पनीर कोई दवा नहीं है जिससे की बीमारी खत्म हो जाये, इसमें मिलने वाले पोषक तत्व अपने शरीर को लाभ देते है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों का दर्द कम होता है। पनीर को बच्चो की डाइट में जरूर शामिल करे, क्योकि इसे खाने मासपेशियां मजबूत होती है। साथ ही यह वजन कम करने में भी काफी मददगार है।
सोने-चांदी ने आज फिर तोड़ा रिकॉर्ड, ये है आज भाव
सोने-चांदी के दाम आज को लगातार तीसरे दिन ऑल टाइम हाई पर हैं । IBJA के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 14,145 रुपए बढ़कर 2,77,175 रुपए हो गई है । तीन दिन में चांदी 34 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,868 रुपए बढ़कर 1,42,152 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुँच गया है।
इंदौर में क्यों फेंकी गयी 23154 पेटी बीयर?
आबकारी अधिकारी देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा दिनांक 11 तारीख से 12 तारीख के बीच तीन दिन लगातार लगभग 23154 पेटी बीयर का नष्टीकरण किया गया । यह मदिरा छह माह से अधिक पुरानी हो चुकी थी, इसलिए इसका नष्टीकरण किया गया। पूरी मदिरा की कीमत लगभग पौने दो करोड़ रुपए थी।
इंदौर ब्रेकिंग : चाइनीज मांजे से युवक का गला कटा, बाइक से जाते समय हुआ हादसा
इंदौर के तीन इमली इलाके में अभी-अभी बाइक से जा रहे एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। अभी युवक का नाम सामने नहीं आया है । पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 लोग घायल
नरसिंहपुर-सागर नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ़्तार कार पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था की 5 लोग गंभीर रूप से घायल गए, जिसमे से लोगो की हालत 2 नाजुक बताई है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे का जाम खुलवाया।
अपने ही साथी को लगाया 20 लाख का चूना, गैस एजेंसी का दिया था झांसा
जबलपुर में एक पूर्व सैनिक और वर्तमान जेल प्रहरी धीरेंद्र द्विवेदी से उनके ही साथी जेल प्रहरियों ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पत्नी के नाम पर एजेंसी दिलाने का झांसा देकर फर्जी लाइसेंस और प्रमाणपत्र थमा दिए। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
INDvsNZ : हो गया टॉस, जानें पहले किसकी बैटिंग?
राजकोट में अब से कुछ देर बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है।
इंस्टाग्राम का सीक्रेट फीचर, आज ही बदलें ये सेटिंग
अगर आप इंस्टाग्राम पर अपनी रील्स को वायरल करना चाहते हैं, तो एक खास सेटिंग आपके काम आ सकती है। इंस्टाग्राम के ‘सेटिंग्स एंड प्राइवेसी’ सेक्शन में ‘शेयरिंग एंड रीमिक्स’ विकल्प के तहत ‘Allow Re-use’ फीचर्स को ऑन करना बेहद जरूरी है। इसके जरिए अन्य यूजर्स आपकी रील के क्लिप्स या ऑडियो का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे आपकी वीडियो की पहुंच (Reach) और एंगेजमेंट तेजी से बढ़ती है।
आपसी विवाद में बुजुर्ग की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या
बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुली गांव में मंगलवार देर रात एक 60 वर्षीय बुजुर्ग मुद्रिका यादव की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह वारदात पुराने आपसी विवाद के कारण हुई, जिसमें पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीतीश कुमार और दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ प्रेम प्रसंग के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक मामला हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के करौंदी गांव का है। घटना के बाद से गांव में पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।