीरीज ‘तस्करी द स्मगलर’ और तेलुगु फिल्म ‘अनगनागा ओका राजू’ एक साथ रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों के बीच ओटीटी पर कड़ा क्लैश होने वाला है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मनोरंजन प्रेमियों के लिए इस वीकेंड एक्शन और थ्रिलर का डबल डोज मिलने वाला है।
1.3 करोड़ अवैध वोटर्स की पहचान, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
पश्चिम बंगाल में अवैध वोटर्स को लेकर मचे घमासान के बीच चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य में करीब 1.3 करोड़ अवैध मतदाताओं की पहचान हुई है। ममता बनर्जी सरकार पर आरोप है कि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए। इसे लेकर बीजेपी हमलावर है, जबकि तृणमूल कांग्रेस इन आंकड़ों को राजनीति से प्रेरित बता रही है।
RSS कार्यालय पहुंचे चीनी प्रतिनिधि, अखिलेश यादव ने कसा तीखा तंज
दिल्ली में आरएसएस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधियों की मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कड़ा तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा कर लिखा कि जब दोनों के बीच बातचीत हो ही रही है, तो कम से कम चीन के कब्जे वाली भारतीय जमीन के बारे में भी पूछ लेना चाहिए। अखिलेश ने इस बहाने सीमा विवाद पर संघ और भाजपा को घेरा है।
शुक्ला ब्रदर्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भीड़ ने लगाई बस में आग
इंदौर में राजकुमार ब्रिज के पास बुधवार सुबह शुक्ला ब्रदर्स की तेज रफ़्तार बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, हादसे में युवक के हाथ पैर और पीठ में चोट लगी। जिसके बाद नाराज लोगो ने बस को आग लगा दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझा दिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।
मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘खेलो MP यूथ गेम्स 2026’, विजेताओं को मिलेंगे 4 करोड़ रूपए
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026’ की शुरुआत कर दी है। आयोजन 13 से 31 जनवरी तक चलेगा, जिसमें राज्य के 1.50 लाख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें जीतने वाले खिलाड़ियों को कुल 4 करोड़ के इनाम दिए जाएंगे। ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर होने वाले इन मुकाबलों में क्रिकेट, कुश्ती और कबड्डी समेत 20 से ज्यादा खेल शामिल हैं।
नाबालिग छात्रा ने छात्रावास में लगाई फांसी, मौके पर पहुंचे अधिकारी
बड़वानी में निवाली के एकलव्य गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार रात 9वीं की छात्रा ने स्टोर रूम की खिड़की की जाली से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस और SDM मौके पर पहुंचे। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है, प्रशासन का कहना है कि जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।